UPS DIET Parisar, Payagpur, Bahraich

UPS DIET Parisar, Payagpur, Bahraich Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from UPS DIET Parisar, Payagpur, Bahraich, School, Payagpur, Bahraich.

सरस सुन्दर अपनी मीनाजो करे सरल सबका जीनाचतुर सफल है अपनी मीनाक्यों न सीखें इससे जीना
24/09/2024

सरस सुन्दर अपनी मीना
जो करे सरल सबका जीना
चतुर सफल है अपनी मीना
क्यों न सीखें इससे जीना

“मीना" एक लड़की है जो यूनिसेफ की कार्टून परिकल्पना है, बालिका शिक्षा को समर्पित ऐसा कैरेक्टर जो उमंग और उत्साह से भरी हुय...
24/09/2024

“मीना" एक लड़की है जो यूनिसेफ की कार्टून परिकल्पना है, बालिका शिक्षा को समर्पित ऐसा कैरेक्टर जो उमंग और उत्साह से भरी हुयी है तथा जिसकी सोच सकारात्मक है, जो प्रश्न पूंछने में झिझकती नहीं है, जो कमजोर वर्ग के लिए हमेशा आवाज उठाती है। दूसरों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील है। परिवारीजनों, मित्रों एवं समाज की सहायता करने में तत्पर रहती है। मीना का छोटा भाई है राजू तथा मिठ्ठू उसका पालतू तोता है।

मीना एक ऐसी लड़की है, जिसके मन में उमंग, उल्लास, सहानुभूति एवं सहायता का भाव है। तोता-मिट्ठू उसका प्यारा दोस्त है। प्रत्य...
24/09/2024

मीना एक ऐसी लड़की है, जिसके मन में उमंग, उल्लास, सहानुभूति एवं सहायता का भाव है। तोता-मिट्ठू उसका प्यारा दोस्त है। प्रत्येक वर्ष 24 सितंबर को मीना का जन्मदिन मनाया जाता है। उसके किरदार पर ही मीना की कहानियां बनाई गई हैं जो अंधविश्वास एवं रूढ़िवादिता के प्रति जागरूक करती हैं। इसके अलावा विद्यालय में मीना मंच का गठन भी किया जाता है। जिसका उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, जल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता, आत्म सम्मान, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व का विकास एवं सहयोग की भावना को विकसित करना है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
11/10/2023

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

जोड़ की मशीन"""""""""""""""""
23/03/2023

जोड़ की मशीन
"""""""""""""""""

LikeShare Subscribe
22/03/2023

Like
Share
Subscribe

LikeShare Subscribe🙏🙏🙏
22/03/2023

Like
Share
Subscribe
🙏🙏🙏

...

LikeShareSubscribe🙏🙏🙏
20/03/2023

Like
Share
Subscribe
🙏🙏🙏

for

_*वार्षिकोत्सव 2022-2023*_*उच्च प्राथमिक विद्यालय डायट परिसर(1-8) पयागपुर बहराइच*दिनांक 18.03.2023 को उच्च प्राथमिक विद्...
19/03/2023

_*वार्षिकोत्सव 2022-2023*_

*उच्च प्राथमिक विद्यालय डायट परिसर(1-8) पयागपुर बहराइच*

दिनांक 18.03.2023 को उच्च प्राथमिक विद्यालय डायट परिसर(1-8) में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्य डायट श्री सूर्यभान जी द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया। SDM पयागपुर, CO पयागपुर, सांसद प्रतिनिधि व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशगीत, जीवन कौशल पर आधारित नाटक, डांडिया, डंबल डान्स आदि से सभी का मन मोह लिया। नारी शिक्षा पर कक्षा 7 की छात्रा प्रगति के भाषण की स्वयं CO सर द्वारा सराहना की गयी। योगा डान्स, ट्राइबल डान्स, कठपुतली नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। छोटी बच्चियों द्वारा की गयी नृत्य प्रस्तुतियाँ अभिभावकों को बहुत पसन्द आयीं। मंच-संचालन नोडल संकुल श्री गोपालजी शुक्ल तथा विद्यालय परिवार का हिस्सा रहे श्री आशीष पाण्डेय जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ए.आर.पी. श्री पवन कुमार शुक्ल द्वारा *निपुण भारत मिशन* पर उपस्थित जनसमुदाय को विशेष जानकारी दी गयी, साथ ही कक्षा 1, 2 व 3 के *निपुण लक्ष्य प्राप्त* बच्चों को सम्मानित किया गया। जनपद की शान, कवि श्री प्रदीप पाण्डेय(प्रदीप बहराइची) द्वारा ओजपूर्ण कविताओं के माध्यम से सभी को हँसते-हँसते जीवन के संघर्षों को पार कर जाने की प्रेरणा दी गयी। ए.आर.पी पवन कुमार मिश्र जी, शिक्षक संकुल विनोद पांडेय जी, शिक्षक संकुल तनुजा सोनी जी तथा तीन बजे के बाद वार्षिकोत्सव में शामिल होने के लिए अपने-अपने विद्यालयों से आये अध्यापकों का विद्यालय परिवार हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
कार्यक्रम के समापन में विद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष राधा देवी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्य के.बी.इंटर कॉलेज श्रीयुत् श्रीप्रकाश पटेल जी द्वारा वर्षभर शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले *गोल्ड स्टार* बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। बाल पुस्तिकाएँ लिखने वाली कक्षा 5 की छात्रा रिया तथा बाल अखबार लिखने वाली बच्चियों को भी पुरस्कृत किया गया।

Address

Payagpur
Bahraich
271871

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UPS DIET Parisar, Payagpur, Bahraich posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to UPS DIET Parisar, Payagpur, Bahraich:

Shortcuts

Share