Madarsa Rahmaniya Ziyaul Uloom Ruknapur

Madarsa Rahmaniya Ziyaul Uloom Ruknapur Madrasa Rahmaniya Ziyaul Uloom Ruknapur

17/12/2025
शैक्षिक भ्रमण (Educational Tour) एक नजर में.....!दिनांक 11.12.2025 दिन बृहस्पतिवार मदरसे के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कराय...
17/12/2025

शैक्षिक भ्रमण (Educational Tour) एक नजर में.....!

दिनांक 11.12.2025 दिन बृहस्पतिवार मदरसे के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
सर्व प्रथम सभी बच्चे तैयार होकर सुबह 6:30 बजे मदरसा रहमानिया जियाउल उलूम के प्रांगण में पहुंचे, जहां से सभी को 7: 45 पर बस में बिठा कर हाफिज बाकर साहब के द्वारा इजतिमाई सफर की दुआ पढ़ाई गई फिर लखनऊ के लिए रवाना किया गया इसके बाद लगभग एक घंटे का सफर तय करके सभी बच्चे गनेशपुर स्टार ढाबा पर पहुंचे जहां पर सभी को सुबह का नाश्ता कराया गया 30 मिनट बाद पुनः सफर शुरू हुआ लगभग 11:30 बजे बड़ा इमाम बाड़ा लखनऊ पहुंच कर सभी के टिकट खरीदे गये और गाइड भी किया गया। गाइड ने हम सभी को इमामबाड़े का इतिहास (History) बताया और इंडियन हॉल, चाइनीज हॉल, पर्सियन हॉल और चोर दरवाजा आदि दिखाते और उसकी खासियत को बताते हुए पूरा भूल- भुलैया घुमाया इसके बाद गाइड ने बाउली कुआं भी दिखाया और इसके बारे में बारीकी से समझाया इसके बाद लगभग 2:00 बजे हम सभी पैदल चलते हुए छोटे इमामबाड़े को गए गाइड ने सभी बच्चों को वहां के इतिहास के बारे में बताया और घुमाया फिर उसके बाद सारे बच्चों को बस में सवार किया गया लगभग 3: 30 बजे अंबेडकर पार्क पहुंचे फिर बच्चों ने दोपहर का खाना खाया इसके बाद बच्चे लगभग दो घंटे अंबेडकर पार्क में संग्रहालय, पिक्चर गैलरी आदि का अवलोकन किया और आनंद लेते रहे शाम 5: 30 बजे बच्चे पार्क से निकल कर बस में सवार हुए और बस वापसी के लिए रवाना हुई रास्ते में पुनः उपरोक्त ढाबे पर रुक कर सभी को चाय पिलाया गया फिर वहां से चल कर रात 9:35 बजे मदरसा के गेट पर पहुंच कर सफ़र की समाप्ति हुई बच्चे अपने - अपने घर चले गए। बच्चों के इस भ्रमण में मदरसा के शिक्षकों का अहम योगदान रहा जिनके कारण ही बच्चे नई - नई चीजों को देख और समझ सके जिनकी कुछ शानदार तस्वीरें ये है--

✍️ मोहम्मद जावेद नदवी

"SIR" Form भरने का सही तरीका...
18/11/2025

"SIR" Form भरने का सही तरीका...

दिनांक 22 सितंबर सन् 2025 को मदरसा रहमानिया जियाउल उलूम रुकनापुर में टाटा ट्रस्ट और नालंदा तंज़ीम की संयुक्त टीम के पदाधि...
24/09/2025

दिनांक 22 सितंबर सन् 2025 को मदरसा रहमानिया जियाउल उलूम रुकनापुर में टाटा ट्रस्ट और नालंदा तंज़ीम की संयुक्त टीम के पदाधिकारियों ने (Integrated approach to Technology in education) शिक्षा में तकनीकी का समावेश प्रोग्राम संचालित करने के उद्देश्य से मदरसा आए, बच्चों और असातिजा से बात चीत किया।मदरसा शिक्षा को बारीकी से समझा।उक्त प्रोग्राम को संचालित करने हेतु 3 अदद लैपटॉप प्रदान किया। इस अवसर पर मदरसा रहमानिया और मदरसा रशीदिया चिकवनपुरवा के भी असातिजा कराम मौजूद रहे। इंशा अल्लाह इस से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

تعزیت نامہإنا لله وإنا إليه راجعونمدرسہ رحمانیہ ضیاء العلوم رکناپور کے معمر، سینئر اور قدیم استاذ مولوی محمد یونس صاحبؒ ...
08/08/2025

