Maharishi Mahesh Yogi Ramayan Vishwavidyalaya

Maharishi Mahesh Yogi Ramayan Vishwavidyalaya

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Maharishi Mahesh Yogi Ramayan Vishwavidyalaya, College & University, Majha Baretha National Highway 27, Ayodhya.

Maharishi Mahesh Yogi Ramayan Vishwavidyalaya is a centre of higher learning in Ayodhya, dedicated to Indian knowledge systems, value-based education, and academic excellence—blending tradition with modern education.

05/06/2026

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्रीश्री MYogiAdityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आइये हम सब मिलकर अपनी पृथ्वी को हरा-भरा और सुंदर बनाने का संकल्प लें एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

28/05/2026

आप सभी को ईद-उल-अजहा मुबारक।

यह पावन पर्व त्याग, प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है।
ईश्वर करे यह ईद आपके जीवन में खुशियाँ, अमन, बरकत और सफलता लेकर आए।

ईद मुबारक! 🤍🌙

Photos from Maharishi Mahesh Yogi Ramayan Vishwavidyalaya's post 18/05/2026

महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में “उड़ान 2026 – गुरुवंदन सम्मान समारोह” आयोजित किया गया । कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 800 मेधावी विद्यार्थियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 120 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत में चिली के राजदूत जुआन एंगुलो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विभिन्न भाषाओं का ज्ञान और खेलों में सक्रिय भागीदारी भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की वास्तविक पहचान हैं। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और समाज को नई दिशा देने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने, सकारात्मक सोच विकसित करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य संघ के अध्यक्ष मणि शंकर तिवारी, अनिमेष सक्सेना, क्षेत्रीय खेल अधिकारी तथा मदनमोहन त्रिपाठी, चेयरमैन जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे। वहीं वर्ल्ड कल्चर फोरम के प्रेसिडेंट सिमरजीत सिंह कोचर ने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों का समावेश भी उतना ही आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक वक्तव्यों ने उपस्थित सभी का मार्गदर्शन किया । विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि “उड़ान 2026” कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

07/05/2026

राष्ट्रगान के रचयिता, महान दार्शनिक, कवि, साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित "गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर जी" की जयंती पर सादर नमन।

उनके विचार, साहित्य और मानवता का संदेश सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।

#रवीन्द्रनाथ_टैगोर

01/05/2026

श्रमेव जयते!

राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय भूमिका निभाने वाले कर्मठ श्रमिक बंधुओं को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

आपकी मेहनत, समर्पण और परिश्रम ही देश की प्रगति की वास्तविक आधारशिला है। आपके अथक श्रम से ही राष्ट्र निरंतर सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

#मज़दूर_दिवस

01/05/2026

॥ बुद्धम् शरणम् गच्छामि ॥
॥ धम्मम् शरणम् गच्छामि॥
॥ संघम् शरणम् गच्छामि ॥

"बुद्ध पूर्णिमा" के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

महात्मा बुद्ध ने संसार को शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनकी शिक्षाएँ हमें जीवन में संतुलन और आत्मिक शांति की ओर अग्रसर करती हैं।

23/04/2026

🎓 UP बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई!

✨ अब जुड़ें Maharishi Mahesh Yogi Ramayana Vishwavidyalaya से और अपने भविष्य को दें नई दिशा।

🚀 Admissions Open 2026–27 – आज ही Apply करें!

📚 UG | PG | Diploma Programs
💰 Merit आधारित छात्रवृत्ति का अवसर
⚡ सीमित सीटें – अभी आवेदन करें!

🎯 Quality Education | Experienced Faculty | Career-Focused Learning

👉 Apply Now – अपनी सीट सुनिश्चित करें! Visit: https://crm.mmyrv.co.in/ApplicationForm

📞 संपर्क करें: 🎓 UP बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई!

✨ अब जुड़ें Maharishi Mahesh Yogi Ramayana Vishwavidyalaya से और अपने भविष्य को दें नई दिशा।

🚀 Admissions Open 2026–27 – आज ही Apply करें!

📚 UG | PG | Diploma Programs
💰 Merit आधारित छात्रवृत्ति का अवसर
⚡ सीमित सीटें – अभी आवेदन करें!

🎯 Quality Education | Experienced Faculty | Career-Focused Learning

👉 Apply Now – अपनी सीट सुनिश्चित करें! Visit: https://crm.mmyrv.co.in/ApplicationForm

📞 संपर्क करें: +91 90052 50941



22/04/2026

🌍 पृथ्वी ही हमारा घर है — आइए इसे सुरक्षित रखें।

इस Earth Day पर हम सब मिलकर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें। छोटे-छोटे कदम - जैसे पेड़ लगाना, पानी बचाना और प्लास्टिक का कम उपयोग - मिलकर बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

🌱 आइए, आज से ही जिम्मेदारी निभाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित पृथ्वी बनाएं ।

19/04/2026

मंगल, ऐश्वर्य एवं अक्षुण्ण सौभाग्य के पावन प्रतीक अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

#अक्षय_तृतीया

Want your school to be the top-listed School/college in Ayodhya?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Majha Baretha National Highway 27
Ayodhya
224123

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm