BT School Badarwas

BT School Badarwas India's Unique School & Child Psychology Research Centre for All Round Development of Children. The institute is affiliated under RTE Act 2009.

BTPS is one & only day boarding, CBSE based school, being operated in Badarwas Distt. Shivpuri (MP)Contact- 08085008085
BT Public School is run by "Brain Transformers Shiksha Prasar Samiti" which is registered under MP Society Act 1973.

Girls won trophy in Interstate Speech and Poetry Competition held in Hariyana.
20/11/2025

Girls won trophy in Interstate Speech and Poetry Competition held in Hariyana.

मध्यप्रदेश में कक्षा 10 की मैरिट लिस्ट में 9वां स्थान प्राप्त करने वाले बीटी पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र (नर्सरी से कक्ष...
06/05/2025

मध्यप्रदेश में कक्षा 10 की मैरिट लिस्ट में 9वां स्थान प्राप्त करने वाले बीटी पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र (नर्सरी से कक्षा 8 तक अध्ययन करने वाले) जगदम्बा यादव पुत्र श्री शिवराज सिंह यादव ने बीटी पब्लिक स्कूल बदरवास आकर अपने गुरुओं का सम्मान किया।

बीटी पब्लिक स्कूल के संचालक शिक्षक घनश्याम शर्मा तथा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चतुर्वेदी जी ने छात्र जगदम्बा यादव को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि की बधाई और स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

बदरवास के लिए गर्व का विषय बधाई हो 🌺 जगदंबा यादव पुत्र श्री शिवराज यादव (अगरा सरपंच) ने संस्कार ग्लोबल स्कूल बदरवास से क...
06/05/2025

बदरवास के लिए गर्व का विषय बधाई हो 🌺

जगदंबा यादव पुत्र श्री शिवराज यादव (अगरा सरपंच) ने संस्कार ग्लोबल स्कूल बदरवास से कक्षा 10वीं में मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है।

जगदंबा यादव ने कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक बीटी पब्लिक स्कूल बदरवास में पढ़ाई की।

विद्यालय परिवार आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता है।

18/04/2025

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महायोद्धा अमर शहीद तात्या टोपे जी के बलिदान दिवस (18 अप्रैल) पर सादर नमन 🙏

जनपद शिक्षा केंद्र बदरवास का ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह बीटी पब्लिक स्कूल परिसर में संपन्न हुआ।बदरवास बीआरसीसी श...
17/04/2025

जनपद शिक्षा केंद्र बदरवास का ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह बीटी पब्लिक स्कूल परिसर में संपन्न हुआ।

बदरवास बीआरसीसी श्री अंगद सिंह तोमर जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से प्रेरणादायक कार्यक्रम में 30 प्राइवेट स्कूलों के कक्षा 5 एवं कक्षा 8 में अपने विद्यालय में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और साथ में शासकीय विद्यालयों में संपूर्ण ब्लॉक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री महेंद्र यादव जी, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री समर सिंह राठौर, जिला परियोजना समन्वयक श्री दफेदार सिंह सिकरवार, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र यादव जी "भोले भैया" बदरवास तहसीलदार श्री प्रदीप भार्गव, शासकीय विद्यालय प्रतिनिधि शिक्षक श्री गोविंद अवस्थी जी सहित संपूर्ण बीआरसीसी स्टाफ, स्कूल संचालकगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु अतिथियों द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उत्साह को बहुगुणित करते हुए हमारे लोकप्रिय विधायक श्री महेंद्र सिंह जी यादव ने प्रतिभा सम्मान समारोह में पुरस्कृत सभी 68 विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी ₹1000 देने की घोषणा की जिसका सभी ने करतल ध्वनि से आभार व्यक्त किया।

बीटी पब्लिक स्कूल बदरवास के कक्षा 5 की टॉपर छात्रा आराध्या परिहार पुत्री श्री महेंद्र परिहार तथा कक्षा 8 के टॉपर मनु नायक पुत्र श्री राजू नायक को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना प्रेषित करता है।

आज हमारे प्रतिभाशाली छात्र, राज प्रजापति पुत्र श्री मंगल प्रजापति जी (शिक्षक), का जन्मदिन है। विद्यालय परिवार की ओर से र...
05/04/2025

