Unacademy Bihar

  • Home
  • Unacademy Bihar

Unacademy Bihar This is a free online educational initiative started by Er.Saket for rural,semi urban,financially unsound and employed aspirants who have less time.

04/01/2021

Off the track Interview Questions:

सावाल : 1 उस मंदिर का क्या नाम है जो दिन में लगातार दो बार गायब ही हो जाता है?
सावाल : 2 ऐसा कौन सा दूकानदार है जो अपसे माल भी लेता है और दाम भी ?
सावाल : 3 ऐसा कौन सा नाम है जिसे हिंदी, इंग्लिश और गणित में एक साथ लिखा जा सकता है?
सावाल : 4 एक औरत के 9 बच्चें है जिनमें से आधे लड़के है, तो बताइये ये कैसे हो सकता है ?
सावाल : 5 दुनिया में ऐसा कौन सा जानवर है जिसकी 3 आंखे हैं?
सावाल : 6 भारत के किस राज्य कि लड़कियां सबसे लंबी होती है ?
सावाल : 7 लाश कितनी साल पूरानी है ये कैसे पता चलता है ?
सावाल : 8 रास्ते में दो लोगो के बिच मारपिट के दौरान अगर कोई बेहोश हो जाए तो आप किसे कॉल करेंगे ?
सावाल : 9 एक औरत की ओर इशारा करते हुए राम ने कहा वो मेरी माता के पति की माता की पुत्री है, राम का औरत से क्या संबंध है ?
सावाल : 10 किस जानवर का दूध गुलाबी रंग का होता है ?

जावाब : 1 श्री स्तंभेश्वर महादेव मंदिर।
जावाब : 2 नाई
जावाब : 3 V 9 द (विनोद)
जावाब : 4 1 औरत और 9 बच्चे कुल 10 लोग हैं। उसमें से आधे 5 लड़के हैं और 5 लड़कियां हैं।…
जावाब : 5 तुआटरा (Tuatara)
जावाब : 6 कैंडिडेट ने जवाब दिया. सर यूं तो लोग सोचते हैं पंजाबी लड़कियां ज्यादा लंबी होती हैं। पर एक रिसर्च के अनुसार जम्मू-कश्मीर की महिलाएं सबसे ज्यादा लंबी पाई गईं। वहां की महिलाएं 154 सेमी से अधिक लंबी हो सकती हैं। दूसरे नंबर पर हरियाणा की महिलाएं और तीसरे नंबर पर पंजाब और राजस्थान की लड़कियां लंबी बताई गई हैं। इस जवाब से अधिकारी भी दंग रह गए।
जावाब : 7 शव पर पाए जाने वाले कीड़े-मकोड़ो से पता चलता है कि मौत कितने समय पहले हुई है, पोस्ट मॉर्टम में डॉक्टर इसकी गहराई से जांच करके मौत के कारणों का भी पता लगाते हैं…
जावाब : 8 बहुत लोग इसका जवाब पुलिस सोचेंगे लेकिन नहीं एक समझदार इंसान एम्बिुलेंस को फोन करेगा। इसके अलावा बेहोश शख्स की जान बचाने उसी स्पॉट पर उसे फर्स्ट एड के तौर पर कृत्रिम सांस देना चाहिए।
जावाब: 9 मां का पति = पिता, पिता की मां = दादी, दादी की पुत्री = पिता की बहन, पिता की बहन = बुआ , इसलिए वह औरत राम की बुआ है।
जावाब : 10 हिप्पो

05/07/2020

संसार का सबसे सुरक्षित बीमा है
"परमात्मा पर सम्पूर्ण भरोसा
उन्हें हमेशा याद रखें और सत्कर्मों
की किश्त समय से भरते रहें "
गुरू पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें।
सपरिवार स्वस्थ्य रहें,मस्त रहें ।🕉️👏

