Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj

  • Home
  • India
  • Ayodhya
  • Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj

Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj Welcome to official page of ANDUAT.

विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित माननीय कुलपति जी का रेडियो नरेंद्र पर इंटरव्यू......
18/08/2026

विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित माननीय कुलपति जी का रेडियो नरेंद्र पर इंटरव्यू......

15/08/2026

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ससम्मान ध्वजारोहण स्थल पर पहुंचते माननीय कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी.....

15/08/2026

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते माननीय कुलपति जी......

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना...
15/08/2026

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विवि के माननीय कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी ने अटल बिहारी वाजपेई क्रीड़ा परिसर में ध्वजारोहण किया। एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देशभक्ति का भाव प्रदर्शित किया। ध्वजारोहण के बाद कुलपति जी ने सभी उपस्थित शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान की रक्षा एवं उसके मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई, जिसे सभी ने एक साथ दोहराया। कुलपति जी के नेतृत्व में खेल मैदान में पीपल के वृक्ष लगाए गए। यह कार्यक्रम डीएसडब्ल्यू डॉ. डी. नियोगी जी, क्रीड़ा अधिकारी डॉ आर.के. आनंद जी व डॉ देवनारायण पटेल जी के संयोजन में आयोजित हुआ।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी ने विश्वविद्यालय के...
14/08/2026

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी ने विश्वविद्यालय के रेडियो नरेंद्र स्टेशन पर अपना पहला इंटरव्यू दिया। इस दौरान कुलपति जी ने अपनी प्राथमिकताओं, उपलब्धियों एवं छात्र-छात्राओं को रोजगार और उनके विकास पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कुलपति जी ने अपने इंटरव्यू के माध्यम से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने की भी जानकारी दी। प्रसार निदेशालय की कुमारी एकता सिंह जी ने कुलपति जी का इंटरव्यू किया। इस मौके पर निदेशक प्रसार डा. रामबटुक सिंह जी सहित अन्य शिक्षक एवं वैज्ञानिकगण मौजूद रहे।

28वें दीक्षांत समारोह की खबरें विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता के साथ प्रकाशित.......
11/08/2026

28वें दीक्षांत समारोह की खबरें विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता के साथ प्रकाशित.......

10/08/2026
10/08/2026

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में आज दिनांक 10 अगस्त, 2026 को 28वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन माननीय कुलाधिपति महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की अध्यक्षता एवं विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली से मुख्य अतिथि के रूप में महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान श्रीयुत सूर्य प्रताप शाही जी एवं राज्य मंत्री श्री बलदेव जी औलख, कुलसचिव डॉ. पी.एस. प्रमाणिक, एकेडमिक काउंसिल के सभी सदस्य, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं पदक तथा डिग्री प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम की झलकियां इस प्रकार हैं :

10/08/2026

आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में 28वें दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव के कुछ स्कूल की छात्राओं ने माननीय कुलाधिपति महोदया श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी के सामने लोक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रदेश के माननीय कृषि मंत्री श्रीयुत सूर्य प्रताप शाही जी, राज्य मंत्री श्री बलदेव जी औलख, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली से महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट जी, विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी, कुलसचिव डॉ. पी.एस. प्रमाणिक एवं एकेडमिक काउंसिल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में 28वें दीक्षांत स...
10/08/2026

आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में 28वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता माननीय कुलाधिपति महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कुलाधिपति महोदया द्वारा किट वितरित किया गया तथा ए.एन.एम. को एच.पी.वी. का किट वितरित किया गया जिसके लिए अंबेडकर नगर एवं अमेठी के जिला अधिकारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली से मुख्य अतिथि के रूप में महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान श्रीयुत सूर्य प्रताप शाही जी एवं राज्य मंत्री श्री बलदेव जी औलख उपस्थित रहे। मंच पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी एवं कुल सचिव डॉ. पी.एस. प्रमाणिक तथा एकेडमिक काउंसिल के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Address

Kumarganj Ayodhya
Ayodhya

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj:

Shortcuts

Share