आज हमारे प्रतिभाशाली छात्र, राज प्रजापति पुत्र श्री मंगल प्रजापति जी (शिक्षक), का जन्मदिन है। विद्यालय परिवार की ओर से राज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🍨🎂🌷

आज हमारी प्रतिभाशाली छात्रा, जाह्नवी कुशवाह पुत्री राजू कुशवाह जी, का जन्मदिन है। विद्यालय परिवार की ओर से जाह्नवी बिटिय...
04/04/2025

आज हमारी प्रतिभाशाली छात्रा, जाह्नवी कुशवाह पुत्री राजू कुशवाह जी, का जन्मदिन है। विद्यालय परिवार की ओर से जाह्नवी बिटिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🍨🎂🌷

Toppers of BT in News Paper's heading 🏆
01/04/2025

Toppers of BT in News Paper's heading 🏆

वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पुरस्कार वितरण समारोह संपन्नदिनांक 28 मार्च 2025 शुक्रवार को बारई रोड़ स्थित बीटी पब्लिक स...
28/03/2025

वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

दिनांक 28 मार्च 2025 शुक्रवार को बारई रोड़ स्थित बीटी पब्लिक स्कूल बदरवास में प्रतिभा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में आए अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का कपूर युक्त चंदन से तिलक करके एक कलम भेंट कर स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा विद्यादेवी मां सरस्वती का पूजन एवं दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि नगर पंचायत प्रतिनिधि श्री भूपेन्द्र यादव जी भोले भैया ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम को गौरवान्वित करते हुए प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष एवं मॉडर्न ब्राइट करियर स्कूल के संचालक श्री धर्मेन्द्र चतुर्वेदी जी, बदरवास स्पोर्ट्स क्लब व लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के संचालक श्री गोपाल सत्यार्थी जी, शिक्षक श्री संजय चंदेल जी एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष श्री रंजीत दुबे जी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैंकड़ों अभिभावकों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।

इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के उन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने सत्र 2024-25 में.....

1. खेल प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो
2. हैंड राइटिंग शुद्ध, अच्छी और तेज हो
3. चित्रकला प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो
4. साफ सुथरी ड्रेस पहनकर और तैयार होकर स्कूल आते हों
5. जिनकी उपस्थिति सबसे ज्यादा हो
6. प्रोजेक्ट फाइल अच्छी बनाई हो
7. विद्यालय के कार्यक्रमों में वॉलंटियरशिप में बढ़चढकर भाग लिया हो
8. जिनका व्यवहार अनुशासनपूर्ण और भाषाशैली सभ्य हो
9. स्पीच कॉम्पिटिशन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो
10. वार्षिक परीक्षा परिणाम में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर कक्षा में टॉप किया हो।

कार्यक्रम के अंत में संचालक घनश्याम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं।

हमारी नन्हीं प्रतिभाशाली छात्रा वैष्णवी गुर्जर (पुत्री श्री धर्मेन्द्र गुर्जर जी) ने अपना जन्मदिन खेड़ापति महादेव मंदिर ...
25/03/2025

हमारी नन्हीं प्रतिभाशाली छात्रा वैष्णवी गुर्जर (पुत्री श्री धर्मेन्द्र गुर्जर जी) ने अपना जन्मदिन खेड़ापति महादेव मंदिर बदरवास पर डेकोरेशन, पूजन एवं प्रसाद वितरण करके मनाया।

विद्यालय परिवार की ओर से वैष्णवी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🍨🎂🌷

श्रीमद्भागवत सहित कई धर्म ग्रंथों के श्लोक जिन्हें कंठस्थ हैं, खेड़ापति परिवार बदरवास की पारिवारिक विरासत एवं संस्कारों ...
23/03/2025

श्रीमद्भागवत सहित कई धर्म ग्रंथों के श्लोक जिन्हें कंठस्थ हैं, खेड़ापति परिवार बदरवास की पारिवारिक विरासत एवं संस्कारों के नए संवाहक हमारे नन्हें प्रतिभाशाली चिरंजीव, जयिष्णु शर्मा पुत्र श्री राधेश्याम शर्मा जी, का आज जन्मदिन है। विद्यालय परिवार की ओर से जयिष्णु (डमरू) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🍨🎂🌷

Address

A-1 South Block, Khedapati Farm, Barai Road Badarwas
Badarwas
473885

Telephone

+918085008085

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BT School Badarwas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to BT School Badarwas:

Shortcuts

Share

Category