Personality Cultivation Center व्यक्तित्व विकास केन्द्र

  • Home
  • India
  • Azamgarh
  • Personality Cultivation Center व्यक्तित्व विकास केन्द्र

Personality Cultivation Center व्यक्तित्व विकास केन्द्र तरुणों की प्रभावी तैयारी के लिये निःश? It contains ten points –
1. scientific outlook
2. social awareness
3. expression capability
4. Computer Training
7.

प्रिय मित्र, आज़मगढ़ के तरुणों को विभिन्न परीक्षाओं की अपेक्षाकृत अधिक प्रभावशाली तैयारी में सहयोग देने के लिये यह नॉन-एनजीओ परियोजना चलायी जा रही है।

इसमें निम्न दस बिन्दु हैं :-
1. वैज्ञानिक दृष्टिकोण,
2. सामाजिक जागरूकता
3. अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास
4. शुद्ध एवं धाराप्रवाह अंग्रेज़ी व हिन्दी की वक्तृता एवं लेखन-क्षमता
5. इण्टर की फिजिक्स, केमेस्ट्री, गणित, जीव-विज्ञान, अंग्रेज़ी और हिन्दी
6. कम्प्यूटर प्रशिक्षण
7. वन डे इक्जामिनेशन की कम्पटीशन की क्लास
8. जिम द्वारा स्वास्थ्य-सुधार और शरीर-सौष्ठव का विकास
9. मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण
10. प्रचण्ड आत्मविश्वास

युवा जागरण का यह प्रकल्प सेवाभाव से चलाया जा रहा है।
इसके लिये कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
कक्षा नौ तथा उससे ऊपर की कक्षाओं के छात्र एवं छात्राएँ व्यक्तित्वान्तरण के इस अभियान में भाग लेने के लिये आमन्त्रित हैं।
किसी भी समस्या का समाधान खोजने में यदि आपके सम्पर्क के किसी भी युवा को कोई कठिनाई महसूस हो रही हो, तो समुचित सलाह एवं मार्गदर्शन हेतु किसी भी समय 09450735496 पर सम्पर्क करने की सलाह दें।
------------------

Dear friend, this NON-NGO project is being run in AZAMGARH to help the youth to become more effective in their preparation of different examinations. Correct and fluent English and Hindi
5. Physics, Chemistry, Mathematics, Biology, English and Hindi for intermediate
6. Competition class for one day examinations
8. By gym health-improving and body-building
9. Martial art training
10. Super self-confidence. It is being conducted voluntarily without any charge. Boys and girls of class IX and onward classes may contact to participate in this campaign of transformation. You may suggest the youth in your touch to call any time they wish for suggestions regarding any problem found difficult to solve on 9450735496.

बोर्ड परीक्षा के लिये हार्दिक शुभकामनाएं, प्यारे बच्चो! #कुछ_आख़िरी_टिप्स  1.परीक्षा में तनाव मुक्त होकर शान्त मन से अपन...
18/02/2026

बोर्ड परीक्षा के लिये हार्दिक शुभकामनाएं, प्यारे बच्चो!
#कुछ_आख़िरी_टिप्स

1.परीक्षा में तनाव मुक्त होकर शान्त मन से अपना काम कीजिए।

2.सबसे पहले पूरे प्रश्न पत्र को पढ़ जाइए और जो उत्तर आपको सबसे अधिक आ रहे हैं, उनको सबसे पहले कीजिए।

3.पहले घंटे में सुन्दर लिखिए।

4.दूसरे घंटे में स्पीड बढ़ाइए।

5.तीसरे घंटे में बचे हुए सभी प्रश्नों को भी हल करने की कोशिश कीजिए।

6.याद रखिए कि अगर आप कोई प्रश्न छोड़ देंगे, तो उस पर कोई नम्बर भी नहीं मिलेगा।

7.इसलिए अंत में अगर आपको सही उत्तर नहीं याद आ रहा है, तो भी कुछ न कुछ लिख दीजिए। कुछ नम्बर तो मिल ही जायेगा।

