23/08/2026
आजकल स्कूलों के मुआयने को लेकर काफी सक्रियता दिखाई दे रही है। स्कूलों की कमियां देखना और सवाल उठाना गलत नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ शिक्षक को कटघरे में खड़ा करने से व्यवस्था सुधर जाएगी?
कभी गांव की नालियों, सड़कों, राशन व्यवस्था या थाने की कार्यप्रणाली का भी इसी गंभीरता से निरीक्षण करके देखिए। मसलन, FIR क्यों नहीं लिखी गई—इस पर भी सवाल उठाने की हिम्मत दिखाइए।
अगर शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, तो बिल्कुल जांच कीजिए। लेकिन एक बात का आश्वासन भी दीजिए—स्कूल में जो कमियां मिलेंगी, उन्हें दूर कराने की जिम्मेदारी भी उतनी ही मजबूती से उठाएंगे।
स्कूल में सफाई की समस्या है तो संबंधित विभाग से सवाल हो।
भवन जर्जर है तो जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा जाए।
खाने की गुणवत्ता खराब है तो संबंधित व्यवस्था और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।
शिक्षकों की कमी है तो उसके समाधान की आवाज भी उतनी ही मजबूती से उठे।
सिर्फ वीडियो बनाकर शिक्षक को डांटने या धमकाने से स्कूल नहीं सुधरेंगे।
अगर वास्तव में उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है, तो एक स्कूल में जाइए, वहां की कमियां चिन्हित कीजिए और उन्हें दूर कराने की कोशिश कीजिए। फिर अगले स्कूल की ओर बढ़िए।
विश्वास मानिए, अगर कोई व्यक्ति सच में एक स्कूल की व्यवस्था बदलने में मदद कर दे, तो शिक्षक उसे अपने विद्यालय में सम्मान के साथ बुलाएगा।
शिक्षक से सवाल जरूर पूछिए, लेकिन व्यवस्था से भी जवाब मांगिए।
क्योंकि सुधार केवल निरीक्षण से नहीं, जिम्मेदारी लेने से आता है।
और हां, शिक्षक पर चिल्लाना सबसे आसान काम है—क्योंकि उसके पास जवाब देने की जिम्मेदारी तो है, लेकिन हर समस्या का समाधान करने के अधिकार और संसाधन हमेशा उसके पास नहीं होते।
#शिक्षक_की_आवाज़ #स्कूल_की_हकीकत #शिक्षा_व्यवस्था #शिक्षक_का_सम्मान #व्यवस्था_में_सुधार #सिस्टम_से_सवाल #जवाबदेही #शिक्षा_में_सुधार
Nowadays, there is a lot of activity around school inspections. There is nothing wrong with identifying shortcomings in schools and raising questions, but the real question is: Will the system improve simply by putting teachers in the dock?
Why not inspect village drains, roads, ration distribution, and the functioning of police stations with the same seriousness? For instance, have the courage to ask why an FIR was not registered.
If education is truly the most important priority, then by all means, inspect schools. But along with inspection, take responsibility for addressing the shortcomings you find.
If there is a cleanliness problem, question the concerned department.
If the school building is in poor condition, demand answers from the responsible authorities.
If the quality of food is poor, hold the concerned people accountable.
If there is a shortage of teachers, raise your voice just as strongly for a solution.
Schools will not improve merely by making videos and scolding or threatening teachers.
If the real objective is to improve the education system, visit one school, identify its problems, and make an honest effort to get them resolved before moving on to the next school.
Believe me, if someone genuinely helps improve even one school, the teachers themselves will welcome that person into their school with respect.
Question teachers when necessary, but question the system too.
Because improvement comes not merely from inspection, but from taking responsibility.
And yes, shouting at a teacher is the easiest thing to do—because teachers are expected to answer for everything, even though they may not always have the authority or resources to solve every problem.