Director of Naryana classes

Director of Naryana classes

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Director of Naryana classes, Aurangabad.

29/01/2026

"Narayana Mission School”

17/01/2026

💐नारायणा मिशन स्कूल – 11 वर्षों की गौरवशाली यात्रा 🎂🎂🎂🌟

15 जनवरी 2026 को नारायणा मिशन स्कूल अपने 11 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण कर लिया है।
यह केवल वर्षों की गिनती नहीं, बल्कि विश्वास, संघर्ष, समर्पण और सफलता की एक जीवंत कहानी है।

मैं हृदय की गहराइयों से उन सभी आदरणीय अभिभावकों का आभार व्यक्त करता हूँ,
जिन्होंने अपने जीवन के सबसे अनमोल खज़ाने—अपने बच्चों—को हमारे ऊपर भरोसे के साथ सौंपा।
आपका यह विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त रहा है।

उन सभी प्रिय बच्चों को मेरा स्नेह और गर्व,
जिन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और ज्ञान के बल पर
न केवल अपने भविष्य को सँवारा, बल्कि नारायणा मिशन स्कूल को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
आप हमारी पहचान हैं, हमारी प्रेरणा हैं।

मैं अपने प्राचार्य एवं सभी समर्पित शिक्षकों को नमन करता हूँ,
जिन्होंने शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा,
बल्कि बच्चों को जीवन जीने की राह, संस्कार और आत्मविश्वास दिया।
आपकी मेहनत, धैर्य और समर्पण इस संस्था की आत्मा है।

और उन सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं समाज के हर उस व्यक्ति का भी आभार,
जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से
नारायणा मिशन स्कूल को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में योगदान दिया।

11 साल एक लंबा सफ़र होता है—
इस सफ़र में कई लोग जुड़े, कई यादें बनीं,
कई सपनों ने आकार लिया और कई सपनों ने उड़ान भरी।

आज हम गर्व से कह सकते हैं कि
नारायणा मिशन स्कूल केवल एक विद्यालय नहीं,
बल्कि एक परिवार, एक संस्कार और एक भविष्य निर्माण की पाठशाला है।

आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि
आने वाले वर्षों में भी हम
ईमानदारी, गुणवत्ता और मूल्यों के साथ शिक्षा की इस ज्योत को और प्रज्वलित करते रहेंगे।

आप सभी के विश्वास और सहयोग के लिए
हृदय से धन्यवाद 🙏

— सतीश रंजन
निदेशक
नारायणा मिशन स्कूल
नारायणा play स्कूल

#पेरेंट्स

Photos from Director of Naryana classes's post 17/01/2026

'💐आपकी कलम ने हमारे प्रयासों को पहचान दी — समस्त समाचार पत्रों का आभार।

Photos from Director of Naryana classes's post 06/01/2026

📚 नारायणा मिशन स्कूल एवं नारायणा प्ले स्कूल में सत्र 2026–27 के लिए एडमिशन प्रारंभ!

जहाँ शिक्षा के साथ अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
नए एडमिशन लेने वाले बच्चों की बेसिक क्लासेस 8 जनवरी से शुरू।
✨ बेहतर शुरुआत के लिए आज ही एडमिशन लें!

゚viralシfypシ゚viralシalシ

31/12/2025

🌸 नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸

नए साल के पावन अवसर पर मैं अपने सभी प्यारे बच्चों, सम्मानित अभिभावकों और 'नारायणा मिशन स्कूल' एवं 'नारायणा क्लासेस' से जुड़े हर शुभचिंतक का दिल से आभार प्रकट करता हूँ।
आप सभी के विश्वास, सहयोग और प्रेम की वजह से आज हम इस मुकाम तक पहुँचे हैं। यह सफर अकेले मेरा नहीं, बल्कि मेरे प्यारे बच्चों और आप सभी का है।

मेरी यही कामना है कि मेरे सभी बच्चे अपने जीवन में ऊँचाइयों को छुएँ, अपने सपनों को साकार करें और समाज व देश का नाम रोशन करें।
जिन लोगों ने पिछले 15 वर्षों से हमारे संस्थान पर अटूट विश्वास रखा, उनके प्रति मैं शब्दों में धन्यवाद व्यक्त नहीं कर सकता।

जिस तरह आप सभी ने अब तक मेरा साथ दिया है, आने वाले समय में भी आपका सहयोग और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे—यही मेरी प्रार्थना है।
नया वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, सफलता और ढेर सारी खुशियाँ लेकर आए। आप और आपका परिवार सदा स्वस्थ, खुशहाल और प्रसन्न रहे।

💐आप सभी का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

— सतीश रंजन
निदेशक
Narayana Mission School & Narayana Classes

24/12/2025

"Wishing you a Merry Christmas filled with joy, peace, and love.
May the New Year bring new hopes, success, and happiness!” 🎄✨

20/12/2025

📚 नारायणा मिशन स्कूल में नामांकन जारी है!
अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत शुरुआत आज ही करें।
✨ सीमित सीटें उपलब्ध — जल्द से जल्द एडमिशन कराएं।
आज का सही निर्णय, कल की बड़ी सफलता!