8.अगर आपको अभी भी सही उत्तर आ रहा है और समय समाप्त होने वाला है तो अपने उत्तर के मुख्य प्वाइंट्स को ही प्वाइंटवाइज़ लिख डालिए। कापी जांचने वाला समझ जायेगा कि आपको उत्तर आ रहा है और समय सीमा के कारण संक्षेप में लिखना पड़ा है।

9.कापी जमा करने से पहले आखिरी पन्द्रह मिनट में एक बार अपने लिखे को दुबारा अवश्य पढ़ लीजिए। अगर कोई मात्रा, स्पेलिंग या कोई अंश छूट गया है तो कृपया उसे सुधार लीजिए।

10.जिस भी पन्ने पर रफ़कार्य किया है, उस पर रफ़कार्य लिख कर पूरे पन्ने को क्रास से काट दीजिए।

11.जमा करने से पहले सजग हो कर ए, बी और सी कापियों में अपना रोल नंबर अवश्य लिख कर चेक कर लीजिए और अपनी सभी कापियों को नत्थी कर लीजिए।

12.परीक्षा कक्ष से बाहर निकलने के बाद किसी से भी किसी भी प्रश्न के सही ग़लत होने के बारे में कोई भी बात मत कीजिए। सबसे एक ही जवाब दीजिए कि आपका पेपर बहुत ही अच्छा रहा। घर पर भी यही जवाब दीजिए और अपने पेपर को छिपा कर रख दीजिए। जितना समय पिछले पेपर को डिसकस करने में बर्बाद करेंगे, उतना समय बचा कर अगले पेपर की तैयारी कीजिए।

13.पूरी परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी पर्चों को एक बार फिर से हल कर लीजिए।

14.जिस दिन परीक्षा समाप्त होती है, उसके अगले दिन से मेरे पास आना शुरू कर दीजिए। कहीं घूमने जाने से बचिए और आगे की तैयारी और ज़ोर शोर से करना शुरू कर दीजिए।

15.परीक्षा के दबाव में जो ज़रूरी जानकारी मैंने आपको नहीं दी थी, वह सारी जानकारी आपको गर्मी के वर्कशॉप में अवश्य दूंगा।

16.पूरे आत्मविश्वास से काम लीजिएगा और बिल्कुल घबड़ाने या परेशान होने की तनिक भी ज़रूरत नहीं है। घबड़ाने से आप ग़लत फ़ैसले ले सकते हैं या अपनी तैयारी को बेहतर नहीं कर सकते हैं।

17.परीक्षा के दौरान भी पूरी नींद छः घंटे तक सोइए। फालतू बातें और काम करने से यथासंभव बचने की कोशिश कीजिए। केवल तैयारी पर अपना ध्यान पूरी तरह से लगाने की कोशिश कीजिए।

ढेर सारी शुभकामनाएं
ढेर सारी उम्मीदें
ढेर सारा प्यार
❤️

 #मेरे_जीने_की_ज़रूरत_क्या_है ?प्रिय मित्र, मुझ पर 19.12.25 की रात लगभग 9 बजे पैरालिसिस का अटैक हुआ। पूरे शरीर में झनझना...
26/12/2025

#मेरे_जीने_की_ज़रूरत_क्या_है ?
प्रिय मित्र, मुझ पर 19.12.25 की रात लगभग 9 बजे पैरालिसिस का अटैक हुआ। पूरे शरीर में झनझनाहट बनी हुई है और सिर के पिछले हिस्से में दर्द हो रहा है। दाहिनी तरफ का ऊपरी ओठ और बायीं तरफ़ की ऊपरी पलक झुक गये हैं। दोनों हाथों की अंगूठा, अनामिका और कनिष्का अंगुलियों पर अधिक असर है। बिना किसी का सहारा लिये चल सकना मुमकिन नहीं है। कमर से निचले हिस्से के कपड़े पहनने में भी किसी की मदद की ज़रूरत पड़ रही है। सोने में मुंह से लार निकल रही है और बोलने में कुछ का कुछ अक्षर निकल जा रहा है। थोड़ी-सी भी मेहनत कर देने पर बहुत अधिक पसीना आ रहा है और मुंह सूखता रहता है।