تعزیت نامہ

إنا لله وإنا إليه راجعون

مدرسہ رحمانیہ ضیاء العلوم رکناپور کے معمر، سینئر اور قدیم استاذ مولوی محمد یونس صاحبؒ آج ہم سب کو غمزدہ چھوڑ کر اپنے رب حقیقی سے جا ملے۔ یہ خبر ہمارے لیے نہایت ہی رنج و الم کا باعث ہے، جس نے قلوب کو غمگین اور آنکھوں کو اشکبار کر دیا ہے۔
مولوی یونس مرحوم کا شمار ان خوش نصیب افراد میں ہوتا ہے جنہوں نے اپنی زندگی کا بڑا حصہ علم دین کی خدمت، تیس سال تک وہ طلبہ کی تعلیم و تربیت میں مصروف رہے، اور اخلاقی و روحانی اصلاح کے چراغ روشن کرتے رہے۔ وہ 1994ء میں مدرسہ رحمانیہ ضیاء العلوم رکناپور سے وابستہ ہوئے اور 2024 تک تعلیم و تدریس کی خدمات انجام دیتے رہے۔ ان کا طریقۂ تعلیم نہایت سادہ، مؤثر، اور دلوں کو چھو لینے والا تھا۔ وہ صرف درس و تدریس تک محدود نہ تھے، بلکہ طلبہ کی زندگی میں ایمانی حرارت پیدا کرنا، ان کے دلوں میں خوفِ خدا اور محبتِ رسول پیدا کرنا، ان کی اصلاح و تربیت کرنا، ان کی غلطیوں پر تنبیہ کرنا—ان سب امور میں نہایت محنت و اخلاص کے ساتھ مصروف رہے۔
مولوی یونس مرحوم کی ذات میں انکساری، سادگی، دیانت داری، پرہیزگاری اور اخلاص کا حسین امتزاج تھا۔ وہ بظاہر خاموش طبع نظر آتے تھے، مگر ان کی خاموشی کے پیچھے ایک دردمند دل، ایک باصفا روح اور ایک روشن ضمیر چھپا ہوا تھا۔ وہ خود نیکی کے پیکر تھے، اور دوسروں کو بھی نیکی، دیانت، امانت اور خیر خواہی کی تلقین کرتے رہتے تھے۔

ان کی وفات سے مدرسہ کا ایک روشن چراغ گل ہو گیا، ایک سایہ دار درخت گر گیا، ایک ایسا مربی ہم سے جدا ہو گیا جو آنے والی نسلوں کو دین کی روشنی دے رہا تھا۔
ہم مدرسہ کے تمام اساتذہ، طلبہ، احباب اور بالخصوص مولوی یونس صاحب مرحوم کے اہل خانہ کی خدمت میں دلی تعزیت پیش کرتے ہیں۔ دکھ اور صدمے کی اس گھڑی میں ہم سب ان کے غم میں برابر کے شریک ہیں۔ اللہ تعالیٰ سے دعا ہے کہ وہ مرحوم کی مغفرت فرمائے، ان کی نیکیوں کو قبول فرمائے، ان کی کوتاہیوں سے درگزر فرمائے، ان کے درجات بلند فرمائے اور ان کے اہلِ خانہ کو صبرِ جمیل اور حوصلہ عطا فرمائے۔

اللهم اغفر له وارحمه، وعافه واعف عنه، وأكرم نزله، ووسع مدخله، واغسله بالماء والثلج والبرد، ونقِّه من الخطايا كما يُنقَّى الثوب الأبيض من الدنس، واجعل قبره روضة من رياض الجنة، ولا تجعله حفرة من حفر النيران۔

آمین یا رب العالمین۔

आज तारीख 22 मई दिन जुमेरात को मदरसा रहमानिया ज़ियाउल उलूम रुकनापुर में सत्र-2024-25 के वार्षिक परीक्षा में सफल हुए सभी  ...
22/05/2025

आज तारीख 22 मई दिन जुमेरात को मदरसा रहमानिया ज़ियाउल उलूम रुकनापुर में सत्र-2024-25 के वार्षिक परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र/छात्राओं हेतु मार्कशीट वितरण प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
प्रोग्राम की शुरुआत दर्जा हिफ़ज़ के तालिबइल्म मोहम्मद मुसअब ने तिलावते कलाम पाक और नअत पाक से की।
छात्र/छात्राओं की हौसला अफजाई के लिए नर्सरी से लेकर दर्जा 9 के जो बच्चे अपने दर्जे में पहली,दूसरी और तीसरी पोजीशन पर थे सबको मेडल,ट्राफी दे कर सम्मानित किया गया।
इस मौक़े पर मदरसे के मोहतमिम मोहतरम जनाब जैनुद्दीन साहब,डॉक्टर अब्दुल अज़ीज़ साहब,प्रधान चकसौगहना खतीब हुसैन साहब,मौलाना महबूब आलम नदवी साहब,मौलाना अबू तलहा कासमी साहब, जनाब शफीक अहमद साहब,जनाब तस्बीहुद्दीन साहब, जनाब इम्मादुद्दिन साहब,चक्सौगहना प्रधान प्रतिनिधि तहजीबुद्दीन साहब, रुकनापुर प्रधान प्रतिनिधि तुफैल अहमद साहब,कारी मोहम्मद बिलाल साहब, पोजीशन लेने वाले बच्चों के सरपरस्त, असातिजा कराम और मदरसे के मुख्लिसीन हजरात मौजूद रहे।

