Gurukul Public School

Gurukul Public School CBSE Pattern

*बालदिवस के पावन अवसर पर गुरुकुल पब्लिक इंटर कॉलेज में खेल-कूद कार्यक्रम आयोजित*गुरुकुल पब्लिक इंटर कॉलेज में बालदिवस के...
15/11/2025

*बालदिवस के पावन अवसर पर गुरुकुल पब्लिक इंटर कॉलेज में खेल-कूद कार्यक्रम आयोजित*

गुरुकुल पब्लिक इंटर कॉलेज में बालदिवस के शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए भव्य खेल-कूद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक, प्रबंधक एवं विश्व हिंदू परिषद, अवध प्रांत के अध्यक्ष श्री राजदेव सिंह तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती स्वाति सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बड़े मनोयोग, उत्साह और प्रसन्नता के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, रस्साकशी और थ्री-लेग रेस प्रमुख रहीं। छात्रों ने अपनी अद्भुत फुर्ती, ऊर्जा और खेलभावना का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनमें टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं।

बालदिवस के इस आयोजन ने विद्यालय परिसर को उल्लास, उमंग और प्रेरणा से भर दिया तथा यह दिन बच्चों के लिए अत्यंत यादगार बन गया।

आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर टिकोरा मोड़, बहराइच स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद अवध प...
15/08/2025

आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर टिकोरा मोड़, बहराइच स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रांत कार्याध्यक्ष एवं विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक राजदेव सिंह द्वारा ध्वज फहराया गया।

इसके बाद विद्यालय सभागार में बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलामंत्री बृज किशोर शुक्ला, बजरंगदल के जिला सह संयोजक बृजेश मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्या स्वाति सिंह, कोऑर्डिनेटर प्रिया सिंह, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं समस्त अभिभावक उपस्थित रहे।





प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि अभीष्ट योग में सामूहिक रूप से भव्य रुद्राभिषेक का ...
07/08/2025

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि अभीष्ट योग में सामूहिक रूप से भव्य रुद्राभिषेक का गुरुकुल पब्लिक स्कूल, टिकोरा मोड़, बहराइच के सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रांत कार्याध्यक्ष व विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक राजदेव सिंह जी सपरिवार रहे।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य स्वाति सिंह, कोऑर्डिनेटर प्रिया सिंह, एकेडमिक इंचार्ज सूरज प्रताप सिंह, डिसिप्लिन इंचार्ज सौरव कुमार झा, एसेंबली इंचार्ज कमलेश पाल, सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं पूरे समय उपस्थित रहकर सामूहिक रूप से *ॐ नमः शिवाय* तथा *महामृत्युंजय मंत्र* का सस्वर जप किया जिससे विद्यालय का पूरा वातावरण शिवमय बन गया।

सभी को पूजन का अवसर प्राप्त हुआ। रुद्राभिषेक व पूजन का पूरा कार्यक्रम विद्वान पंडित आचार्य निरंकार मिश्रा ने सम्पन्न कराया।

11/07/2025

Teacher Recruitment Notice

This is to inform all PGT teachers that Gurukul Public School, Tikora Mod, Bahraich, is hiring English and Computer teachers for both junior and senior classes.

Interested candidates are requested to send their CVs to the following numbers:
📞 8887504120, 9140867820

In the newspaper
11/05/2025

In the newspaper

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्म जयंती के पावन अवसर पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल के सभागार में छात्र एवं छात्राओं ने सांस्क...
10/05/2025

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्म जयंती के पावन अवसर पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल के सभागार में छात्र एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व भाषण प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहराइच पुलिस अधीक्षक आर एन सिंह जी व विशिष्ट अतिथि राजा पयागपुर यशवेंद्र विक्रम सिंह जी रहे।

मुख्त अतिथि ने बच्चों की प्रस्तुति और केसरिया पगड़ी को देखकर बताया कि आगे इन्ही में से कोई महाराणा तो कोई कल्पना चावला बनेगा। बच्चों के संस्कार को देखते हुए उन्होंने गुरुकुल की काफी तारीफ की।

विशिष्ट अतिथि ने संस्थापक प्रबंधक जी को कार्यक्रम में बुलाने हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि गुरुकुल जैसा विद्यालय बहराइच ने नहीं है जो बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देता हो।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक व विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रान्त कार्याध्यक्ष राजदेव सिंह जी ने की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजदेव सिंह जी ने बताया कि गुरुकुल की शिक्षा पहले से चली आ रही है। साथ ही बताया कि कैसे बच्चे भिक्षा मांग कर पढ़ाई करते थे।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

08/05/2025
In newspapers
29/04/2025

In newspapers

आज यूपी बोर्ड कक्षा 10 व 12 का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। जिसमे गुरुकुल पब्लिक स्कूल, टिकोरा मोड़, बहराइच के 10 व 12 ...
26/04/2025

आज यूपी बोर्ड कक्षा 10 व 12 का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। जिसमे गुरुकुल पब्लिक स्कूल, टिकोरा मोड़, बहराइच के 10 व 12 के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर से अपना परचम लहराते हुए शत प्रतिशत फर्स्ट डिवीज़न रिजल्ट दिया है।

बच्चों ने 80- 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, जिसमे आयूष गुप्ता ने 92%, श्रेयस कुमार ने 89%, मुकेश यादव ने 87% , आराध्या बाजपेयी ने 85.8% , दीपशिखा मिश्रा ने 84.2%, देवांश सिंह ने 84%, आकांक्षा श्रीवास्तव ने 83.3%, मोहम्मद माज़ ने 82.5%, आलोक कुमार ने 82.5%, वैष्णवी सोनी ने 82.3%, दीपिका वर्मा ने 80% अंक प्राप्त किया।

विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक व विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रान्त कार्याध्यक्ष राजदेव सिंह जी ने छात्र छात्राओं को मीठा खिला कर स्मृति चिन्ह दिया व मेडल पहनाकर उनके अच्छे परिणाम के लिए उत्साहवर्धन किया। साथ में उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना भी की।

स्कूल प्राचार्या स्वाति सिंह, एकेडमिक इंचार्ज सूरज प्रताप सिंह व सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी और साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

“Knowledge is the foundation of a man’s life.”
14/04/2025

“Knowledge is the foundation of a man’s life.”

Address

Tikora Mod
Bahraich

Opening Hours

Monday 8am - 2pm
Tuesday 8am - 2pm
Wednesday 8am - 2pm
Thursday 8am - 2pm
Friday 8am - 2pm
Saturday 8am - 2pm

Telephone

+918318784824

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gurukul Public School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Gurukul Public School:

Shortcuts

Share

Category