Sardar Patel Centre For National Integration

Sardar Patel Centre For National Integration

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sardar Patel Centre For National Integration, College & University, Dr. Rammanohar Lohiya Avadh University, Ayodhya.

Photos from Sardar Patel Centre For National Integration's post 26/12/2025
25/12/2025

भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी
एक युग • एक विरासत • एक विश्वास 🇮🇳🙏

25/12/2025

मां भारती के सपूत—
अटल, अविचल, अडिग।
जिनकी वाणी में सिंहनाद,
शब्दों में संस्कार,
विचारों में विकास था।
कवि, योद्धा, राजनेता—
पर सबसे पहले भारत के सच्चे सेवक।
भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी
एक युग • एक विरासत • एक विश्वास 🇮🇳🙏

25/12/2025
Photos from Sardar Patel Centre For National Integration's post 25/12/2025

डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय स्थित सिंधी अध्ययन केंद्र में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस अवसर पर विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० नीलम पाठक,वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो० शैलेंद्र वर्मा, सतत प्रौढ़ शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो० सुरेंद्र मिश्र के साथ-साथ अन्य शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Photos from Sardar Patel Centre For National Integration's post 15/12/2025

आज डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, वशिष्ठ परिसर स्थित तुलसी भवन के सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र में भारत के राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, एकीकृत भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में उन्होंने अदम्य इच्छाशक्ति, असाधारण नेतृत्व और अटल संकल्प के बल पर राष्ट्र की अखंडता को सुनिश्चित किया।उनके दूरदर्शी मार्गदर्शन में 550 से अधिक रियासतों का भारत संघ में ऐतिहासिक विलय संभव हुआ, जिसने एक सशक्त एवं संगठित भारत की नींव रखी।
सरदार पटेल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अमर आदर्श है, जो देश को एकता व दृढ़ता के मार्ग पर सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Anandiben Patel

Photos from Sardar Patel Centre For National Integration's post 26/11/2025

Date- 26/11/2025
आज संविधान दिवस के अवसर डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ,वशिष्ठ परिसर स्थित तुलसी भवन में स्नातक राजनीति विज्ञान एवं सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र के छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया ।

Photos from Sardar Patel Centre For National Integration's post 10/11/2025

Scholars of Sardar Patel centre For national integration Dr Ram Manohar Lohiya Avadh University Ayodhya participated and presented research paper in National seminar on "Challenges before Indian society in the 21st century- A political analysis" by on 6th to 8th November 2025 at the department of Political Science BHU Varanasi .
Best wishes 🎉🎉

Photos from Sardar Patel Centre For National Integration's post 31/10/2025

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को उनके जीवन पर आधारित डॉक्युमेंट्री दिखाया गया । इस अवसर पर केंद्र के शिक्षकों द्वारा सरदार पटेल के योगदानों को भी याद किया गया।

31/10/2025

विश्वविद्यालय के वशिष्ठ परिसर स्थित तुलसी भवन के सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को दिलाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस का शपथ।

Photos from Sardar Patel Centre For National Integration's post 31/10/2025

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई । माननीय कुलपति कर्नल डा० विजेंद्र सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० नीलम पाठक, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ला ,कुलसचिव विनय सिंह ,सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र के समन्वयक प्रो० गंगाराम मिश्र , प्रो० शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो सुरेंद्र मिश्र, डॉ मनीष सिंह ,डॉ संदीप कुमार के साथ-साथ सरदार पटेल केंद्र के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Want your school to be the top-listed School/college in Ayodhya?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Culinary Team

Attire

Address


Dr. Rammanohar Lohiya Avadh University
Ayodhya
224001