T.P Convent World School & Vimla Devi Inter College, NAKA

T.P Convent World School & Vimla Devi Inter College, NAKA T.P Convent School & Vimla Devi Inter College. Founded in 1986. English & Hindi Medium U.P.Board.

Glimpses of 80th Independence Day celebrations.
15/08/2026

Glimpses of 80th Independence Day celebrations.

15/08/2026

*टी.पी. कॉन्वेंट स्कूल व विमला देवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने हर घर तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की अलख*

🖍️अयोध्या।80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *टी.पी. कॉन्वेंट स्कूल* एवं *विमला देवी इंटर कॉलेज, नाका, रायबरेली रोड, अयोध्या* द्वारा भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया।बच्चों के हाथों में तिरंगा,चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह और जुबां पर राष्ट्रप्रेम के उद्घोष—ऐसा नजारा देखकर पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान विद्यार्थी लगातार देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।“भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय हिंद” और “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।रैली में बच्चों के कदमों के साथ जब तिरंगे लहराए तो मानो हर दिल में देशप्रेम की नई उमंग जाग उठी।कहीं *“ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आँख में भर लो पानी…” जैसे देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी तो कहीं बच्चे “सारे जहाँ से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा*…” की पंक्तियों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश देते नजर आए।विद्यालय परिवार की ओर से क्षेत्र के लोगों को राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किए गए।बच्चों द्वारा पूरे उत्साह से तिरंगा वितरित करते देख स्थानीय निवासी भी काफी प्रसन्न नजर आए और उन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की।तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला।उनके हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति से ओत-प्रोत उद्घोष राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे। “देश हमारा शान है, तिरंगा हमारी पहचान है” जैसे नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।क्षेत्रवासियों ने कहा कि बच्चों द्वारा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा केवल एक रैली नहीं, बल्कि नई पीढ़ी में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के सम्मान की भावना जगाने का प्रेरणादायी संदेश है। स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई इस यात्रा ने लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिला दी।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिसर में भी देशभक्ति का माहौल बना रहा।बच्चों के उत्साह और तिरंगे के प्रति सम्मान ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।निश्चित रूप से ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ ने अयोध्या की धरती पर स्वतंत्रता दिवस की खुशियों के साथ राष्ट्रभक्ति की ऐसी अलख जगाई, जिसकी गूंज लंबे समय तक लोगों के दिलों में बनी रहेगी।

Parents Teacher meeting.
13/08/2026

Parents Teacher meeting.

07/08/2026
Don't miss the chance!
07/08/2026

Don't miss the chance!

30/07/2026
Give yourself a chance
30/07/2026

Give yourself a chance

Address

T. P Convent School, Dev Nagar Colony, Near Naveen Mandi, Raibareli Road, Naka, Ayodhya (In Front Of SBI Bank Naka)
Ayodhya
224001

Opening Hours

8am - 2pm

Telephone

+917897002445

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when T.P Convent World School & Vimla Devi Inter College, NAKA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to T.P Convent World School & Vimla Devi Inter College, NAKA:

Shortcuts

Share

Category