Ashok Kumar Gangwar

Ashok Kumar Gangwar Principal, MGM Inter CollegeBaheri, Bareilly, UP

21/05/2022

स्कूल में होने वाली परीक्षा यह देखती है कि साल भर में लिया गया ज्ञान का इस्तेमाल कोई बच्चा एक प्रेशर वाली स्थिति में कैसे करता है। इसका मक़सद होता है बच्चों को उनके जीवन में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करना। जीवन में समय आता है जब किसी व्यक्ति को एक प्रेशर वाली स्थिति में अपने जीवन भर के ज्ञान और अनुभव के आधार पर एक फ़ैसला लेना होता है। जो बच्चे परीक्षा में अपना मन शांत रख कर प्रश्न हल करेंगे, वे अपने जीवन के कठिन फ़ैसले भी सहज़ रूप से ले सकेंगे।एक अच्छे गार्डियन का कर्तव्य है कि वह अपने बच्चे को परीक्षा के समय मानसिक संतुलन बनाने के लिए प्रेरित करे न कि ज़्यादा नंबर लाने के लिए।

-अशोक कुमार गंगवार

21/05/2022

I am happy to inform you all that we have created a website for our college M.G.M Inter College, Baheri, Dist. Bareilly, Uttar Pradesh.
Do follow the website for further updates, information, inquiry and news regarding the college.

https://mgmicbaheri.com/page/news

In the times, when people were busy to win over others, he came to the world and taught the humanity how to win over the...
16/05/2022

In the times, when people were busy to win over others, he came to the world and taught the humanity how to win over themselves.
Happy Buddha Purnima🌺

15/05/2022

जीवन में कुछ पा जा कर,
मनुष्य ग़लती यह बड़ी कर जाता है।
है सब कुछ यह किया हुआ मेरा,
इस विचार से, दिमाग़ में अहंकार वो ले आता है।

पहले भी न जाने कितने ही राजा रंक हुए,
यह सीख कैसे वह याद नहीं कर पाता है।
थी एक समय रावण के पास भी सोने की लंका,
जब ध्वस्त हुई, कहाँ वह अपना कुछ भी बचा पाता है।
थी वीरों से सुसज्जित जिस हस्तिनापुर की सभा,
दुर्योधन का अहंकार ही तो था, जो सब कुछ तबाह कर जाता है।

चली घमंड में नदी भी थी,
कितने ही घरों और गाँव को बर्बाद कर जाती है।
पहुँचती है जब विशाल समुद्र तट पर,
ख़ुद को वहाँ लुप्त पा कर, क्षण भर में धराशाही हो जाती है।

अहंकार के वश में आकर,
न जाने कितनें ही लोगों का अपमान, वह पुरूष कर जाता है।
अपनी नज़रों में तो वह जीत गया है,
पर दूसरों का दिल कहाँ वह जीत पाता है।

दुनिया से जाने के बाद,
मनुष्य का वर्ताव ही लोगों की स्मृतियों में रहे जाता है।
भूला नहीं अपने संस्कार और आचरण को जो,
वह पुरूष, मरने के बाद भी अमर हो जाता है।

-अशोक गंगवार

श्रमिकों के लिए साल में एक दिन समर्पित करना अच्छी बात है। लेकिन अधिक महत्वपूर्ण यह है कि उनके साथ प्रतिदिन गरिमापूर्ण व्...
01/05/2022

श्रमिकों के लिए साल में एक दिन समर्पित करना अच्छी बात है। लेकिन अधिक महत्वपूर्ण यह है कि उनके साथ प्रतिदिन गरिमापूर्ण व्यवहार किया जाए।

विश्व श्रमिक दिवस की शुभकामनाएँ!🌺

01/05/2022

वह पथ क्या, पथिक कुशलता क्या,
जिस पथ पर बिखरे शूल न हों!
नाविक की धैर्य परीक्षा क्या,
जब धाराएं प्रतिकूल न हों!!

-जयशंकर प्रसाद

30/04/2022

Increasing online arguments/fights on social media are the consequences of the lack of people's ability to "agree to disagree".

Address

Baheri
243201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashok Kumar Gangwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Ashok Kumar Gangwar:

Shortcuts

Share

Category