16/09/2024
खत्म कहानी हो जाती तो नींद मुझे भी आ जाती
कोई फ़साना भूल गया हूँ , कोई हिकायत बाकी है।
एक जरा सी उम्र में ‘मित्र‘ कहाँ कहाँ की सैर करूँ
जाने मेरे हिस्से में अब कितनी मुहलत बाकी है।
जय श्री गुरुवे नमः 🙏🙏
23/05/2024
आप सभी लोग 25 मई को अपना वोट जाति ,धर्म और मजहब के नाम पर ना दे आपका वोट - रोजगार ,राष्ट्रहित,अग्निवीर ,पेपर लीक , प्राइवेटिकरण,इलेक्ट्रोल बॉन्ड,जातिगत आधार पर आरक्षण में भेद - भाव,विकास , बढ़ती मंहगाई ,इन तमाम मुद्दों को ध्यान में रखते हुए आपको वोट करना है । क्योंकि आपका एक वोट एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करेगा ।
जय हिंद जय भारत 🙏🙏 आपका छोटा भाई राष्ट्रवादी - अखंड प्रताप सिंह
04/05/2024
बाबू वीर कुंवर सिंह (1777-1858) बिहार के भोजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और 1857 के भारतीय विद्रोह के मुख्य आयोजकों में से एक थे. वे जगदीशपुर रियासत के शासक थे और शासक भोज के वंशज थे. वीर कुंवर सिंह को 'बाबू साहेब' भी कहा जाता था. वे अन्याय विरोधी और स्वतंत्रता प्रेमी थे और कुशल सेना नायक थे. 1857 के विद्रोह के दौरान उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के सैनिकों का डटकर मुकाबला किया. उन्होंने लगभग एक साल तक ब्रिटिश सेना को परेशान किया और अंत तक अजेय रहे. 26 अप्रैल, 1858 को उनका निधन हो गया.
12/12/2023
Conjunction coaching classes Kaptanganj
12/12/2023
Jindagi me safalta pane ke liye jindagi se ladana padata hai
01/10/2023
ठाकुर का दुर्भाग्य
**************
कभी क़ासिम तो कभी गजनी से भिड़ा ठाकुर !
हार तो तय थी...पर लड़ा ठाकुर !
हारना ही था उसे , वो अकेला लड़ा था ,
क्या जन्मभूमि ये तुम्हारी नहीं थी ? फिर क्यों अकेला लड़ा ठाकुर ?
बीवी सती हुई ,बच्चे अनाथ !!
हिन्दू तो बचा पर , भरी जवानी में
मरा ठाकुर !
सदियों से रक्त दे माटी को सींचा ,
जन,जन्मभूमि और धर्म की वेदी पर
मिटा ठाकुर !
मौत होती तो भी लड़ लेता,पर...अपनों की घृणा से ..अब सहमा ठाकुर !
जिनके लिए सब कुछ खोया , क्यों उनकी ही नज़रों में बुरा ?
फ़िल्मों का ठाकुर !
कहानियों-क़िस्सों का ठाकुर !
कविताओं का ठाकुर !
जब दुबक बैठे थे घरों में सब तमाशबीन ,
तब पीढियां युद्धभूमि में बलिदान कर रहा था ठाकुर ,
आज बुद्धिजीवी पानी पी पीकर बरगलाते और कोसते
कि आखिर कौन है ये ठाकुर..?
कौन बताए उन्हें कि केशरिया करके , मूंछों पर तांव देकर मौत को गले लगाने वाला जांबाज ही था ठाकुर ।।
#जयभवानी #पृथ्वीराज_चौहान #क्षत्रिय__धर्मेः__युगेः__युगे #क्षत्रिय #महाराणा_प्रताप