08/02/2020

कोरोनावायरस (Coronavirus) कई वायरस (विषाणु) प्रकारों का एक समूह है जो स्तनधारियों और पक्षियों में रोग के कारक होते हैं। यह आरएनए वायरस होते हैं। मानवों में यह श्वास तंत्र संक्रमण के कारण होते हैं, जो अधिकांश रूप से मध्यम गहनता के लेकिन कभी-कभी जानलेवा होते हैं। गाय और सूअर में यह अतिसार और मुर्गियों में यह ऊपरी श्वास तंत्र के रोग के कारण बनते हैं। इनकी रोकथाम के लिए कोई टीका (वैक्सीन) या वायररोधी (antiviral) अभी उपलब्ध नहीं है और उपचार के लिए प्राणी की अपने प्रतिरक्षा प्रणाली पर निर्भर करा जाता है और रोगलक्षणों (जैसे कि निर्जलीकरण या डीहाइड्रेशन, ज्वर, आदि) का उपचार करा जाता है ताकि संक्रमण से लड़ते हुए शरीर की शक्ति बनी रहे।

नामोत्पत्ति संपादित करें:

लातीनी भाषा में "कोरोना" का अर्थ "मुकुट" होता है और इस वायरस के कणों के इर्द-गिर्द उभरे हुए कांटे जैसे ढाँचों से इलेक्ट्रान सूक्षमदर्शी में मुकुट जैसा आकार दिखता है, जिस पर इसका नाम रखा गया था।

वुहान में बीमारी पैदा करने वाला वायरस क्या है?

यह एक नावेल कोरोनावायरस है! इससे पहले इस वायरस फैमिली के सदस्य से सामना नहीं हुआ था! दूसरे वायरस की तरह यह वायरस भी जानवरों से आया है! ज्यादातर लोग जो चीन शहर के केंद्र में स्थित हुआनन सीफ़ूड होलसेल मार्केट में खरीदारी के लिए आते हैं या फिर अक्सर काम करने वाले लोग जो जीवित या नव वध किए गए जानवरों को बेचते थे! इस वायरस से संक्रमित हुए हैं! यह नावेल कोरोनावायरस आमतौर से जानवरों से उत्पन्न हुआ है! इबोला और फ्लू इसके अन्य उदाहरण हैं!

कोरोनावायरस के ताजा आंकड़े

ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में इस वायरस के कुल 31,500 मामले सामने आए हैं! जिनमें से 31000+ मामले चीन में ही पाए गए हैं! जहां पर इस वायरस की उत्पत्ति हुई है! अभी तक इस वायरस से 659 लोगों की मौत हो चुकी है! ये आंकड़े देश और दुनिया भर में कोरोनावायरस के मामले को दर्शाता है!

