CDSS Kushal Yuva Programme-KYPCenter

Call Directions Website Contact the school

CDSS Kushal Yuva Programme-KYPCenter Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CDSS Kushal Yuva Programme-KYPCenter, Education, HARNATAND, Bagaha.

KYP यानी कुशल युवा प्रोग्राम, बिहार सरकार की एक योजना है. इस योजना का मकसद युवाओं को रोज़गार के लिए सक्षम बनाना है. इस योजना के तहत, युवाओं को मुफ़्त में कंप्यूटर ज्ञान, अंग्रेज़ी भाषा, और संचार कौशल सिखाया जाता है.

आज के समाचार पत्रों में.......धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी Nitish Kumar Janata Dal (United) Infor...
05/09/2026

आज के समाचार पत्रों में.......
धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी
Nitish Kumar Janata Dal (United) Information & Public Relations Department, Government of Bihar बिहार कौशल विकास मिशन

04/09/2026

आज दिनांक 04-09-2026 को 03-09-2026 के सकारात्मक वार्ता जिसमें सभी कुशल युवा कार्यक्रम KYP के 1700 केंद्रों को पूर्ववत् चलाये जाने, तथा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी द्वारा लाये गये KYP की मूल भावना से छेड़छाड़ किए बगैर उसमें संशोधनों को सहर्ष स्वीकार, इत्यादि वार्ता के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी के निर्देश पर माननीय Sanjiv Chaurasia जी, पटना की दीघा सीट से भाजपा के तीन बार के विधायक, बिहार विधानसभा में मुख्य सचेतक के द्वारा KYP संचालकों के 11 सदस्यों को नारियल पानी पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराया गया। इसके लिए सभी बिहार के छात्र, हम सभी उद्यमी बिहार सरकार के आभारी रहेंगे।
सहृदय धन्यवाद 🙏

04/09/2026

🙏श्री कृष्ण 🙏
सत्यमेव जयते
खोकर पाने की खुशी तुम क्या जानो ..........
सहृदय धन्यवाद 🙏 Samrat Choudhary 🙏 Nitish Kumar 🙏 Janata Dal (United) Information & Public Relations Department, Government of Bihar बिहार कौशल विकास मिशन 🙏 🙏 🙏 🙏 🙏

04/09/2026

माननीय विभागीय मंत्री के निर्देश पर विभागीय सचिव से वार्ता के बाद नियोजन भवन के मंथन सभागार में युवाओं के हित में KYP प्रशिक्षण कौशल विकास केंद्रों पर प्रशिक्षण शीघ्र प्रारंभ करने के लिए एक बैठक विभागीय सचिव द्वारा आयोजित की गई, जिसमें विशेष सचिव, मिशन निदेशक एवं BSDM के अन्य कई पदाधिकारी सम्मलित हुए। वार्ता में बिहार भर के KYP केंद्रों के संचालक एवं विभिन्न KYP संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

1. दोनों पक्षों के विमर्श के बाद यह सहमति बनी कि सभी केंद्रों को AUTO RENEWAL 💯 किया जाएं।
2. KYP कोर्स के मूल भावना, उद्देश्य को यथावत रखा जाएं।
3. लंबित भुगतान शीघ्र किया जाएं।
4. केंद्र और मिशन में बेहतर तालमेल के लिए कॉर्डिनेशन हो।

विभागीय सचिव ने इस बैठक कि सहमति की स्वीकृति विभिन्न स्तरों पर प्राप्त करने की औपचारिकता प्राप्त कर, केंद्रों को शीघ्र - अतिशीघ्र चालू करने की बात कहीं।

- ई. राहुल सिंह
राज्य संयोजक,
कुशल युवा बचाव अभियान समिति, बिहार

03/09/2026

KUSHAL YUVA PROGRAM पूर्व की भांति ही संचालित हों
मंत्री जी और सचिव सर के चंद लालच के वजह से बिहार की युवाओं का भविष्य अंधकार में दिखने लगेगा।
आग्रह है कि इसे निरंतर जारी रखा जाए अविलंब प्रशिक्षण शुरू किया जाए।
Samrat Choudhary Nitish Kumar Janata Dal (United) बिहार कौशल विकास मिशन Rajesh Ranjan CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
