Tour Report तारीख़ 5 दिसंबर 2024 दिन जुमेरात को मदरसा की तरफ से बच्चों को शैक्षिक भ्रमण (Educational tour) के लिए लखनऊ ल...
10/12/2024

Tour Report
तारीख़ 5 दिसंबर 2024 दिन जुमेरात को मदरसा की तरफ से बच्चों को शैक्षिक भ्रमण (Educational tour) के लिए लखनऊ ले जाया गया। पहले से दिए हिदायत के मुताबिक बच्चे तैयार हो कर सुबह 6 बजे मदरसा के सहन में पहुंचे। फज्र की नमाज़ मरकज मस्जिद में अदा करने के बाद सभी बच्चे बस में बैठे, इजतिमाई(सामूहिक)सफर की दुआ पढ़ाकर 7:10 बजे बस को रवाना किया गया। 8 बजकर 15 मिनट पर अवस्थी जल पान गृह पर बस रोक कर बच्चों को सुबह का नाश्ता कराया गया।नाश्ता करने के बाद बच्चे दोबारा बस में सवार होकर 11 बजे आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ(Regional Science City Lucknow) पहुंच गए।सभी बच्चों का टिकट खरीदकर एंट्री कराई गई।बच्चे विज्ञान नगरी में मुख्तलिफ किस्म के विज्ञान के प्रयोग देखे जैसे- प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रकार के उत्तोलक,3D शो पक्षियों का कोना तरह-तरह के विज्ञान पर आधारित झूले आदि के बारे में सीखा और आनंद लिया।
इसके बाद बच्चे बस में सवार हो कर 2 बजे जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। टिकट खरीदकर सभी बच्चों को प्रवेश दिलाया गया।बच्चे काफी भूखे हो चुके थे,सभी बच्चों ने दोपहर का खाना खाया।इसके बाद सभी बच्चे अपने ग्रुप में रहकर पूरे पार्क का भ्रमण किया,तमाम तरह के झूलों का आनंद लिया और कुछ बच्चों ने साइक्लिंग भी की शाम 4 बजे सभी बच्चे पार्क से निकलकर बस में सवार हुए,सभी बच्चों का अटेंडेंस लेकर बस को रवाना किया गया। रात 6 बजे बस फिर अवस्थी जल पान गृह पर रुकी,सभी बच्चों ने चाय नाश्ता किया और बस में सवार हो कर रात 7 बजे मदरसे के गेट पर पहुंचकर यात्रा की समाप्ति हुई। अल्लाह के फ़ज़ल ओ करम से सभी बच्चे और शिक्षक हिफाज़त से घर पहुंच गए।
बच्चों के शैक्षिक भ्रमण में मदरसा के शिक्षक/ शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा जिनकी वजह से बच्चे नई-नई चीज़ों को देख और समझ सके।
Educational Tour की कुछ तस्वीरें निम्न हैं-

09/06/2024

اعلان برائے قربانی
ہر سال کی طرح امسال بھی
مدرسہ رحمانیہ ضیاء العلوم رکناپور میں بڑے جانوروں کی قربانی کا نظم کیا گیا ہے۔
حصوں کی تفصیل 3500 روپیہ اور 3000 روپیہ ہے۔
خواہش مند حضرات مندرجہ ذیل نمبرات پر رابطہ کریں ۔
جناب ماسٹر اقبال احمد صاحب ۔9453736231
جناب ماسٹر محمد حنظلہ صاحب۔ 9451280972
جناب حافظ محمد باقر صاحب ۔ 8565890138
جناب ماسٹر وصی احمد صاحب ۔ 7843802234

प्रवेश प्रारंभ सत्र 2024-25
18/04/2024

प्रवेश प्रारंभ सत्र 2024-25

تحفہ رمضان المبارک ۱۴۴۵
11/03/2024

تحفہ رمضان المبارک ۱۴۴۵

Address

Ruknapur Khurd
Bahraich
271903

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madarsa Rahmaniya Ziyaul Uloom Ruknapur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Madarsa Rahmaniya Ziyaul Uloom Ruknapur:

Shortcuts

Share

Category