08/02/2020
10/11/2019

श्री राम के दादा परदादा का नाम क्या था?
नहीं तो जानिये-
1 - ब्रह्मा जी से मरीचि हुए,
2 - मरीचि के पुत्र कश्यप हुए,
3 - कश्यप के पुत्र विवस्वान थे,
4 - विवस्वान के वैवस्वत मनु हुए.वैवस्वत मनु के समय जल प्रलय हुआ था,
5 - वैवस्वतमनु के दस पुत्रों में से एक का नाम इक्ष्वाकु था, इक्ष्वाकु ने अयोध्या को अपनी राजधानी बनाया और इस प्रकार इक्ष्वाकु कुलकी स्थापना की |
6 - इक्ष्वाकु के पुत्र कुक्षि हुए,
7 - कुक्षि के पुत्र का नाम विकुक्षि था,
8 - विकुक्षि के पुत्र बाण हुए,
9 - बाण के पुत्र अनरण्य हुए,
10- अनरण्य से पृथु हुए,
11- पृथु से त्रिशंकु का जन्म हुआ,
12- त्रिशंकु के पुत्र धुंधुमार हुए,
13- धुन्धुमार के पुत्र का नाम युवनाश्व था,
14- युवनाश्व के पुत्र मान्धाता हुए,
15- मान्धाता से सुसन्धि का जन्म हुआ,
16- सुसन्धि के दो पुत्र हुए- ध्रुवसन्धि एवं प्रसेनजित,
17- ध्रुवसन्धि के पुत्र भरत हुए,
18- भरत के पुत्र असित हुए,
19- असित के पुत्र सगर हुए,
20- सगर के पुत्र का नाम असमंज था,
21- असमंज के पुत्र अंशुमान हुए,
22- अंशुमान के पुत्र दिलीप हुए,
23- दिलीप के पुत्र भगीरथ हुए, भागीरथ ने ही गंगा को पृथ्वी पर उतारा था.भागीरथ के पुत्र ककुत्स्थ थे |
24- ककुत्स्थ के पुत्र रघु हुए, रघु के अत्यंत तेजस्वी और पराक्रमी नरेश होने के कारण उनके बाद इस वंश का नाम रघुवंश हो गया, तब से श्री राम के कुल को रघु कुल भी कहा जाता है |
25- रघु के पुत्र प्रवृद्ध हुए,
26- प्रवृद्ध के पुत्र शंखण थे,
27- शंखण के पुत्र सुदर्शन हुए,
28- सुदर्शन के पुत्र का नाम अग्निवर्ण था,
29- अग्निवर्ण के पुत्र शीघ्रग हुए,
30- शीघ्रग के पुत्र मरु हुए,
31- मरु के पुत्र प्रशुश्रुक थे,
32- प्रशुश्रुक के पुत्र अम्बरीष हुए,
33- अम्बरीष के पुत्र का नाम नहुष था,
34- नहुष के पुत्र ययाति हुए,
35- ययाति के पुत्र नाभाग हुए,
36- नाभाग के पुत्र का नाम अज था,
37- अज के पुत्र दशरथ हुए,
38- दशरथ के चार पुत्र राम, भरत, लक्ष्मण तथा शत्रुघ्न हुए |
इस प्रकार ब्रह्मा की उन्चालिसवी (39) पीढ़ी में श्रीराम का जन्म हुआ | शेयर करे ताकि हर हिंदू इस जानकारी को जाने..

🏹रामचरित मानस के कुछ रोचक तथ्य🏹

1:~लंका में राम जी = 111 दिन रहे।
2:~लंका में सीताजी = 435 दिन रहीं।
3:~मानस में श्लोक संख्या = 27 है।
4:~मानस में चोपाई संख्या = 4608 है।
5:~मानस में दोहा संख्या = 1074 है।
6:~मानस में सोरठा संख्या = 207 है।
7:~मानस में छन्द संख्या = 86 है।

8:~सुग्रीव में बल था = 10000 हाथियों का।
9:~सीता रानी बनीं = 33वर्ष की उम्र में।
10:~मानस रचना के समय तुलसीदास की उम्र = 77 वर्ष थी।
11:~पुष्पक विमान की चाल = 400 मील/घण्टा थी।
12:~रामादल व रावण दल का युद्ध = 87 दिन चला।
13:~राम रावण युद्ध = 32 दिन चला।
14:~सेतु निर्माण = 5 दिन में हुआ।

15:~नलनील के पिता = विश्वकर्मा जी हैं।
16:~त्रिजटा के पिता = विभीषण हैं।

17:~विश्वामित्र राम को ले गए =10 दिन के लिए।
18:~राम ने रावण को सबसे पहले मारा था = 6 वर्ष की उम्र में।
19:~रावण को जिन्दा किया = सुखेन बेद ने नाभि में अमृत रखकर।

यह जानकारी महीनों के परिश्रम केबाद आपके सम्मुख प्रस्तुत है ।

For BPSC 65th Pre
09/10/2019

For BPSC 65th Pre

26/07/2019

Current affairs objective 25-07-2019

1. हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने किस राज्य में बंदरों को एक वर्ष के लिये हिंसक जानवर (Vermin) घोषित किया है?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. हिमाचल प्रदेश
d. अरुणाचल प्रदेश

