Maulana Siraj Madni official

Maulana Siraj Madni official I am a politician
independent candidate of Nagar palika parishad (chairman) BAHRAICH

02/01/2026
14/11/2024
05/09/2024
31/07/2024
08/05/2024

महोदय निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली

वास्ते
हज यात्रा करने वाले हाजियों का वोट डलवाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाने के सम्बन्ध में

सेवा में
सविनय निवेदन है कि चुनाव आयोग 100 प्रतिशत चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह जनता को जागरूक किया जा रहा है और ऐसे समय में कुछ स्थानों पर वोट डाले जा चुके हैं और कुछ स्थानों पर वोट नहीं डाले गए हैं और 9 मई से देश के विभिन्न प्रदेशों से अधिक संख्या में लोग हज करने के लिए सऊदी अरब जायेंगे इस लिए मैं विषेश तौर पर आप से अनुरोध करता हूं कि हज यात्रा करने वाले जिन लोगों ने वोट नहीं डाला है उनको उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में वोट डलवाने का बंदोबस्त कर दिया जाए या फिर एयरपोर्ट पर उनके वोट डलवाने का बंदोबस्त कर दिया जाए ताकि हज यात्रा करने वाले लोग वोट डालने से महरूम न रहें।
ज्ञात हो कि हज धर्म इस्लाम के 5 बुनियादी रूकनों में से एक अहम रूकन है जिसको आगे पीछे नहीं किया जा सकता है
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि हज यात्रा करने वाले लोगों का वोट डलवाने हेतु विशेष प्रबंध किया जाए।
धन्यवाद
प्रार्थी
मौलाना सिराज अहमद मदनी
पुत्र श्री साबिर अली अंसारी
संस्थापक एवं प्रबंधक मदरसा सुल्तानुल उलूम मीरपुर कस्बा किसान बाज़ार के पीछे बहराइच
मो0 :9839573527/7800634091
E-MAIL [email protected]
दिनांक:07/05/2024

भाजपा 2024 के चुनाव में चहलारी घाट पुल में कागज़ की नाव चला कर कामयाब होना चाहती है लोकसभा क्षेत्र 56 बहराइच चहलारी घाट ...
08/04/2024

भाजपा 2024 के चुनाव में चहलारी घाट पुल में कागज़ की नाव चला कर कामयाब होना चाहती है
लोकसभा क्षेत्र 56 बहराइच

चहलारी घाट ब्रिज (3.2 किमी), उत्तर प्रदेश
इस पुल का शिलान्यास 2006 में यूपी के पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने किया था। इसका निर्माण 2017 में पूरा हुआ और इसका उद्घाटन अखिलेश यादव (उस समय यूपी के सीएम) ने किया था

शहर बहराइच पुलिस ने मौलाना सिराज मदनी को तलब कर की पूछ ताछ।
06/04/2024

शहर बहराइच पुलिस ने मौलाना सिराज मदनी को तलब कर की पूछ ताछ।

...

06/04/2024

मौलाना सिराज अहमद मदनी संस्थापक एवं प्रबंधक मदरसा सुल्तानुल उलूम मीरपुर कस्बा ने सारी बातों को ले कर आइये देखते ह....

05/04/2024

मैं मौलाना सिराज अहमद मदनी संस्थापक एवं प्रबंधक मदरसा सुल्तानुल उलूम मीरपुर कस्बा बहराइच
2 अप्रैल को मैं ने मदरसा सुल्तानुल उलूम में गाजीपुर मऊ के मशहूर सियासी व समाजी रहनुमा, ग़रीबों के मसीहा और 5 बार के विधायक जनाब मुख्तार अंसारी साहब के इंतेका़ल के मौके पर एक ताजि़यती जलसा व कुरान ख्वानी का एहतमाम मदरसा के ही ग्राउंड में सुबह 11-12 बजे के बीच कराया गया था जिसमें मरहूम जनाब मुख्तार अंसारी साहब के लिए दुआ ए मगफिरत की गई थी और उनही के साहबज़ादे जनाब अब्बास अंसारी साहब जो कि जेल में बंद हैं उनकी रिहाई के लिए दुआ करवाई गई थी इस कुरान ख्वानी की ख़बर मीडिया में आने के बाद 03 अप्रैल को दोपहर 1:38,1:47,4:10 पर तीन बार स्पेशल ब्रांच इंटलीजेंस के जनाब मुस्तकीम साहब ने मुझसे फोन कर के इस प्रोग्राम और कुरान ख्वानी के सिलसिले में मालूमात हासिल की मैंने उनको पूरी मालूमात फराहम करा दी, उसके बाद 04 अप्रैल को 2:47 पर सालार गंज पुलिस चौकी से मेरे पास फोन आया कि इंचार्ज साहब ने आपको चौकी पर बुलाया है , मैं 3:15 मिनट पर सालार गंज पुलिस चौकी पहुंचा, चौकी इंचार्ज साहब ने मुझसे मुख्तार अंसारी साहब के इंतेका़ल पर मदरसा में कुरान ख्वानी के सिलसिले में पूछा और मदरसा की पूरी तफसील पूछी मैं ने उनको पूरी तफसील बता दी, उसके बाद उन्होंने ने मुझे चौकी से जाने के लिए कहा मैं घर वापस आ गया
मैं जिला इंतेजामिया और हुकूमत से पूछना चाहता हूं कि जम्हूरियत में क्या हम अपने मज़हबी रस्म व रवाज,या किसी भी मुस्लिम के इंतेका़ल पर उसकी मगफिरत के लिए कुरान ख्वानी और दुआ नहीं कर सकते हैं, मैं जिला इंतेजामिया और हुकूमत के जवाब का मुंतज़र हूं।

Address

Mohalla Salarganj Near Shabeena Masjid Behind Mission Hospital Bahraich
Bahraich
271801

Telephone

+919839573527

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maulana Siraj Madni official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Maulana Siraj Madni official:

Shortcuts

Share

Category