09/12/2025
क्या आपने कभी "जादुई बेरी" (Magic Berry) का नाम सुना है? 🍒✨
अक्सर हम विटामिन्स के लिए अलग-अलग सप्लीमेंट्स लेते हैं, लेकिन क्या हो अगर आपको Vitamin C, E और Omega 3, 6, 7, 9 सब एक ही बोतल में मिल जाए? 😱💊
पेश है Well Root SeabuckDOC Juice - कुदरत का एक नायाब तोहफा! 🌿
यह साधारण जूस नहीं है, यह एक "Health Powerhouse" है:
🍊 Natural Vitamin C & E: आपकी स्किन को रखे जवां और ग्लोइंग।
🧬 Omega 3, 6, 7, & 9: दिल और दिमाग को रखे तंदुरुस्त (दुर्लभ ओमेगा 7 भी इसमें है!)।
🛡️ Immunity Booster: बीमारियों से लड़ने की ताकत दे।
सिर्फ बाहरी खूबसूरती नहीं, अंदरूनी सेहत भी ज़रूरी है। अपनी डेली डाइट में इस "सुपरफूड" को शामिल करें और फर्क देखें! 💪
👉 कौन-कौन अपनी हेल्थ को लेकर सीरियस है? कमेंट में "YES" लिखें! 👇
WhatsApp No. 7068368488, 096506 46387
Tags:
07/12/2025
HTML की परिभाषा (Definition of HTML)
तकनीकी परिभाषा:
HTML का पूरा नाम HyperText Markup Language है। यह वेब पेज (Web Page) बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली स्टैंडर्ड Markup Language है। यह किसी भी वेबसाइट के स्ट्रक्चर (Structure) या ढांचे को तैयार करती है और वेब ब्राउज़र (जैसे Chrome, Firefox) को यह बताती है कि स्क्रीन पर हेडिंग, पैराग्राफ, इमेज या लिंक को कैसे दिखाना है।
👨💻 Coder की भाषा में समझें (The Logic)
अगर हम कोडिंग की दुनिया में बात करें, तो HTML को हम "वेबसाइट का कंकाल" (Skeleton) कहते हैं।
HTML (कंकाल/Skeleton): यह वेबसाइट का ढांचा खड़ा करता है। (जैसे— यहाँ हेडिंग आएगी, यहाँ फोटो आएगी)।
CSS (त्वचा और कपड़े/Skin & Clothes): यह डिज़ाइन और रंग-रूप देता है।
JavaScript (दिमाग/Brain): यह वेबसाइट में जान डालता है (क्लिक करने पर क्या होगा)।
तो आसान शब्दों में: "HTML वह भाषा है जो इंटरनेट के पन्नों (Web Pages) को आकार देती है।"
उदाहरण (Example Code)
एक कोडर के तौर पर, बिना कोड के परिभाषा अधूरी है। HTML का बेसिक स्ट्रक्चर ऐसा दिखता है:
This Is my first website
Hello
This Is my first paragraph
मुख्य बिंदु (Key Points for Students):
HTML कोई Programming Language नहीं है, यह एक Markup Language है (क्योंकि इसमें लॉजिक या डिसीजन मेकिंग नहीं होती, सिर्फ सजावट और स्ट्रक्चर होता है)।
इसे Tags (< >) के जरिए लिखा जाता है।
HTML फाइल को सेव करते समय .html एक्सटेंशन (Extension) का इस्तेमाल होता है।
24/02/2025
यदि आप गरीब होने की आशंका से मुक्त होना चाहते हैं, तो आपको दृढ़, प्रबल उत्साह और उद्योगी होना ही पड़ेगा।