2. नवीन और अक्षय ऊर्जा मंत्रालय ने 34,422 करोड़ रुपए की किस योजना को शुरू करने के लिये दिशा-निर्देश जारी किया हैं?
a. पीएम-कुसुम योजना
b. पीएम-आवास योजना
c. पीएम-जन आरोग्य योजना
d. पीएम-जन धन योजना

3. ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने अपनी कैबिनेट में किसे गृह मंत्री का पद दिया है?
a. साजिद जाविद
b. प्रीति पटेल
c. राहुल सचदेवा
d. नवतेज सरना

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की स्मृति में म्यूज़ियम बनाने की घोषणा की है?
a. मुम्बई
b. हैदराबाद
c. चेन्नई
d. दिल्ली

5. सांसद व पूर्व फुटबॉलर प्रसून बनर्जी और राष्ट्रीय हाकी टीम के पूर्व सदस्य केशव दत्त को साल 2019 में किस पुरस्कार से नवाजा जाएगा?
a. मोहन बगान रत्न
b. भारत रत्न
c. अर्जुन पुरस्कार
d. इनमें से कोई नहीं

6. टीम इंडिया की जर्सी पर ओप्पो मोबाइल के बाद अब किस कंपनी ने नाम प्रदर्शित करने के अधिकार ख़रीदे हैं?
a. Byju's
b. Redmi
c. OLX
d. TATA

7. ट्राई ने अक्टूबर 2016 में रिलायंस जियो को इंटर-कनेक्टिविटी सुविधा नहीं देने के कारण दंडस्वरूप एयरटेल, वोडाफोन तथा आइडिया पर कितना जुर्माना लगाया है?
a. 1050 करोड़ रुपये
b. 2200 करोड़ रुपये
c. 2450 करोड़ रुपये
d. 3050 करोड़ रुपये

8. निम्नलिखित में से किस शिक्षण संस्थान ने वृद्ध लोगों के लिए CARE4U नामक AI एप्प लांच किया है?
a. IIT मद्रास
b. IIT खड़गपुर
c. IIT दिल्ली
d. IIT कानपुर

9. भारत में प्रत्येक वर्ष किस दिन आयकर दिवस मनाया जाता है?
a. 22 जुलाई
b. 23 जुलाई
c. 24 जुलाई
d. 25 जुलाई

10. निम्नलिखित में से किसे देश का नया गृह सचिव बनाया गया है?
a. अजय कुमार भल्ला
b. देवेन्द्र पाल सिंह
c. अमिताभ चक्रवर्ती
d. सोमेश दासगुप्त

उत्तर:

1. c. हिमाचल प्रदेश
मंत्रालय की घोषणा के बाद शिमला के स्थानीय अधिकारियों को गैर-वनीय क्षेत्रों में बंदरों को मारने के लिये एक वर्ष का समय दिया गया है. इस फैसले का पशु अधिकारों के लिये कार्य करने वाले संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है. वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा 62 के अंतर्गत प्रावधान है कि केंद्र सरकार अनुसूची I, II के अतिरिक्त अन्य जंगली जानवरों को निर्दिष्ट क्षेत्र एवं अवधि के लिये हिंसक जानवर घोषित कर सकता है.

2. a. पीएम-कुसुम योजना
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के तहत साल 2022 तक 25,750 मेगावाट की सौर क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य है. कुसुम योजना के तहत देशभर में सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी डीजल/बिजली के पंप को सोलर ऊर्जा से चलाने की योजना है.

3. b. प्रीति पटेल
प्रीति पटेल ब्रिटेन में भारतीय मूल की पहली गृह मंत्री बनीं है. प्रीति पटेल ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर होने के पक्ष में जून 2016 के जनमत संग्रह की अगुआई में ‘वोट लीव अभियान’ चलाया था. वे ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर को अपना आदर्श नेता मानती हैं.

