06/09/2023
प्रतिभा ग्लोबल स्कूल, bagli में मनाया शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी का पर्व
प्रतिभा ग्लोबल स्कूल, bagli में आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन v राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ. प्राचार्य अरुण अग्रवाल ने श्री राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक अपने आप को समय के साथ चलते हुए विद्यार्थियों के लिए एक सही पथ प्रदर्शक बने. बच्चों ने डांस, लघु नाटिका, व ऐक्ट के माध्यम से शिक्षकों का मनोरंजन किया. विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुप्रभात चौकसे जी सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं
अंत में भगवान श्री कृष्ण की आरती व मटकी फोड़ का आयोजन किया गया. मटकी फोड़ने वाले छात्र को पुरस्कृत किया गया.
कार्यक्रम का संचालन ku पायल राठौर व अर्पिता ने किया. आभार श्री Shakti Singh ने प्रकट किया