Guru Nanak Educational

Guru Nanak Educational 3 branch of school one is degree collage and two is intercollage

बिना शिक्षक के छात्र का जीवन अधूरा: आलोक सिंह-उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किए गए पांच शिक्षक अयोध्या उसरू स्थित ग...
05/09/2023

बिना शिक्षक के छात्र का जीवन अधूरा: आलोक सिंह
-उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किए गए पांच शिक्षक

अयोध्या उसरू स्थित गुरु नानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज के गुरु गोविन्द सिंह सभागार में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी के सचिव प्रतिपाल सिंह पाली, मुख्य अतिथि आलोक सिंह रोहित व अवध विश्वविद्यालय के मुख्यनियंता प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से 5 शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन व मां सरस्वती का माल्यार्पण व पूजन अर्चन किया,भारत देश के दूसरे राष्ट्रपति व प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को पुष्प अर्पित करके नमन किया व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को दिशा प्रदान की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कहा कि "गुरु वह है जो अंतर्मन को आलोकित कर देता है"छात्र के जीवन में शिक्षकों के योगदान का सटीक चित्रण प्रस्तुत किया। . एक छात्र के जीवन में उसके शिक्षक की भूमिका बहुत अहम रहती है. भारत में शिक्षक को माता-पिता के बराबर का स्थान भी दिया जाता है. जिस तरह से कुम्हार मिट्टी को बरतन में ढ़ालता है, लोहार लोहे तपा कर कुछ उपयोगी चीज बनाता है ठीक उसी तरह शिक्षक अपने छात्रों के भविष्य का निर्माण करते हैं. छात्र के जीवन में शिक्षक के योगदान का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बिना शिक्षक के छात्र का जीवन पूरा अधूरा रहता है और ऐसे जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है
इस अवसर पर गुरु नानक एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव प्रतिपाल सिंह पाली व प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने सभी को राधाकृष्णन जी के आदर्शो से अवगत कराते हुए कहा कि वे विश्व को एक विद्यालय मानते थे और समूचे विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा प्रबंधन के पक्षधर थे। उच्च नैतिक मूल्यों को अपने आचरण में उतारने की प्रेरणा देने,अद्वितीय शैक्षिक उपलब्धियों और महान दार्शनिकता के लिए देश के सर्वोच्च अलंकरण "भारत रत्न" से उन्हें सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों को तिलक लगाया,मुंह मीठा करा कर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने सभी का ध्यान्यवाद किया और सम्मानित होने वाले पांच शिक्षकों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुआ सम्मानित होने वाले शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान गुरु नानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज, नानक डिग्री कॉलेज, गुरु नानक पब्लिक स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे। सीईओ अमनदीप सिंह , एकेडमिक डायरेक्टर अमरनाथ तिवारी ,विद्यालय प्रधानाचार्या आदित्य प्रताप ने सभी शिक्षकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डॉक्टर पुष्पा सिंह डॉक्टर पूजा सिंह डॉक्टर अर्चना सिंह, दीपिका सिब्बल पूनम त्रिपाठी, मंजू खरे आदि शिक्षक मौजूद रहे

-यह 5 शिक्षक हुए सम्मानित

गुरु नानक एजुकेशनल सोसाइटी शिक्षक दिवस पर पांच शिक्षकों को करेगा सम्मानित

अयोध्या। गुरुनानक एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा शिक्षक दिवस पर

विशिष्ट सम्मानित शिक्षक

1.प्रो डॉ.विनोद चौधरी (विभागाध्यक्ष पर्यावरण विभाग ) डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या

2.प्रोफेसर डॉ0 अनूप कुमार (प्रौढ़ एवं सतत्र शिक्षा)
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या

3.प्रोफेसर डॉ० फारूक जमाल (विभागाध्यक्ष बायोकेमेस्ट्री विभाग)
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या

4.डॉ0 अभय कुमार सिंह प्राचार्य साकेत महाविद्यालय अयोध्या

5.डॉ0 संग्राम सिंह (बायोकेमेस्ट्री विभाग)डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को सम्मानित‌ किया गया।

11/11/2022

Happy National education day

11/11/2022

National education day

30/10/2022
28/10/2022
 #शिक्षक दिवस पर  #सम्मानित होंगे 5  #शिक्षक गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी द्वारा किया जाएगा सम्मान
01/09/2022

#शिक्षक दिवस पर #सम्मानित होंगे 5 #शिक्षक
गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी द्वारा किया जाएगा सम्मान

अयोध्या गुरु नानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित क...
31/08/2022

अयोध्या गुरु नानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी के सचिव प्रतिपाल सिंह पाली दिल्ली से आई तान्या ठाकुर व केरल से आई सैंड्रा

14/04/2022

3 branch of school one is degree collage and two is intercollage

Address

Raibareli Higway Near Navinmandi Usru
Ayodhya

Telephone

+919648713000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Guru Nanak Educational posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category