4. d. दिल्ली
इन संग्राहालयों में प्रधानमंत्रियों के निजी जीवन से लेकर राजनीतिक यात्रा से जुड़ी हुई सामग्री और संवादों को संभाल कर रखा जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर लिखी किताब, 'चंद्रशेखर- द बेस्ट आइकन ऑफ आईडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स' का विमोचन के दौरान किया. यह किताब हरिवंश और रविदत्त बाजपेयी ने साथ मिलकर लिखी है.

5. a. मोहन बगान रत्न
29 जुलाई को मोहनबगान क्लब के स्थापना दिवस पर इस सम्मान से दोनों पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. दोनों खिलाड़ी मोहनबगान क्लब के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे हैं.

6. a. Byju’s
ओप्पो ने मार्च 2017 में 5 साल के लिए 1,079 करोड़ रुपये में यह अधिकार खरीदा था. अब बेंगलुरु की ऑनलाइन ट्यूटोरियल फर्म Byju’s का नाम इसी स्थान पर नज़र आयेगा. आगामी वेस्ट इंडीज दौरे तक ओप्पो का नाम टीम इंडिया की जर्सी पर लिखा जायेगा. इसके बाद भारत द्वारा साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने पर Byju’s का नाम नज़र आयेगा.

7. d. 3050 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया पर 3,050 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इन दोनों कंपनियों पर जुर्माना लगाने का फैसला ट्राई का था जिसे हाल ही में दूरसंचार विभाग की सर्वोच्च निर्णायक संस्था डिजिटल कम्यूनिकेशन कमीशन (डीसीसी) ने मंजूरी दी है. जियो का आरोप है कि इंटर-कनेक्टिविटी नहीं देने से उसकी 75% कॉल्स फेल हो रही थीं.

8. b. IIT खड़गपुर
वृद्धावस्था में देखभाल के लिए IIT खड़गपुर के छात्रों ने एक मोबाइल एप्प विकसित की है, इस एप्प के द्वारा देखभाल करने वाले को किसी वृद्ध व्यक्ति के गिरने का पता चल जायेगा और उनकी लोकेशन की सटीक जानकारी मिल सकेगी. इस एप्प के द्वारा देखभाल करने वाले को वृद्ध जनों से कनेक्ट किया जायेगा. इसमें कई AI फीचर मौजूद हैं जैसे वृद्ध व्यक्ति के गिरने पर देखभाल करने वाले व्यक्ति को तुरंत कॉल चली जाएगी. इसके अलावा, वृद्ध व्यक्ति के मूड का पता रखने के लिए इसमें फीचर जोड़ा गया है कि जैसे ही एप्प खोला जायेगा वृद्ध व्यक्ति की तस्वीर स्वतः ही रिकॉर्ड हो जाएगी.

9. c. 24 जुलाई
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने 24 जुलाई, 2019 को 159वां आयकर दिवस मनाया. आयकर दिवस 2019 से पहले के सप्ताह में देश भर के क्षेत्रीय आयकर कार्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, इसमें विभागीय प्रकाशन, ई-जर्नल, पब्लिसिटी किट इत्यादि शामिल है. 24 जुलाई, 1860 को भारत में पहली बार सर जेम्स विल्सन द्वारा आयकर प्रस्तुत किया गया था.

10. a. अजय कुमार भल्ला
ऊर्जा सचिव अजय कुमार भल्ला को गृह मंत्रालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी नियुक्त किया गया है और वह 31 अगस्त को गृह सचिव राजीव गौबा के सेवानिवृत्त होने पर उनकी जगह लेंगे. वहीं, वित्त व आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग को नया ऊर्जा सचिव बनाया गया है और अतानु चक्रवर्ती आर्थिक मामलों के सचिव नियुक्त हुए हैं.

