17/04/2026
प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन बदरवास द्वारा आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में आज शिक्षा के चमकते सितारों का उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय की कक्षा 5वीं से वैष्णवी त्यागी पुत्री श्री शिवराज त्यागी और कक्षा 8वीं से पायल धाकड़ पुत्री श्री रामकुमार धाकड़ को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया ।
समारोह में बदरवास विकासखंड के कक्षा 5वीं और 8वीं के लगभग 30 स्कूलों के टॉपर्स को उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को यह सम्मान मुख्य अतिथि माननीय डिप्टी कलेक्टर श्री मोतीलाल अहिरवार जी, बीआरसीसी महोदय श्री अंगदसिंह तोमर जी, एवं संगठन के जिला तथा प्रांतीय पदाधिकारियों के कर-कमलों द्वारा प्राप्त हुआ।
इन नन्हे मेधावियों की सफलता न केवल उनके माता-पिता और स्कूल के लिए गौरव की बात है, बल्कि हमारे क्षेत्र के भविष्य के लिए भी प्रेरणादायी है। सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ! 💐🎓