उच्च प्राथमिक विद्यालय 1से8 पाठकपुर बहजोई

  • Home
  • India
  • Bahjoi
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय 1से8 पाठकपुर बहजोई

उच्च प्राथमिक विद्यालय 1से8 पाठकपुर बहजोई बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विद्यालय ।

06/12/2025

विभिन्न भाषाएं
भारतीय भाषा उत्सव 2025

आज दिनांक 6/11/2025 को पी. एम.श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर में कैरियर गाइडेंस मेला आयोजित किया गया जिसमें बच्चो क...
06/11/2025

आज दिनांक 6/11/2025 को पी. एम.श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर में कैरियर गाइडेंस मेला आयोजित किया गया जिसमें बच्चो को अच्छा कैरियर बनाने के लिए कठिन परिश्रम करने को कहा गया। इस मेले में बहजोई के मुकुट बिहारी लाल जैन डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर श्री संभव जैन,डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर श्री मनोज कुमार,जेल पर्यवेक्षक एवं समाज सेवी नकुल प्रताप सिंह और बहजोई ब्लॉक की ARP खुशबू रानी, हिना तबस्सुम एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।मेले का संचालन विद्यालय की अध्यापिका छाया अग्रवाल ने किया।

आज पी एम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर में  तंबाकू छोड़ो अभियान के अंतर्गत  स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संगोष्ठी का ...
30/10/2025

आज पी एम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर में तंबाकू छोड़ो अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें हमारे विद्यालय के 3 बच्चो को तंबाकू छोड़ो अभियान विषय पर बोलने पर डिप्टी सीएमओ ने सम्मानित किया

आज पी एम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर(1- 8) में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन दिवस पर  बालिकाओं क...
16/10/2025

आज पी एम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर(1- 8) में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन दिवस पर बालिकाओं को सर्टिफिकेट वितरण किए गए

महारानी लक्ष्मीबाई वीरांगना बालिका प्रशिक्षण ।
20/09/2025

महारानी लक्ष्मीबाई वीरांगना बालिका प्रशिक्षण ।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए
15/08/2025

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए

Rakhi making activity
08/08/2025

Rakhi making activity

30/07/2025
29/07/2025

🕉️ *ज्ञानसागर ग्रंथमाला*

पुण्यभूमि भारत संस्कृति वाचनमाला*संपुट- ४*क्रमांक - २*वर्ग - २
श्रेणी - *(५से १२ वर्ष* /आबाल वृद्ध हेतु)

*पर्यावरण और हम*
लेखक.: इंदुमति काटदरे
🙏🙏🙏🙏🙏🙏
( क्रमांक २०२- २९जुलाई २०२५)
*त्रिगुण*
त्रिगुण का अर्थ है ,तीन गुण। तीन गुण सत्त्व, रज और तम है।
सत्त्वगुण प्रकाशमय है। सत्त्वगुण ज्ञानमय है। सत्त्वगुण सुखमय है।
रजोगुण चंचल है। रजोगुण उत्तेजना देने वाला है। रजोगुण रागात्मक है। रजोगुण सुखदुःखमय है। हमें सुख भी देता है, दुःख भी देता है।
तमोगुण जड़तामय है। तमोगुण अज्ञानमय है। तमोगुण आलस्यमय है। तमोगुण दुःखमय है।
तीनों गुण पंचमहाभूतों से भी अधिक सूक्ष्म तथा अधिक व्यापक हैं।
तीनों गुण पंचमहाभूतों को भी सभी ओर से घेरे हुए हैं। तीनों गुण पंचमहाभूतों में ओतप्रोत हैं। इसका अर्थ है ,तीनों गुण पांचों महाभूतों के अन्दर और बाहर भी हैं।
तीनों गुणों से युक्त पंचमहाभूत इस प्रकार हैं -
*आकाश* - सत्त्वगुणी आकाश, रजोगुण आकाश, तमोगुणी आकाश ।
*वायु* सत्त्वगुणी वायु, रजोगुणी वायु, तमोगुणी वायु ।
*तेज* सत्त्वगुणी तेज, रजोगुणी तेज, तमोगुणी तेज ।
*पृथ्वी* - सत्त्वगुणी पृथ्वी, रजोगुणी पृथ्वी, तमोगुणी पृथ्वी ।
*जल*- सत्वगुणी जल, रजोगुणी जल, तमोगुणी जल
इस प्रकार से पंचमहाभूत और त्रिगुण का गुणाकार होकर पन्द्रह प्रकार हुए ।
संसार के किसी भी पदार्थ में ये पन्द्रह तत्त्व होते हैं, एक भी कम नहीं, एक भी ज्यादा नहीं ।
ये पन्द्रह मिलकर हमारा पर्यावरण है।

*आभार**
*पुनरुत्थान प्रकाशन सेवा ट्रस्ट*
*अहमदाबाद*🕉️

26/07/2025

🕉️ *ज्ञानसागर ग्रंथमाला*

पुण्यभूमि भारत संस्कृति वाचनमाला*संपुट- ४*क्रमांक - २*वर्ग - २
श्रेणी - *(५से १२ वर्ष* /आबाल वृद्ध हेतु) *पर्यावरण और हम*
लेखक.: इंदुमति काटदरे
🙏🙏🙏🙏🙏🙏
( क्रमांक १९९- २६जुलाई २०२५)
पर्यावरण क्या है
हमारे चारों ओर 'पर्यावरण', 'पर्यावरण' शब्द सुनाई देता है। सब कहते हैं ,पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिये ।
तब यह पर्यावरण क्या है ? इस शब्द का अर्थ क्या है ? इसकी रक्षा कैसे की जाती है ?पर्यावरण शब्द दो शब्दों से बना है।परि + आवरण = पर्यावरण ।
'परि' का अर्थ है चारों ओर , हम यह भी जानते है कि भारतीय दिशाएं दस है । यह उत्तर , दक्षिण,पूर्व , पश्चिम , ईशान, आग्नेय, नैऋत्य, वायव्य, ऊपर आकाश और नीचे पाताल है। 'परि' का अर्थ है सर्वत्र, सभी ओर से है। 'आवरण' का अर्थ है परत या ढक्कन।'पर्यावरण' का अर्थ है सभी ओर से जो चढ़ती है ,वह परत है। हमारे और अन्य सभी पदार्थों के आसपास, सभी ओर से हमें ढंक कर रहा है ,वह तत्त्व है।इतना ही नहीं ,जो हमारे बाहर भी है और अन्दर भी है, वह पर्यावरण है।हम पर्यावरण से ढँके हुए हैं ,इसका अर्थ है हम पर्यावरण से आवृत्त हैं।
*आभार**
*पुनरुत्थान प्रकाशन सेवा ट्रस्ट*
*अहमदाबाद*🕉️

24/07/2025

अचानक दिए गए टॉपिक पर अपनी बात रखते हुए कक्षा 8 का छात्र शनि ।

Address

Pathakpur
Bahjoi
244410

Opening Hours

Monday 8am - 3pm
Tuesday 8am - 3pm
Wednesday 8am - 3pm
Thursday 8am - 3pm
Friday 8am - 3pm
Saturday 8am - 3pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when उच्च प्राथमिक विद्यालय 1से8 पाठकपुर बहजोई posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category