इस बीमारी से जूझने के लिये आप सभी लोगों ने अपनी-अपनी आकस्मिक मदद भेजी। कुछ लोगों ने अपनी नियमित मदद बढ़ा दी। कुछ नितान्त अपरिचित लोगों ने भी अपनी मदद भेजी। आप सभी लोगों को सविनय हार्दिक धन्यवाद।

कुछ लोग ऐसे भी निकले, जिन्होंने मदद करने से दो-टूक इन्कार कर दिया। दूसरे ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने मेरे न तो फोन का और न ही मेसेज का हमेशा की तरह उत्तर दिया।

इस समय मेरे दिमाग़ में एक सवाल लगातार चक्कर लगा रहा है और मुझे परेशान कर रहा है। आख़िर मेरे जीने की ज़रूरत क्या है ?

क्या मुझे सौ साल जीते चले जाने का रिकॉर्ड बना कर आत्ममुग्ध होना है ? बिल्कुल नहीं।

तो क्या मुझे केवल खाने-पीने और शौचालय जाने के लिये अर्थात् केवल जीने के लिये जीना है ? नहीं, कदापि नहीं।

मुझे तो अपने गुरुदेव कॉमरेड रामनाथ के आदेश के अनुसार प्रतिकूल से प्रतिकूल परिस्थितियों में भी केवल और केवल मानवता की सेवा करने के लिये, केवल मानवता की मुक्ति के विश्वव्यापी अभियान में अपनी छोटी-सी सृजनात्मक भूमिका का निर्वाह करते रहने के लिये तब तक जीना है, जब तक मेरा शरीर तनिक भी कार्य-सक्षम है।

उससे आगे उसके अलावा जीने की मेरी रंचमात्र भी इच्छा नहीं है। उसके बाद मैं आदिशंकराचार्य की तरह महासमाधि लेना पसन्द करता हूं।

आप सभी लोगों को आपकी शुभकामनाओं के लिये सविनय हार्दिक धन्यवाद
आपका अकिंचन गिरिजेश 26.12.25

 #मीठी_बोली बहुत से बच्चे दूसरे लोगों के साथ ही नहीं अपने  #माता_पिता के साथ भी बहुत बुरे तरीके से बात करते हैं। उनको ऐस...
30/08/2025

#मीठी_बोली
बहुत से बच्चे दूसरे लोगों के साथ ही नहीं अपने #माता_पिता के साथ भी बहुत बुरे तरीके से बात करते हैं। उनको ऐसा करते देख कर बहुत दुःख होता है।उनके लिये बचपन में पढ़ी यह प्रेरक कविता जीवन में सही रास्ता दिखा सकती है। कृपया अपने बच्चों को इस कविता को याद कर के सुनाने के लिये कहिए।
सविनय
-------+-------+-------+------
अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ -
बस में जिससे हो जाते हैं प्राणी सारे।
जन जिससे बन जाते हैं आँखों के तारे।
पत्थर को पिघलाकर मोम बनानेवाली
मुख खोलो तो मीठी बोली बोलो प्यारे।।
रगड़ो, झगड़ो का कडुवापन खोनेवाली।
जी में लगी हुई काई को धानेवाली।
सदा जोड़ देनेवाली जो टूटा नाता
मीठी बोली प्यार बीज है बोनेवाली।।
काँटों में भी सुंदर फूल खिलानेवाली।
रखनेवाली कितने ही मुखड़ों की लाली।
निपट बना देनेवाली है बिगड़ी बातें
होती मीठी बोली की करतूत निराली।।
जी उमगानेवाली चाह बढ़ानेवाली।
दिल के पेचीले तालों की सच्ची ताली।
फैलानेवाली सुगंध सब ओर अनूठी
मीठी बोली है विकसित फूलों की डाली।।

  सागर के बीच एक छोटी-सी नाव, टूटी-सी नाव बूढ़ा मछुवारा और कई-कई घावडगमग डगमग वे मालामाल, तभी हम सब कंगालवे हैं मक्कार त...
21/08/2025


