PM SHRI Kendriya Vidyalaya Balaghat

PM SHRI Kendriya Vidyalaya Balaghat This school was established in 1993. Since then, this school provides knowledge to children through quality education, and coeducation.

PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA BALAGHAT

It is proud moment for PM SHRI KV BALAGHAT
27/04/2026

It is proud moment for PM SHRI KV BALAGHAT

#बालाघाट
अर्णव अरुण तुमसरे का युविका 2026 में चयन
अब इसरो में प्रशिक्षण प्राप्त कर अंतरिक्ष अनुसंधान के हुनर सीखेंगे अर्णव

विज्ञान और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में जिले के लिए गर्व का एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बालाघाट के कक्षा 10 वीं के मेधावी छात्र अर्णव अरुण तुमसरे का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम ‘युविका-2026’ में हुआ है। यह उपलब्धि न केवल अर्णव और विद्यालय, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लिए सम्मान का विषय है।

देशभर में STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में इस वर्ष कुल 456 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें मध्य प्रदेश राज्य से केवल 13 छात्र शामिल हैं। इन चुनिंदा विद्यार्थियों में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय बालाघाट के प्रतिभाशाली छात्र अर्णव का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। खास बात यह भी है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन, जबलपुर संभाग से केवल एक ही छात्र चयनित हुआ है, और वह अर्णव अरुण तुमसरे हैं। यह उपलब्धि उनकी असाधारण प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है।

युविका कार्यक्रम में चयन के लिए कई स्तरों पर कठिन मानदंड निर्धारित होते हैं, जिनमें शैक्षणिक उत्कृष्टता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में रुचि के आधार पर अर्णव ने इन सभी मानकों पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और विज्ञान शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त की। उनकी विज्ञान के प्रति जिज्ञासु प्रवृत्ति और सीखने की लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत अर्णव को इसरो द्वारा 12 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें इसरो की प्रमुख वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का भ्रमण करने, अंतरिक्ष अनुसंधान, रॉकेट प्रक्षेपण, उपग्रह प्रक्षेपण आदि की बारीकियों को समझने और आधुनिक तकनीकों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं, उन्हें देश के शीर्ष वैज्ञानिकों के साथ संवाद करने और उनसे सीधे सीखने का अनमोल अवसर भी प्राप्त होगा, जो उनके भविष्य को नई दिशा देगा।

अर्णव की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण कुमार तुमसरे, विज्ञान विभाग के शिक्षकों और समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि अर्णव की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

अर्णव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, प्राचार्य और पूरे विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन ने उन्हें यहाँ तक पहुंचने में समर्थ बनाया। अर्णव का युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में चयन इस संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्ट वातावरण को दर्शाता है। निस्संदेह, अर्णव की यह उपलब्धि आने वाले समय में बालाघाट को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, साथ ही अन्य विद्यार्थियों को विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

विद्यालय मैनेजमेंट समिति की बैठक का आयोजन -आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बालाघाट में सत्र 2026...
25/04/2026

विद्यालय मैनेजमेंट समिति की बैठक का आयोजन -

आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बालाघाट में सत्र 2026- 27 की विद्यालय मैनेजमेंट समिति की प्रथम बैठक नामित अध्यक्ष श्री गोपाल सोनी एसडीएम बालाघाट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया , इसके उपरांत प्राचार्य ने पिछली बैठक के बिंदुओं की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में विद्यालय की प्रगति, उपलब्धियां और परीक्षा परिणाम पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा सत्र 2026- 27 के लिए नई वी एम सी का गठन और विद्यालय के विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक सामग्री क्रय करने हेतु अनुमोदन समिति सदस्यों और अध्यक्ष से प्राप्त किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा विद्यालय की प्रगति के लिए विभिन्न सुझाव दिए गए जिसे प्राचार्य ने अंगीकृत करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
बैठक के समापन में प्राचार्य ने समस्त वि एम सी सदस्यों और नामित अध्यक्ष के प्रति विद्यालय परिवार की ओर आभार व्यक्त कर किया गया।

