25/01/2021
ढांसा बॉर्डर के किसानों को मिला रूट, सुबह 7:30 बजे शुरू करेंगे किसान परेड।
दिल्ली पुलिस के साथ देर रात हुई बैठक में हुआ रूट व समय फाइनल
बादली न्यूज़ । महावीर गुलिया
ढांसा बॉर्डर पर देर रात धरनारत किसानों, अध्यक्ष विनोद गुलिया व अन्य कमेटी सदस्यों की दिल्ली पुलिस के साथ एक बैठक हुई। बैठक में ढांसा बॉर्डर के किसानों को ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए रूट और समय दिया गया। बॉर्डर पर धरना रत किसान सुबह 7:30 बजे अपनी ट्रैक्टर परेड ढांसा बॉर्डर से शुरू करेंगे, जोकी रावता मोड़, जाफरपुर होती हुई बादली गुरुग्राम रोड के कालिया वास में पहुंचेगी।वहां से बाढ़सा होते हुए किसानों की ट्रैक्टर परेड वापस ढांसा बॉर्डर पर पहुंचेगी। विनोद गुलिया अध्यक्ष गुलिया खाप तीसा ने कहा कि पुलिस द्वारा सबसे पहले ढांसा बॉर्डर के किसानों को ट्रैक्टर परेड निकालने का समय दिया गया है। सभी किसान सुबह 7:30 बजे शांतिपूर्वक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड निकालेंगे । उन्होंने किसानों से आह्वान भी किया कि जो किसान परेड में हिस्सा लेना चाह रहे हैं वह सुबह 7:30 बजे से पहले ढांसा बॉर्डर पर पहुंचकर परेड का हिस्सा बन सकते हैं।