11/04/2024
लोकसभा आम चुनाव के चलते जिला कलेक्टर एवं चुनाव निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल के निर्देशानुसार इन दिनों मतदाता जागरुकता अभियान चरम पर है । इसी कड़ी में बगड़ कस्बे के अशोक नगर स्थिति महर्षि दयानन्द पब्लिक स्कूल, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओझावाली ढाणी के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी निकालकर सभी ग्रामवासियों को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया । प्रभात फेरी को सरपंच पूनम सैनी , पूर्व वरिष्ठ अध्यापक नाहरसिंह सैनी , महर्षि दयानंद उच्च प्राथमिक विद्यालय के निदेशक भागीरथ मल सैनी , प्रधानाचार्या विमला सैनी , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या कृष्णा भैड़ा , बीएलओ अश्विनी पूनियां राजकीय प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक व बीएलओ सुभाष सैनी , बीआरएस स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक पवन जमालपुरिया , पूर्व प्रधानाचार्य हरफूल सिंह सैनी एवं झाबरमल सैनी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। * मतदान लोकतंत्र की जान मतदान अवश्य करें , लोकतंत्र को मजबूत बनाना है 19 अप्रैल को मतदान अवश्य करना है, चाहे नर हो नारी मतदान करना है सबकी जिम्मेदारी जैसे श्लोगन की तख्ती के माध्यम से नन्हें - नन्हें बच्चों ने मतदान करने का संदेश दिया।* इस अवसर विद्यालय निदेशक भागीरथ मल सैनी संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महा पर्व में सभी को बढ़ - चढ़ कर भाग लेना चाहिए क्योंकि लोकतंत्र की सबसे खुबसूरत चीज मत ही है जिससे हमारी सरकार बनती है । इसलिए सभी कार्यों को छोड़कर सबसे पहले मतदान केन्द्र पर मतदान अवश्य करें । इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र - छात्राएँ , स्काउट एवं गाइड , समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।