#बिहार_सरकार
#बिहार_के_युवा
#कुशल_युवा_कार्यक्रम
#केवाईपी_बचाओ
ेंद्र
प्रशिक्षण शुरू करने का कृपा करें बिहार के युवाओं का भविष्य उज्जवल हो सके।🙏

02/09/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary y जी
बिहार के बाहर के उद्यमियों को सिर्फ आवाहन कर बिहार में बुलाने से नहीं चलेगा यहां बिहार में मौजूद बिहारी उद्यमियों के हितों की रक्षा का भी अब दायित्व आपके ही कंधों पर है। कृपया इसपर आप व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लीजिए और KYP में मौजूदा केंद्रों पर पुनः नामांकन शुरू करने को निर्देशित करे. वर्तमान युवा रोजगार एवं कौशल विभाग के मंत्री और इसके सचिव की नियति और नीति दोनों बिहार के उद्यमियों, कार्यरत कर्मियों तथा प्रशिक्षणार्थियों किसी के भी हित में नहीं है।

01/09/2026
01/09/2026

*केवाईपी बचाओ महाआंदोलन के आठवें दिन उग्र हुआ आंदोलन और अनिश्चित कालीन सामूहिक भूख हड़ताल शुरूवात

नियोजन भवन से शुरुवात होकर भाजपा एवं जदयू कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन; सांसद Rajesh Ranjan उर्फ पप्पू यादव जी ने दिया आंदोलन को समर्थन

पटना, 1 सितंबर। बिहार में करीब दस वर्षों से संचालित कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) केंद्रों के रिन्यूवल, नामांकन एवं प्रशिक्षण तत्काल शुरू करने तथा लंबित भुगतान की मांग को लेकर चल रहा केवाईपी बचाओ महाआंदोलन मंगलवार को आठवें दिन और अधिक उग्र हो गया।

राज्य के विभिन्न ब्लॉक और जिला से बड़ी संख्या में केवाईपी केंद्र संचालक पटना पहुंचे और नियोजन भवन, भाजपा कार्यालय एवं जदयू कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जिलों से केवाईपी में नामांकित छात्र-छात्राओं ने भी आंदोलन में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय Nitish Kumar जी द्वारा यह योजना शुरुवात की गई थी यह योजना बिहार के गाँव-गरीब परिवार के बच्चे के लिए सुचारु रुप से चाल रहा है जब से सचिव का बदलाव हुआ उस समय से इस कार्यक्रम को खराब करने मे लग गए.. आज सभी संचालक के द्वारा JDU ऑफिस मे मांग पत्र सौपा गया, JDU ऑफिस के द्वारा सकारात्मक ज़बाब दिया गया..

प्रदर्शन के दौरान केंद्र संचालकों ने सरकार एवं विभाग से केवाईपी केंद्रों का तत्काल रिन्यूवल कर नामांकन एवं प्रशिक्षण शुरू करने तथा महीनों से लंबित बिलों का भुगतान करने की मांग की। प्रदर्शन के बावजूद विभाग अथवा सरकार की ओर से कोई ठोस जवाब या सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आंदोलनकारी वापस धरना स्थल गर्दनीबाग पहुंचे।

इसी बीच पूर्णिया के सांसद श्री पप्पू यादव जी धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत केवाईपी केंद्र संचालकों को संबोधित किया। उन्होंने केवाईपी केंद्र संचालकों की मांगों का जोरदार समर्थन करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

आंदोलनकारियों ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। केंद्र संचालकों का कहना है कि पुराने केवाईपी केंद्रों को बंद रखकर नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

केंद्र संचालकों ने उम्मीद जताई कि सांसद पप्पू यादव के समर्थन एवं लगातार बढ़ते जनदबाव के बाद सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी। हालांकि, भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक सामूहिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

Address

HARNATAND
Bagaha

Opening Hours

Monday 7am - 5pm
Tuesday 7am - 5pm
Wednesday 7am - 5pm
Thursday 7am - 5pm
Friday 7am - 5pm
Saturday 7am - 5pm

Telephone

+917004989709

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CDSS Kushal Yuva Programme-KYPCenter posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to CDSS Kushal Yuva Programme-KYPCenter:

Share

Category