Admission notice For class XI Commerce stream
22/04/2026

Admission notice For class XI Commerce stream

पीएम श्री योजना की STEM गतिविधियों के अंतर्गत, पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय बालाघाट के छात्र क्षितिज पवार, छात्राएं गुंज...
25/05/2025

पीएम श्री योजना की STEM गतिविधियों के अंतर्गत, पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय बालाघाट के छात्र क्षितिज पवार, छात्राएं गुंजन बोपचे ,यामिनी ठाकुर एवं धान्या कावड़े पांच दिवसीय समर आउट रिच कैंप में दिनांक 19/5/25 से 23/5/25 तक "आइसर भोपाल" में सम्मिलित हुए। IISER BHOPAL में कैंप के दौरान विज्ञान और समाज में विज्ञान की भूमिका तथा प्राकृतिक और इंजीनियरिंग विज्ञान के आकर्षण विषयों से प्रतिभागियों को परिचित कराया गया । साथ ही व्याख्यान और प्रयोगशाला अभ्यास प्रदान किया गया। कैंप का उद्देश्य जिज्ञासा और अन्वेषण की भावना को बढ़ावा देना और छात्रों को विज्ञान और अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है। विद्यार्थियों का अनुभव बहुत सुखद और ज्ञानवर्धक रहा।
विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट की वरिष्ठ शिक्षिकासुश्री मधुलिका रुथ डोलारे हुईं सेवानिवृत्त  बालाघाट जिले की प्रतिष...
30/10/2024

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट की वरिष्ठ शिक्षिका
सुश्री मधुलिका रुथ डोलारे हुईं सेवानिवृत्त
बालाघाट जिले की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री मधुलिका रुथ डोलारे (पीजीटी रसायन) शास्त्र अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 30 अक्टूबर 2024 को सेवानिवृत्त हुई| सुश्री मधुलिका रुथ डोलारे ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन में सन 1990 से अपने शिक्षकीय दायित्वों की शुरुआत मध्यप्रदेश के केन्द्रीय विद्यालय नेपानगर से की | अपने कार्यकाल से दौरान वे झारखंड और उड़ीसा के केन्द्रीय विद्यालयों में भी अपनी सेवायें दी|
सुश्री डोलारे 4 अक्टूबर 2000 से अब तक केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट में पीजीटी रसायन शास्त्र पद पर पदस्थ रही | इस दौरान वे कुछ वर्षों तक विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या भी रहीं | सुश्री डोलारे एक अनुशासन प्रिय शिक्षिका होने के साथ-साथ बच्चों की प्रिय शिक्षिकाओं में से एक रही | उन्होंने एक शिक्षक के स्तर से कहीं ऊपर बच्चों की सहायता की, जिसमे नैतिक, सामाजिक और आर्थिक सहायता भी शामिल है| विद्यालय के बाहर भी सुश्री मधूलिका की छवि एक कुशल सामाजिक नागरिक की रही है| जो समाज के जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रही|
इस अवसर पर दिनांक 30 अक्टूबर 2024 को पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट के प्राचार्य श्री अरुण कुमार तुमसरे के मार्गदर्शन में समस्त विद्यालय परिवार द्वारा बड़े गरिमामय रूप से बिदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमे विद्यालय के विभिन्न शिक्षकों ने सुश्री मधुलिका रुथ डोलारे के स्वर्णिम कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|

हिन्दी पखवाडा 2024 के अंतर्गत आज दिनांक 27/09/2024 को विद्यालय के शिशकों और कर्मचारियों के लिए राजभाषा पर आधारित प्रश्नो...
27/09/2024

हिन्दी पखवाडा 2024 के अंतर्गत आज दिनांक 27/09/2024 को विद्यालय के शिशकों और कर्मचारियों के लिए राजभाषा पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

सत्र 2024-25 के विद्यालय  प्रबंधन समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन |आज दिनांक 13-09-2024 को विद्यालय  प्रबंधन समिति की द्व...
13/09/2024

सत्र 2024-25 के विद्यालय प्रबंधन समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन |

आज दिनांक 13-09-2024 को विद्यालय प्रबंधन समिति की द्वितीय बैठक अध्यक्ष श्री मृणाल मीना, कलेक्टर बालाघाट की अध्यक्षता में संपन्न हुई | बैठक की कुछ झलकियाँ ......

