24/12/2025
महर्षि वशिष्ठ विद्या समिति
द्वारा संचालित
श्रीराम वेद विद्यालय, कारसेवकपुरम् -अयोध्याधाम।
दिनांक 24.12.2025 को महर्षि वशिष्ठ विद्या समिति,कारसेवकपुरम् के माननीय सचिव महोदय जी का विद्यालयी निरीक्षण हेतु आगमन हुआ। निरीक्षणोंपरांत सभी वेदपाठी छात्रों को वस्त्र वितरित किया गया। इतिहास संकलन समिति,अवध प्रांत के सहसचिव श्री राजीव पाठक जी विभिन्न वैदिक विधाओं के विषय में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सभी वेदपाठी छात्र व आचार्य उपस्थित रहे।
12/09/2025
महर्षि वसिष्ठ विद्या समिति,कारसेवकपुरम्
द्वारा संचालित
श्रीराम वेद विद्यालय,कारसेवकपुरम् -श्रीअयोध्याधाम(उ.प्र.) ।
।।वेद पूजन समारोह ।।
दिनांक-12.09.2025 , दिन- शुक्रवार ।
मुख्य अतिथि- माननीय गिरीशपति तिवारी जी (महापौर - नगर निगम ,अयोध्या )
आज आश्विन कृष्ण पंचमी तिथि को वेदों को घर - घर पहुंचाने के संकल्प को फलीभूत करने वाले श्रद्धेय अशोक सिंहल जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में वेदपूजन का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन ऋषभ जी ने किया ।
प्रारंभ में वेद की शाखाओं द्वारा पारायण किया गया।वेदपूजन का कार्यक्रम महर्षि वसिष्ठ विद्या समिति के कोषाध्यक्ष गोपाल केसरवानी व वरिष्ठ सदस्य देवेन्द्र नाथ जी के द्वारा किया गया। पूजन पश्चात् पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम किया गया।महर्षि वसिष्ठ विद्या समिति के सचिव श्री विक्रमा प्रसाद पांडेय जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी कार्यक्रम के बारे में व संगठन के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला । वेदपाठी छात्रों को आशीर्वाद प्रदान करते हुये श्री गोपाल केसरवानी जी ने विस्तार से श्री अशोक सिंहल जी के जीवन चरित्र का वर्णन किया । कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथि महानुभावों का विद्यालय के प्रधानाचार्य इन्द्रदेव मिश्र जी ने आभार ज्ञापित किया ।
12/09/2025
महर्षि वसिष्ठ विद्या समिति,कारसेवकपुरम्
द्वारा संचालित
श्रीराम वेद विद्यालय,कारसेवकपुरम् -श्रीअयोध्याधाम(उ.प्र.),224123 ।
।। वेदपूजन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगताएं ।।
दिनांक-11.09.2025 ,दिन-बृहस्पतिवार ।
स्थान- श्रीराम वेद विद्यालय,कारसेवकपुरम्-श्रीअयोध्याधाम।
प्रतियोगिता का नाम- वेदमन्त्र्यांक्षरी ,आशुभाषण ,चित्रकला ।
।। वेदमन्त्र्यांक्षरी प्रतियोगिता ।।
विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 39 छात्रों नें प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में वेदमन्त्र्याक्षरी विधा में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त वेदपाठी छात्र क्रमशः उत्कर्ष पांडेय,आन्नद मिश्र व रामलखन पांडेय रहे।
।। आशुभाषण प्रतियोगिता।।
इस प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त वेदपाठी छात्र क्रमशः उत्कर्ष पांडेय,हर्षित ओझा,सुरेश पाठक ,सुशान्त शुक्ल व आदर्श शुक्ल रहे।
।। चित्रकला प्रतियोगिता ।।
इस प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त वेदपाठी छात्र क्रमशः हर्षित ओझा,प्रांजल त्रिपाठी व महावीर पांडेय रहे।
प्रतियोगिता की सभी विधाओं में वेदपाठी छात्रों ने बढ़ - चढ़ कर प्रतिभाग किया ।