Good News
27/05/2019

Good News

08/05/2019

*नर हो ना निराश करो मन को* आजकल 10वी और 12वी क्लास के रिजल्ट्स आ रहे हैं । 95 % स्कोर करने वाले बच्चों के अभिभावक बड़े गर्व से उनका नाम और फोटो डाल रहे हैं । भला अपनी संतान की उल्लेखनीय सफलता पर किस माता-पिता को गर्व नहीं होगा ? किसकी छाती चौड़ी नहीं होगी ? ऐसे सभी सफल बच्चों और उनके माता-पिता को बहुत बहुत बधाई ।*

*लेकिन उनका क्या जिन बच्चों ने 54 % स्कोर किया उनके अभिवावकों के पास गर्व करने के लिए कुछ नहीं है क्या ? ऐसे छात्र और छात्राएँ जो इस परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला सके -अपने माता-पिता की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर सके-वे निश्चित ही निराश और हताश होंगे -हो सकता है उन्हें तरह तरह के तानों का भी सामना करना पड़ रहा हो - मेरी यह पोस्ट ऐसे ही छात्र-छात्राओं और अभिवावकों के लिए है :*

*1987 की बात है । Italy में रोम नगर में atheletics की world championships हो रही थीं ।*
*1500 मी की दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व कश्मीरा सिंह कर रहे थे ।*
*1500 मीटर की दौड़ में ट्रैक के कुल पौने चार चक्कर लगाने होते हैं । यानी पहले राउंड में कुल 300 मीटर और बाकी 3 राउंड में कुल 1200 मी ।*
*दौड़ शुरू हुई ........ कश्मीरा सिंह ने दौड़ शुरू होते ही बढ़त बना ली । ट्रैक पे लगभग 40 से ज़्यादा धावक दौड़ रहे थे । पर कश्मीरा सिंह सबसे आगे थे । कमेंटेटर ने बताया ....... india का athelete सबसे आगे चल रहा है .......*
*3 round तक कश्मीरा सिंह सबसे आगे चले । पर कमेंटेटर उनकी इस दौड़ से कतई इम्प्रेस नहीं था । वो पीछे चल रहे किन्ही दो अन्य धावकों पे निगाह रखे थे ।*
*बहरहाल चौथा और आखिरी राउंड शुरू हुआ । एक धावक बढ़ के कश्मीरा सिंह से आगे आ गया । और उसके बाद कश्मीरा सिंह उस भीड़ में खो गए और फिर कभी नहीं दिखे । बाद में जब हम लोगों ने record book देखी तो पता चला की शायद कश्मीरा सिंह 40 में से 38वे स्थान पे रहे ।*

*ज़िन्दगी की दौड़ में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पहले राउंड में आगे हैं कि नहीं । फर्क इस बात से पड़ता है कि finishing लाइन पे सबसे पहले कौन पहुंचा । उस दौड़ में सोमालिया के Abdi Bile फिनिशिंग लाइन पे सबसे पहले पहुंचे और उन्होंने Gold medal जीता ।*
*इतिहास में नाम Abdi Bile का दर्ज है न कि कश्मीरा सिंह का ।*

*मित्रों ...... अभी तो ज़िन्दगी की marathon दौड़ का बमुश्किल पहला राउंड पूरा हुआ है ....... फिनिशिंग लाइन पे न जाने कौन पहुंचेगा सबसे पहले । शुरू में बहुत तेज़ दौड़ने वाले ज़रूरी नहीं की इसी दमखम से लगे रहे ।*
*सबसे आगे वो आएगा जो धैर्य पूर्वक लगा रहेगा । जो बिना हार माने दौड़ता रहेगा । वो जिसकी निगाह लक्ष्य पे रहेगी ।*

*जीतना ज़रूरी भी नहीं । मज़ा दौड़ पूरी करने में भी है ।*

*ज़िन्दगी की दौड़ में अक्सर 54 % भी जीतते हैं ।*

*याद रखना chinese bamboo ....... सबसे देरी से उगता है पर उगते ही 7 हफ्ते में 40 फुट का हो जाता है ।*