16/12/2025

Thanks Raj ji...👌

Photos from Director of Naryana classes's post 14/12/2025

'नारायणा मिशन स्कूल' में आज दिनांक 14 दिसंबर को साइंस एवं सोशल साइंस एग्जीबिशन का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा कुल 145 मॉडल प्रस्तुत किए गए, जो अब तक का सबसे अधिक मॉडल प्रस्तुत किए जाने का एक नया कीर्तिमान है।

कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार एवं निर्मला आईवीएफ के डायरेक्टर डॉ. रविंद्र कुमार के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर नारायणा चाइल्ड हॉस्पिटल के डॉ. बी. किशोर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को सॉल बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच, सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, इतिहास और तकनीकी नवाचार से जुड़े विषयों पर बेहद रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए।
एयर पॉल्यूशन पर आधारित मॉडल में बच्चों ने भारत और लंदन के एयर पॉल्यूशन इंडेक्स की तुलना करते हुए यह दर्शाया कि कैसे प्रदूषण बढ़ने से हृदय रोग और स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इस विषय पर अनुष्का कुमारी एवं सत्य कुमारी की टीम का मॉडल विशेष रूप से सराहा गया।

औरंगाबाद स्थित आदरी नदी के जल प्रदूषण पर आधारित मॉडल में बच्चों ने यह दिखाया कि गंदे पानी को किस प्रकार शुद्ध कर दोबारा शहरवासियों के उपयोग के लिए लाया जा सकता है। इस प्रभावशाली वर्किंग मॉडल को दीपू कुमार एवं आशुतोष राज की टीम ने प्रस्तुत किया।

मानव शरीर पर आधारित आई वर्किंग मॉडल में आंखों की कार्यप्रणाली और शरीर के अन्य अंगों से उसके संबंध को बबली कुमारी, आरती कुमारी एवं ईशा कुमारी की टीम ने शानदार तरीके से समझाया।
वहीं पॉल्यूशन से हमारे फेफड़े कैसे प्रभावित होते हैं ,इस विषय पर प्रियंशी कुमारी एवं मयूरी कुमारी ने आज के ज्वलंत मुद्दे को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इतिहास से जुड़े मॉडलों में देव मंदिर एवं रेड फोर्ट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। रेड फोर्ट की भव्यता और ऐतिहासिक बारीकियों को प्रिंस कुमार एवं अविनाश कुमार की टीम ने अत्यंत परिश्रम से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। अभिभावकों ने बच्चों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति और सोच की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

अतिथियों का वक्तव्य
ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार ने कहा,

“बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल यह दर्शाते हैं कि आज की पीढ़ी वैज्ञानिक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी को समझ रही है। ऐसे प्लेटफॉर्म बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाते हैं।”

डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा,

“इन मॉडलों में बच्चों की रचनात्मकता, सोच और मेहनत साफ दिखाई देती है। यह गतिविधियां बच्चों के जीवन में आत्मविश्वास और नई सोच को बढ़ावा देती हैं।”

कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साह, अभिभावकों की संतुष्टि और अतिथियों की सराहना के साथ हुआ। यह प्रदर्शनी न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को नई उड़ान देने वाला एक यादगार आयोजन साबित हुई।

12/10/2025

🙏समर्पण,सहयोग और सफलता का संगम🙏

नारायणा मिशन स्कूल की प्रगति की इस यात्रा में दो ऐसे मजबूत हाथ जिन्होंने हमेशा मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया —
मेरे भाई एवं MD श्री वीरेंद्र कुमार और हमारे प्रिंसिपल श्री ए.के सिन्हा जी ने...

विद्यालय की ऊंचाई, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और हर उपलब्धि के पीछे इन दोनों का समर्पण, मेहनत और ईमानदारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इनका सहयोग और सकारात्मक सोच ही हमारी टीम को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

आज इस फोटोग्राफ के माध्यम से मैं दोनों को हार्दिक धन्यवाद देता हूं —
आप दोनों मेरे मजबूत हाथ, विश्वसनीय सहयोगी और विद्यालय की सफलता के सच्चे आधार हैं।

हमारा कारवां यूं ही आगे बढ़ता रहे,
और नारायणा मिशन स्कूल नई ऊंचाइयों को छूता रहे —
यही हमारी सच्ची कामना है।

💐 सतीश रंजन
निदेशक
, नारायणा मिशन स्कूल

06/04/2025

प्रिय अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों,

आप सभी के प्यार, सहयोग और विश्वास के साथ 'नारायणा मिशन स्कूल' ने सफलतापूर्वक 10 वर्षों की ज्ञान यात्रा पूरी की है। इस दौरान हमारे बच्चों ने न केवल अकादमिक क्षेत्र में, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

आपकी इसी प्रेरणा और सहयोग से उत्साहित होकर हम एक नया अध्याय 7अप्रैल 2025 से शुरू कर रहे हैं—
"नारायणा प्ले स्कूल", जो अब आपके अपने सिन्हा कॉलेज मोड़ पर शुरू हो रहा है।

यह प्ले स्कूल नन्हे-मुन्नों के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार करेगा जहाँ वे प्यार, सुरक्षा और आधुनिक शिक्षा के साथ अपने भविष्य की नींव मजबूत कर सकें।

मैं ह्रदय से उन सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने हमें इस मुकाम तक पहुँचाया।
आइए, इस नए प्रयास को भी उसी प्रेम और समर्थन से सफल बनाएं।

आपका – सतीश रंजन
निदेशक, नारायणा मिशन स्कूल
नरायणा प्ले स्कूल


Director of Naryana classes Local business

Want your school to be the top-listed School/college in Aurangabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Aurangabad