03/09/2025
महर्षि वशिष्ठ विद्या समिति,कारसेवकपुरम्
द्वारा संचालित
श्रीराम वेद विद्यालय,कारसेवकपुरम्-श्रीअयोध्याधाम(उ.प्र.),224123 ।
दिनाँक व दिन- 03.09.2025 , बुधवार ।
कार्यक्रम- शैक्षिक भ्रमण ( देवदर्शन ) ।
आज दिनाँक 03.09.2025 को प्रातःकाल सभी वेदपाठी छात्रों को शैक्षिक भ्रमण के क्रम में देवदर्शन कराया गया। श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन किया । तत्पश्चात् सभी वेदपाठी छात्रों नें विधिवत् हवन - पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।छात्रों नें श्री गोपालराव जी सेंं ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की।शैक्षिक भ्रमण प्रमुख दुर्गा प्रसाद जी नें छात्रों को जन्मभूमि परिसर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों का दर्शन - पूजन करवाया व साथ में अन्य सहयोगी अध्यापक उपस्थिति रहे।
15/08/2025
महर्षि वशिष्ठ विद्या समिति, कारसेवकपुरम्
द्वारा संचालित
श्रीराम वेद विद्यालय, कारसेवकपुरम्, अयोध्याधाम (उ.प्र.),224123 ।
दिनांक 15.08.2025 को महर्षि वशिष्ठ विद्या समिति द्वारा संचालित श्री राम वेद विद्यालय,कारसेवकपुरम् में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण सिद्ध पीठ श्री हनुमत् निवास के पूज्य महंत श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महराज, कारसेवकपुरम् के प्रभारी श्री शिवदास जी, सहप्रभारी श्री उमेश पोरवाल जी ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ आचार्य श्री मुकेश जी ने अतिथि महानुभावों के परिचय के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन सामवेदाचार्य श्री ऋषभ जी ने किया,जो अपने ओजस्वी वक्तव्यों से सभा में देशप्रेम का संचार करते रहें। शुक्लयजुर्वेद (मा.शा.) व सामवेद (कौथुम शाखा ) का पारायण हुआ। पश्चात् वेदपाठी छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सभा में राष्ट्र भक्ति का संचार करते रहें, साथ ही महर्षि वशिष्ठ विद्या समिति, कारसेवकपुरम् के सचिव श्रीमान् विक्रमा प्रसाद पाण्डेय जी शुभाशीष हम सभी को प्राप्त हुआ।
पधारें हुए अतिथि महानुभावों व उपस्थिति महानुभावों के प्रति प्रधानाचार्य श्री इन्द्र देव जी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अयोध्या महानगर सायं कार्यवाह श्रीमान् सूरज जी ,दुर्गा प्रसाद गौतम जी,नारद भट्टराई जी , प्रदीप कुमार पाण्डेय जी, प्रतिमा जी,हजारी बाबा, डॉ कुसुमलता जी,आनन्द जी,बालचंद जी आदि लोग उपस्थित रहे।
12/08/2025
महर्षि वशिष्ठ विद्या समिति,कारसेवकपुरम्
द्वारा संचालित
श्रीराम वेद विद्यालय,कारसेवकपुरम्-श्रीअयोध्याधाम(उ.प्र.),224123 ।
https://newstrack.com/uttar-pradesh/ayodhya/maharshi-sandipani-ved-vidya-pratishthan-39th-foundation-day-ujjain-532790
प्रकाशित खबर
09/08/2025
महर्षि वशिष्ठ विद्या समिति,कारसेवकपुरम्
द्वारा संचालित
श्रीराम वेद विद्यालय,कारसेवकपुरम्-श्रीअयोध्याधाम(उ.प्र.),224123 ।
।। महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान-उज्जैन(म.प्र.) का 39 वां स्थापना दिवस समारोह।।