सागर के बीच
एक छोटी-सी नाव, टूटी-सी नाव
बूढ़ा मछुवारा और कई-कई घाव
डगमग डगमग

वे मालामाल, तभी हम सब कंगाल
वे हैं मक्कार तभी दुःख में संसार
डगमग डगमग

भोले हैं लोग और ठग हैं खूंखार
पैसे के राज में साज़िश पर नाज
डगमग डगमग

मुट्ठीभर साथी और कितना अधिक काम
कहीं नहीं छांव है, चौतरफा घाम,
डगमग डगमग

कैसा आराम, आगे बढ़ना ही काम
अब तक तो बढ़ने से ही मिला मुकाम
डगमग डगमग

क़दम-क़दम दांव, किसका लें नाम
हम-तुम बदनाम, सरगना सरनाम
डगमग डगमग

मीठी मुस्कानों के हाथ में कटार
बार-बार चुपके से पीछे से वार
डगमग डगमग

मुट्ठीभर प्यार मगर हौसला अपार
जीवन किनारे लगा नाव है मंझधार
डगमग डगमग

कड़ी जंग जारी है, पर कहां तैयारी है?
लड़ना मजबूरी है, जीतना ज़रूरी है
डगमग डगमग
- गिरिजेश 21.8.25

धर्मान्धता परम्परागत और आसान है। हर धार्मिक को केवल लोकानुगमन करते रहना होता है। इसमें किसी तर्क की आवश्यकता नहीं होती। ...
26/10/2024

धर्मान्धता परम्परागत और आसान है। हर धार्मिक को केवल लोकानुगमन करते रहना होता है। इसमें किसी तर्क की आवश्यकता नहीं होती। जबकि #नास्तिक बनने की शुरुआत ही प्रकृति और जीवन के विकास यात्रा के बारे में तरह-तरह के सवालों के जवाब खोजने और तर्क सम्मत विचारों को स्वीकार करने की लगातार कोशिश करने से ही हो सकता है। आस्तिक होने में कोई कोशिश नहीं करनी पड़ती। जबकि नास्तिक होने के लिये हमेशा से अपनी परम्परागत मान्यताओं की जड़ता से अध्ययन और चिन्तन के बल पर हर इन्सान को तर्क करके ही सच्चे निष्कर्षों पर पहुंचना पड़ता है और व्यक्तित्वान्तरण की यह प्रक्रिया बहुत अधिक मुश्किल है।

  ON   IN RAHUL CHILDREN ACADEMY, RAIDOPUR, AZAMGARH 29.6.24LAST BOARD-WORK
29/06/2024

ON IN RAHUL CHILDREN ACADEMY, RAIDOPUR, AZAMGARH 29.6.24
LAST BOARD-WORK

  ON   FOR TEACHERS IN RAHUL CHILDREN ACADEMY, RAIDOPUR, AZAMGARH 26.6.24
26/06/2024

ON FOR TEACHERS IN RAHUL CHILDREN ACADEMY, RAIDOPUR, AZAMGARH
26.6.24

 #बोर्डरिजल्टPersonality Cultivation Center व्यक्तित्व विकास केन्द्र में बोर्ड परीक्षा में कक्षा X में 10 और XII में 10 ...
15/05/2024

#बोर्डरिजल्ट
Personality Cultivation Center व्यक्तित्व विकास केन्द्र में बोर्ड परीक्षा में कक्षा X में 10 और XII में 10 परीक्षार्थियों ने भाग लिया.

उनमें कक्षा X की हर्षिता और XII की पलक सीबीएससी बोर्ड से थीं. शेष सभी यूपी बोर्ड के विद्यार्थी हैं.

हर्षिता और पलक को परीक्षा में केन्द्र में सबसे अधिक अंक 82% प्राप्त हुए.

इनमें #हर्षिता को लगभग तीन महीनों तक अत्यन्त विपरीत परिस्थितियों में पूरे परिवार के लिये दोनों टाइम का खाना बनाने और बर्तन साफ करने के साथ दूसरी घरेलू जिम्मेदारियों का वहन करते हुए अपनी पढ़ाई करनी पड़ी।

उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि निम्नवर्गीय है.

उसकी परीक्षा के बीच ही उसकी दादी भी उसके ऊपर सारी ज़िम्मेदारी छोड़कर कलकत्ता चली गयीं।

फिर भी तमाम तरह के तनावों, दबावों और जिम्मेदारियों के बावज़ूद वह मेरे कम्प्यूटर पर हर दिन रात आठ बजे तक नियमित रूप से पढ़ती रही.

