19/08/2025
टी आर में कान्हा की मनमोहक झांकी देख झूमीं गोपी रूपी छात्राएं
अयोध्या।जहां शहर इस समय भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति में सराबोर है उसी शहर के पूरा ब्लाक में ऐमी आलापुर रसूलाबाद में स्थित टी आर पब्लिक स्कूल भी आज मथुरा की दृश्य बन गया था जिसके अंतर्गत जन्माष्टमी के बाद विद्यालय परिवार ने आज भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का भव्य स्वागत करते हुए नन्हे मुन्हें बच्चो ने पूरे भक्ति भाव में जन्माष्टमी का पर्व मनाया। भगवान श्री कृष्ण जी के अनन्य भक्त , व विद्यालय परिवार के सदस्य सौरभ कुमार बादल ने एक अत्यंत आकर्षक व खूबसूरत झांकी बनाई।सीसीए इंचार्ज विद्या भूषण पाण्डेय ने बताया कि आज के कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक श्री अजय दुबे जी के करकमलों से हुई, विद्यालय के प्रधानाचार्य डी एम त्रिपाठी जी ने बाल रूप श्री कृष्ण की आरती उतारी और कहा कि यह संस्कृतिक कार्यक्रम बच्चो में भारत की वैदिक , आध्यात्मिक,धार्मिक विशेषताओं से चिर परिचित करने के उद्देश्य से परिपूर्ण है।ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में सर्वांगीण विकास तो होता ही है उसके साथ साथ उनके बीच धार्मिक एकता,अनेकता में एकता,और वसुधैव कुटुंबकम् की भावना प्रबलता से विकसित होती है। नन्हे मुन्हें बच्चो में अलशिफा,जुबैरिया,आरजू, अनन्या,मोनी,अक्षिता,अंशिका,काव्या,छवि ,रेवांशी,आंचल,आस्था,दिव्यांशी,लक्ष्मी ,सहित कई छात्राओं के द्वारा इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका मंच संचालन, विद्या भूषण पाण्डेय,रूपरेखा क्रियान्वयन सारिका श्रीवास्तव,अनुशासन व्यवस्था सौरभ बादल,काजल जायसवाल,अर्चना जायसवाल,सरिता सिंह,सरिता पाण्डेय के अहम योगदान से सफल रही।