हमारे जीवन के नाटक में अभिमान की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। मनुष्य के अभिमान पर की गई चोट, शरीर की चोट से अधिक तकलीफ देती है। यदि हम अपने परिवार के लिए नहीं कमाएंगे तो लोग हमारे बारे में क्या सोचेंगे और क्या कहेंगे। जो मनुष्य कमा नहीं सकता है वह मानसिक दृष्टि से हीन है या कामचोर है। हम इस बात को सहन नहीं कर सकते कि कोई हमारे विषय में यह कहे कि हम अपने परिवार का सम्मानपूर्वक निर्वाह करने में असमर्थ हैं। मन पर इससे बड़ी और कोई चोट नहीं हो सकती है तब हमारा साहस टूटने लगता है।
मंदी के दिनों में जब व्यापार ठप्प हो जाता है तब इस प्रकार का भय बहुत से लोगों को सताया करता है। उस समय यह छूत की बीमारी की तरह फैलने लगता है। हमें सोचना चाहिए कि क्या भय का भाव हमारी कठिनाइयों को हल करने में कुछ सहायता कर सकता है? यदि नहीं, तो हम क्यों न उसे दुत्कार कर, कठोर परिश्रम कर अपने कार्य-साधन में लगे रहें। हम हाथ पैर ढीले छोड़कर बैठ जाएंगे तो, जो संकट न भी आता होगा, वह भी आ जाएगा। जिस समय हम अपने परिवार का पालन और निर्वाह अपने संगी-साथियों के समान स्तर पर नहीं कर पाते हैं, उस समय हमारे अभिमान पर गहरी चोट पड़ती है। विशेषकर परिवार की औरतों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
एक माता, जिसका पुत्र अन्य लोगों के बच्चों की तरह कपड़े नहीं पहन सकता, बड़ा ही दुख मनाती है। जिस समय गृहिणी को यह लगता है कि वह इस तरह खर्च नहीं कर सकती या अपनी गृहस्थी के लिए अमुक सामान नहीं खरीद सकती, तो उसका हृदय अंदर ही अंदर कचोटता है। मुख्यतः तब, जब उसके संपर्क के लोगों की बहुत संख्या अपनी आय से अपने घर में उन वस्तुओं को लाने में समर्थ होती है। उस वक्त अपनी असमर्थता पर उसे नितांत ही दुख तथा लज्जा होती है। असंख्य लोगों के लिए दरिद्रता का रोग पुराना असाध्य से जाता है, उन्हें सदा गरीबी का डर सामने आकर परेशान करता है।
इस तरह की मानसिकता, संपन्नता और लक्ष्मी की शत्रु है। जिसकी ऐसी मनोदशा रहेगी, वह कभी धनी तथा चिन्तामुक्त नहीं हो सकता। एक व्यक्ति बड़ा ईमानदार, बहुत मेहनती है उसने जीवन को कामयाब बनाने का प्रयास किया। वह अनाथगृह में पला था यही बात लगातार उसकी प्रगति में बाधक रही। वह अपने इस डर से कभी भी मुक्त नहीं हो सका कि मैं चाहे कितना ही कठोर परिश्रम क्यों न करूं, जरूर ही कुछ न कुछ ऐसा होने वाला है कि मेरी समस्त संपत्ति चली जाएगी। कई साल हो गए हैं, उसके मन से यह तसव्वुर खत्म नहीं होता। लगता है जैसे बुढ़ापे में उसे पुनः गरी
28/11/2024
मंज़िल चाहे कितनी भी ऊंची क्यों न हो रास्ते हमेशा पैरों के नीचे ही रहते हैं।
27/11/2024
दुनिया की हर चीज ठोकर लगने से टूट जाती है, एक कामयाबी ही है जो ठोकर लगने के बाद आती है।
25/11/2024
विकल्प बहुत मिलेंगे मार्ग भटकाने के लिए.. लेकिन... संकल्प एक ही काफी है मंजिल तक जाने के लिए...
24/11/2024
कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी जिन्दगी में कितनी बुरी चीजें चल रही है आप अभी भी उन सभी से आगे हैं जो कोशिश भी नहीं कर रहे हैं।