K.D.Public School Para-kail Ayodhya
डॉ. राम सिंह यादव कमला देवी इण्टर कॉलेज
📚*दिनाँक: 18/02/2026, बुधवार से प्रारंभ होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों को ( डॉo राम सिंह यादव कमला देवी इण्टर कॉलेज पारा कैल, अयोध्या ) विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ।*
10/02/2026
*डॉo राम सिंह यादव कमला देवी इण्टर कॉलेज*
पारा कैल, अयोध्या
☎️ 9919144494
🌸✨ *आशीर्वाद एवं विदाई समारोह* ✨🌸
✨️दिनांक : 08.02.2026 (रविवार) को विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का आशीर्वाद एवं विदाई समारोह गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक श्री आर. के. यादव “एडवोकेट” द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके उपरांत नाजमीन (कक्षा 9) एवं शिवानी यादव (कक्षा 11) द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं पावन हो गया।
✨️ इस अवसर पर प्रबंधक श्री आर. के. यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास एवं नैतिक मूल्यों को अपनाकर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही उन्होंने कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा को शांत मन, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं आत्मविश्वास के साथ देने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम की नियमित पुनरावृत्ति करने, महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करने तथा परीक्षा के समय धैर्य बनाए रखने का आह्वान किया।
✨️ इसके पश्चात प्रधानाचार्य जी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा हेतु उपयोगी सुझाव देते हुए कहा कि निर्धारित समय-सारिणी बनाकर अध्ययन करें, कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दें, स्वच्छ एवं स्पष्ट लेखन का अभ्यास करें तथा स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखें। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा को अवसर के रूप में स्वीकार करने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
✨️ कार्यक्रम के दौरान प्रेरणादायक पंक्तियाँ प्रस्तुत करने में सुशीला एवं अंजलि (कक्षा 9) की अहम भूमिका रही। उनके आत्मविश्वासपूर्ण शब्दों एवं मंचीय सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।
✨️ यह अवसर अत्यंत भावुक रहा, क्योंकि कक्षा 12 के कुछ ऐसे विद्यार्थी भी रहे, जिन्होंने विद्यालय में आयोजित प्रत्येक शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में निस्वार्थ भाव से अपना योगदान दिया। उनका समर्पण, अनुशासन एवं सेवाभाव विद्यालय परिवार के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
🌸 समारोह गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा अंत में कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता, उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद जीवन की हार्दिक मंगलकामनाएँ प्रदान की गईं।
🇮🇳 Happy 77th Republic Day! 🇮🇳
25/01/2026
🇮🇳 “देश की रक्षा करना सीखो,
जीना है तो मरना सीखो।” 🇮🇳
🇮🇳 “देश की रक्षा करना सीखो,
जीना है तो मरना सीखो।” 🇮🇳
25/01/2026
डॉo राम सिंह यादव कमला देवी इण्टर कॉलेज
K D PUBLIC SCHOOL
पारा कैल, अयोध्या
“मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
✨️ मतदाता दिवस के अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने हेतु मतदाता शपथ दिलाई गई।”
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
Ayodhya