*इस लिये दौड़ते रहो ....... रुकना मत .....*

*और एक अंतिम विनती कि आप अपने बच्चो की तुलना किसी और से न करे...क्योकि हर एक बच्चा आदित्य है,अद्भुत है एवँ विशेष है।*

19/02/2019

नासा के एक ताजा अध्ययन में यह पाया गया है कि भारत और चीन पेड़ लगाने के मामले में विश्व में सबसे आगे हैं. इस अध्ययन में 11 फरवरी 2019 को कहा गया कि दुनिया 20 वर्ष पहले की तुलना में अधिक हरी भरी हो गई है.

नासा के उपग्रह से मिले आंकड़ों एवं विश्लेषण पर आधारित अध्ययन में कहा गया कि भारत और चीन पेड़ लगाने के मामले में आगे हैं. भारत ने वर्ष 2017 में केवल 12 घंटों में 6.6 करोड़ पौधे लगाकर अपना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था.



रिपोर्ट से संबंधित मुख्य तथ्य:

• नासा के अध्ययन के मुताबिक, 2000-2017 के बीच दुनिया को हरा-भरा करने में भारत और चीन का योगदान एक-तिहाई रहा जबकि धरती की वन भूमि का 9% क्षेत्र ही इन दोनों देशों के पास है.

• पेड़ पौधों से ढके क्षेत्र में वैश्विक बढोतरी में 25 प्रतिशत योगदान केवल चीन का है जो वैश्विक वनीकरण क्षेत्र का मात्र 6.6 प्रतिशत है.

• नासा के अध्ययन में कहा गया है कि चीन वनों (42 प्रतिशत) और कृषि भूमि (32 प्रतिशत) के कारण हरा भरा बना है जबकि भारत में ऐसा मुख्यत: कृषि भूमि (82 प्रतिशत) के कारण हुआ है. इसमें वनों (4.4 प्रतिशत) का हिस्सा बहुत कम है.

• चीन भूक्षरण, वायु प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन को कम करने के लक्ष्य से वनों को बढ़ाने और उन्हें संरक्षित रखने के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चला रहा है.

• नासा के उपग्रहों की इस आश्चर्यजनक खोज से पता चला कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले ये दो देश पेड़ लगाने और कृषि आधारित महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के जरिए इस दिशा में काफी आगे बढ़ रहे हैं. अध्ययन का यह नतीजा उस आम धारणा के उलट है जिसके तहत यह कहा जाता है कि बड़ी आबादी वाले देशों में ज़्यादा दोहन की वज़ह से हरित क्षेत्रों में गिरावट आ रही है.

• शोधकर्ताओं को डेटा के बाद पता चला है कि इस दौरान धरती की हरियाली में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो पूरे अमेजॉन वर्षावन क्षेत्र के बराबर है.

भारत और चीन में 2000 के बाद से खाद्य उत्पादन में 35 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई है. कृषि सुविधाओं और खादों के उपयोग से कृषि क्षेत्र में वृद्धि हुई है. भारत में भूजल सिंचाई की सुविधा से खाद्य उत्पादन काफी बढ़ा है. भारत और चीन में 1970 और 1980 के दशक में पेड़-पौधों के संबंध में स्थिति सही नहीं थी. इस अध्ययन के परिणामस्वरूप यह भी जाहिर हुआ है कि 20 साल पहले की तुलना में दुनिया ज़्यादा हरी-भरी हुई है.

26/01/2019

Address

Mukherjee Nagar DELHI

110009

Opening Hours

Monday 09:00 - 17:00
Tuesday 09:00 - 17:00
Wednesday 09:00 - 17:00
Thursday 09:00 - 17:00
Friday 09:00 - 17:00
Saturday 09:00 - 17:00

Telephone

8447715200

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Unacademy Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your school to be the top-listed School/college?

Share