उसके सघन सतत अध्ययन में मदद देने के लिये पुरस्कार स्वरूप एक टैबलेट दिया गया. क्योंकि घर में एक छोटा फोन और एक बड़ा फोन है. रात में बड़ा फोन पिताजी के पास रहता है.

शेष परीक्षार्थियों के नाम और प्रतिशत अधोअंकित हैं.

कक्षा XII
1. #पलक 82%
2. आर्यन 76%
3. आयुष्मान 75%
4. निधि 70%
5 अश्वनी 65%
6. कृष्णा 64.2%
7. सचिन 63%
8. रिशू 63%
9. कशक 60%
10. रीतेश 58%

कक्षा X
1. #हर्षिता (साक्षी) 82%
2. अंकुर 79.5%
3. शिवांगी 76%
4. काजल 70%
5.अंकित 69.5%
6. सौरभ 68%
7. अंकिता 66%
8. साक्षी 62%
9. करन हथिया 58%
10. राजमन साइंस बैक

हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं. यह सब आपकी मदद से ही मुमकिन हो पा रहा है. हम आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं.
टैग करने के लिये क्षमा-याचना.
सविनय

व्यक्तित्व विकास केन्द्र में सुन्दर राइटिंग सिखायी जा रही है।प्रिय मित्र, कल देर रात लिखने का यह काम ख़त्म हुआ। इससे पहल...
11/03/2024

व्यक्तित्व विकास केन्द्र में सुन्दर राइटिंग सिखायी जा रही है।

प्रिय मित्र, कल देर रात लिखने का यह काम ख़त्म हुआ।

इससे पहले एक बेटी की डायरी में 'मेरी बेटी' कविता 2011-12 के आस-पास लिखा था। दशकों बाद अचानक इतना अधिक मैटर लिखना पड़ा।

अभ्यास छूट जाने, आंखों के तीख़े दर्द और हाथ कांपने के कारण इस बार राइटिंग स्तरीय नहीं बन सकी है। मानक बनावट की तुलना में काफी ख़राब है। साॅरी।

फिर भी कृपया इसे अपने आस-पास के लोगों को दिखाइएगा। बच्चों को प्रेरणा मिलेगी।
सविनय

09/03/2024

Go HUNT Your Dream - Motivational Video (DREAM BIG Motivational Speech by Fearless Motivation)“All our dreams can come true, if we have the courage to pursue...

 #आरपार : प्रिय मित्र, अपना अस्तित्व बचाने के लिये Personality Cultivation Center व्यक्तित्व विकास केन्द्र की हमारी छोटी...
06/03/2024

#आरपार :
प्रिय मित्र, अपना अस्तित्व बचाने के लिये Personality Cultivation Center व्यक्तित्व विकास केन्द्र की हमारी छोटी-सी टीम इस समय एक बार फिर आर-पार के संघर्ष में हर मुमकिन कोशिश करते हुए नितान्त प्रतिकूल परिस्थितियों में जूझ रही है।

ज़रूरतमन्द छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जागरूकता सहित सभी बोर्ड के सभी विषयों की निःशुल्क शिक्षा सेवा के लिये प्रतिबद्ध हमारी टीम के सभी सदस्य इस समय किसी भी तरह साथ दे रहे अपने सभी मित्रों और साथियों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं।

किसी भी कारण से जो लोग भी इस दौर में हमारा साथ नहीं दे पा रहे हैं, हम अपने उन सभी मित्रों और साथियों द्वारा जीवन के किसी भी मोड़ पर हम पर किये गये सभी एहसानों को पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्मरण कर रहे हैं।

मैं आप सभी मित्रों और साथियों से एक बार फिर यह अनुरोध कर रहा हूॅं कि भीषण संकट के इस दौर में यथासामर्थ्य हमारी मदद कीजिए।

सविनय - आपका गिरिजेश 6.3.24

Address

Azamgarh
276001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Personality Cultivation Center व्यक्तित्व विकास केन्द्र posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Personality Cultivation Center व्यक्तित्व विकास केन्द्र:

Shortcuts

Share

Category