आज हमारे विद्यालय श्री सत्य सेवा बालिका इंटर कॉलेज में नारी बंदन कार्यक्रम” के अंतर्गत जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया।
रैली में विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक एवं सराहनीय रहा।
Shree Satya Seva Baalika Inter College
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shree Satya Seva Baalika Inter College, School, Azamgarh.
20/03/2026
Admissions Open- 2026-27
12/03/2026
श्री सत्य सेवा बालिका इंटर कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्रा आँशु यादव का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-2026 में हुआ है।
यह उपलब्धि छात्रा की मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का उत्कृष्ट परिणाम है। अंशु यादव की इस सफलता पर विद्यालय परिवार को गर्व है।
विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती उषा राय की ओर से आँशु यादव को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।
12/03/2026
बोर्ड परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, आरक्षीगण, परिषदीय शिक्षक बंधु, शिक्षिका बहने तथा समस्त सहयोगी कर्मचारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रहा है।
आप सभी के समर्पण, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सतत सहयोग के कारण परीक्षा का आयोजन पूर्णत: व्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सका। परीक्षा अवधि के दौरान आपने जिस जिम्मेदारी, सजगता और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। आप सभी का आभार🙏🙏
08/03/2026
This International Women’s Day, we celebrate the power of education in shaping confident, capable, and compassionate young women who will lead tomorrow. Happy Women’s Day
श्री मथुरा राय महिला महाविद्यालय, मालटारी आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हमारे विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक, स्वर्गीय श्री मथुरा राय जी के जन्म दिवस के अवसर पर हमारी विद्यालय की छात्राओं जान्हवी राय एवं चांदनी पांडे ने अपनी उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं दर्शकों से सराहना प्राप्त की।
यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि हमारी छात्राओं ने महिला महाविद्यालय, मालटारी के मंच पर अपनी प्रतिभा, संस्कार और अनुशासन का सुंदर परिचय दिया।
विद्यालय परिवार की ओर से स्वर्गीय श्री मथुरा राय जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
उनके विचार एवं आदर्श सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। 🙏🌺
स्थान –श्री सत्य सेवा बालिका इंटर कॉलेज मालटारी, आजमगढ़ दिनांक – 31 अक्टूबर 2025
भारत के लौह पुरुष और एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
प्रधानाचार्या डॉ ० अर्चना श्रीवास्तव ने सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और एकता के महत्व पर प्रेरक विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और निबंध प्रस्तुति के माध्यम से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया
29/04/2025
बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 मे विद्यालय की छात्राओं का शनदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय की हाईस्कूल की छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98℅रहा वही इंटर की छात्राओं उतीर्ण प्रतिशत 95℅ रहा। जिनमे कक्षा 10 मे कुल 44 छत्राये प्रथम श्रेणी मे उतीर्ण हुई जिनमे से 10छात्राओं ने 80℅से अधिक अंक प्राप्त किया। विद्यालय की प्रवन्धक श्रीमती उषा राय ने उतीर्ण छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये प्रदान की।
18/03/2025
विद्यालय परिवार की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
पंडित जवाहर लाल नेहरू (चाचा नेहरू)के जन्म दिवस पर श्री सत्य सेवा बालिका इंटर कॉलेज ,मालटारी आजमगढ़ की छात्राओ द्वारा उत्साह पूर्वक बाल मेले का आयोजन किया गया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Azamgarh
276138
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |