Raja Mohan Girl's PG College Rikabganj Ayodhya Uttar Pradesh

  • Home
  • India
  • Ayodhya
  • Raja Mohan Girl's PG College Rikabganj Ayodhya Uttar Pradesh

Raja Mohan Girl's PG College Rikabganj Ayodhya Uttar Pradesh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Raja Mohan Girl's PG College Rikabganj Ayodhya Uttar Pradesh, Educational Research Center, Rikabgang Ayodhya, Ayodhya.

प्रवेश प्रारंभ
24/04/2026

प्रवेश प्रारंभ

15/04/2026

अयोध्या, 15 अप्रैल 2026।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं ने मिलकर मानव शृंखला बनाकर समाज में एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने शासन द्वारा जारी मिस्ड कॉल नंबर पर कॉल कर जनसमर्थन भी दर्ज कराया। इसके साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के समर्थन में सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को शपथ दिलाई गई, जिसे सभी ने उत्साहपूर्वक ग्रहण किया।
इसी क्रम में प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय से कंधारी बाजार तक एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय प्रो. मंजूषा मिश्रा, प्रो. मीनू दूबे, प्रो. प्रज्ञा मिश्रा, प्रो. कविता सिंह, असिस्टेंट प्रो. ज्योतिमा सिंह सहित अन्य प्राध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
प्राचार्य महोदय प्रो. मंजूषा मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाएं हर क्षेत्र में समान रूप से आगे बढ़ें और उन्हें उचित अवसर एवं सम्मान मिले। इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।”
महाविद्यालय में आयोजित इन सभी गतिविधियों के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया तथा शासन की इस मुहिम को सफल बनाने में संस्था ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

बिरजू महाराज कथक नृत्य कार्यशाला (संस्कृति विभाग उ प्र) एवं राजा मोहन गर्ल्स पी जी कॉलेज अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में...
08/06/2025

बिरजू महाराज कथक नृत्य कार्यशाला (संस्कृति विभाग उ प्र) एवं राजा मोहन गर्ल्स पी जी कॉलेज अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में चल रही सप्त दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला का समापन, महाविद्यालय प्रांगण में समारोहपूर्वक हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि डॉ पवन तिवारी ,जिला विद्यालय निरीक्षक अयोध्या एवं विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक श्री हर्ष मनूचा , अध्यक्ष /प्राचार्य प्रो मंजूषा मिश्रा , प्रो मीनू दूबे, श्रीमती वन्दना शुक्ला आदि उपस्थित रहे....
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का कार्य सांस्कृतिक संस्थाएं बखूबी कर रही हैं....

08/06/2025

सप्त दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला का आज छठा दिन....
पूर्ण तन्मयता से प्रशिक्षण प्राप्त करती छात्राएं😊👏👏👏

07/06/2025

महाविद्यालय में कथक नृत्य कार्यशाला के पंचम दिवस की झलकियां.. ....
कुशल गुरु के साधनारत होनहार शिष्य 😊

07/06/2025

महाविद्यालय में कथक नृत्य कार्यशाला के पंचम दिवस की झलकियां.. ....
कुशल गुरु के साधनारत होनहार शिष्य 😊

06/06/2025

राजा मोहन गर्ल्स पी जी कॉलेज अयोध्या में चल रही कथक नृत्य सप्त दिवसीय कार्यशाला का चतुर्थ दिवस.....
प्रत्येक दिन नृत्य की बारीकियों को रुचि पूर्वक सीखते हुए हर आयु के विद्यार्थी...

05/06/2025

कुशल गुरु की शिष्य श्रृंखला.... और प्रगति के पथ पर हमारे विद्यार्थी....
कथक नृत्य कार्यशाला का तीसरा दिन ,
झलकियां...

04/06/2025

राजा मोहन गर्ल्स पी जी कॉलेज अयोध्या में आयोजित कथक नृत्य कार्यशाला में मनोयोग से शिक्षण लेते विद्यार्थी
द्वितीय दिवस की कुछ झलकियां.....

03/06/2025

Address

Rikabgang Ayodhya
Ayodhya
224001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raja Mohan Girl's PG College Rikabganj Ayodhya Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share