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024, 21 जून 2024 को पी...
21/06/2024

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024, 21 जून 2024 को पी. एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट में मनाया गया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय स्वयं एवं समाज के लिए योग रहा। जिसमें विद्यालय ने भारत सरकार द्वारा जारी योग अभ्यास क्रम का अनुसरण किया । विद्यालय में योग दिवस के कार्यक्रम के लिए पिछले पाँच दिनों से योग गतिविधि संचालित हो रही थी जिसमें प्रतिदिन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्ण इस वर्ष की योग दिवस की गतिविधि में भाग लिया और योग गतिविधियों को अनुशाशन पूर्ण सीखा।
आज दिनांक 21 जून 2024 को प्रात:कालीन सभा में पी. एम श्री केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट के प्राचार्य महोदय श्री पंकज कुमार जैन सर के मार्गदर्शन में श्री अर्जुन कुमार सर के नेतृत्व में सभी शिक्षक साथियों के सहयोग से सभी छात्र/ छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक इस वर्ष के योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा विविध योगाभ्यास किए गए और उन सभी योग एवं आसन के फायदे और उन्हें करने के लिए सही जानकारी तथा योगाभ्यास कब और कैसे करना चाहिए आदि सभी के बारे में बताया गया। विद्यालय में योग दिवस के उपलक्ष्य में यौगिक अभ्यास को योग प्रार्थना से प्रारंभ किया गया।जिसमें भारत सरकार द्वारा जारी योगाभ्यास के क्रम का अनुसरण करते हुए सर्वप्रथम सूक्ष्म व्यायाम किए गए इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए फिर खडे होकर किए जाने वाले आसन किए गए जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन आदि। ततपश्चात बैठकर किये जाने वाले आसन किये गये जैसे :- वज्रासन, वक्रासन, भद्रासन आदि। फिर लेटकर किये जाने वाले आसन किये गये जैसे :- भुजंगासन, सेतुबंध आसन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन आदि।
ततपश्चात प्राणायाम गतिविधि की गई जैसे :- अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम आदि। उसके बाद सभी आसन व प्राणायाम के बाद ध्यान सम्बन्धित यौगिक गतिविधि की गई।
उपरोक्त सभी गतिविधियों को पी. एम. श्री केंद्रीय विद्यालय बलाघाट की छात्राओं सौम्या जैन, खुशी पुण्डे और श्रवणी राहुल ठाकरे के द्वारा सभी विद्यार्थियों और सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओ के लिये प्रदर्शन के रूप में किया गया।और हमारे विद्यालय के ही दस छात्रों ने CRPF में किए जाने वाले योग दिवस कार्यक्रम में प्रदर्शन के रूप में योगाभ्यास किये।
उपरोक्त सभी गतिविधियों के बाद केंद्रीय विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों को प्राचार्य द्वारा संबोधित किया गया।
जय हिंद,जय भारत

Summer camps on the theme "Eco Clubs for Mission LiFEActivity Theme - Save Water
11/06/2024

Summer camps on the theme "Eco Clubs for Mission LiFE
Activity Theme - Save Water

Summer camps on the theme "Eco Clubs for Mission LiFEActivities on theme - Save Energy Painting Competition
10/06/2024

Summer camps on the theme "Eco Clubs for Mission LiFE
Activities on theme - Save Energy Painting Competition

Summer Camps on the theme "Eco Clubs for Mission LiFEActivity Name - Reduce E- Waste
07/06/2024

Summer Camps on the theme "Eco Clubs for Mission LiFE
Activity Name - Reduce E- Waste

Address

Balaghat
481102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PM SHRI Kendriya Vidyalaya Balaghat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to PM SHRI Kendriya Vidyalaya Balaghat:

Shortcuts

Share

Category