दिनाँक-09.08.2025 ,समय- मध्यान्ह 11.00 बजे से वैदिक संस्कृति व वेदों में निहित विज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबध्द संस्थान महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान -उज्जैन का 39 वां स्थापना दिवस समारोह श्रीराम वेद विद्यालय,कारसेवकपुरम् में मनाया गया। कार्यक्रम में प्रांरभ में वेद पारायण क्रमशः शुक्लयजुर्वेद(मा.शा.) व सामवेद (कौ.शा.) का पारायण किया गया ,तत्पश्चात मुख्य वक्ता श्रीनारद जी ने बताया कि महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड ( MSRVSSB ), जिसका शाब्दिक अर्थ संत सांदीपनि राष्ट्रीय वैदिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड है , एक राष्ट्रीय स्तर का विद्यालयी शिक्षा बोर्ड है जो वेद भूषण (10वीं) और वेद विभूषण (12वीं) प्रमाणपत्र प्रदान करता है। आधुनिक विषयों के साथ-साथ, छात्रों को हिंदू धर्मग्रंथ , वेद , उपनिषद , आयुर्वेद और संस्कृत भी पढ़ाई जाती है । महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड का संचालन महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान-उज्जैन(म.प्र.) द्वारा किया जाता है, जो पहले से ही कई वैदिक विद्यालय संचालित करता है। भारत सरकार ने महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड को अन्य संगठनों द्वारा संचालित वैदिक और संस्कृत विद्यालयों को संबद्ध और मान्यता देने का कानूनी अधिकार प्रदान किया है। अगस्त 2022 से, भारतीय विश्वविद्यालय संघ और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् औपचारिक रूप से महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के प्रमाणपत्रों को भारत के अन्य 10वीं और 12वीं शिक्षा बोर्डों द्वारा जारी प्रमाणपत्रों के समकक्ष मान्यता देंगे । महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड भारत में वैदिक शिक्षा और संस्कृत शिक्षा के लिए पहला समर्पित बोर्ड है, और इसे संभव बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को जाता है। कार्यक्रम में प्राचार्य इन्द्रदेव जी,आचार्य दुर्गा प्रसाद जी,आचार्य नारद जी,आचार्य मुकेश जी,आचार्य राहुल जी उपस्थिति रहे।
।। रक्षाबंधन उत्सव ।।
दिनांक-09.08.2025 को प्रातःकाल 05.30 बजे से मणिराम दास जी की छावनी मेंं वेदपाठी छात्रों द्वारा रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सभी वेदपाठी छात्र व वशिष्ठ विद्या समिति के सदस्य व नगर संघचालक माननीय डा.संजीव थापर एवं श्रीराम वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य इन्द्रदेव जी उपस्थिति रहे।
।।श्रावणी उपाकर्म समारोह ।।
दिनांक-09.08.2025 को प्रातःकाल 07.00 बजे से श्रीराम वेद विद्यालय के छात्र व पूर्व छात्र ,श्री उमेश जी की इकाई के आचार्य व छात्र एवं श्री राहुल जी के छात्रों में माँ सरयू के तट के किनारे वेदों की श्रुति परम्परा को अक्षुण्य रखने व स्वाध्याय करने का संकल्प दशविधि स्नान करने के पश्चात लिया । का्र्यक्रम में सभी वेदपाठी छात्र व विद्यालय के पूर्व छात्र ,महंत श्यामशंकर जी सहित प्राचार्य इन्द्रदेव मिश्र,आचार्य दुर्गा प्रसाद जी,आचार्य नारद जी ,आचार्य उमेश जी ,आचार्य राहुल जी उपस्थिति रहे। सभी लोगों ने माता सरयू का स्नेह और आशीष प्राप्त कर स्वाध्याय हेतु संकल्पित हुये।
09/08/2025
https://page3newsthai.com/baalfatanenkinewsss/
धराली गांव में घटित घटना के संबंध में विभिन्न समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार