15/08/2026
आज #माता_शान्ती_महाविद्यालय में 15 अगस्त के पावन अवसर पर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस खास मौके पर हमारे विद्यालय के नन्हें-मुन्हें बच्चों और छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया।
❤️🎨 सांस्कृतिक कार्यक्रम और शानदार नाटक:बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही, वीर शहीदों के जीवन पर आधारित एक भावपूर्ण नाटक की प्रस्तुति दी, जिसने वहाँ मौजूद हर व्यक्ति की आँखें नम कर दीं और सबको गर्व से भर दिया। इन बच्चों ने मंच पर देश के गौरवमयी इतिहास को जीवंत कर दिया।
🎭👏"शहीदों के बलिदान को व्यर्थ न जाने देंगे,देश के इन बच्चों को हम हरदम आगे बढ़ाएंगे।
"बच्चों की इस बेहतरीन तैयारी के पीछे हमारे शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग सराहनीय रहा। इन नन्हें देशभक्तों के जज्बे को पूरा विद्यालय परिवार सलाम करता है!
🙌✨जय हिन्द! जय भारत! 🇮🇳