Narayana mission school

Narayana mission school

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Narayana mission school, School, Naga bigha Road, Aurangabad.

"नारायणा मिशन स्कूल में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों का संगम है। हम बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आत्मबल का विकास करते हैं, ताकि वे एक श्रेष्ठ इंसान और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

05/06/2026

आओ मिलकर अपनी धरती को बचाएं! 🌳🌿
​आदरणीय अभिभावक गण, प्रबुद्ध नागरिक एवं मेरे प्यारे बच्चों,
​आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
​आज हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां मौसम का मिजाज बदल रहा है। साल-दर-साल बढ़ती भयंकर गर्मी, प्रदूषित हवा और पानी का संकट हमें यह चेतावनी दे रहे हैं कि यदि हम आज नहीं संभले, तो हमारा कल सुरक्षित नहीं रहेगा। जिस तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है, अगर हमने आज कदम नहीं उठाए तो प्रकृति धीरे-धीरे सिमटती जाएगी और आने वाली पीढ़ी को एक बड़ी त्रासदी का सामना करना पड़ेगा।
​प्रकृति सिर्फ हमारी जरूरत नहीं, हमारा जीवन है! इस पर्यावरण को बचाने का और खुद को सुरक्षित रखने का सिर्फ एक ही अचूक उपाय है— अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना।

​नारायणा मिशन स्कूल परिवार आप सभी से यह भावुक अपील करता है:

​आइए संकल्प लें:
"एक पौधा, एक जीवन— नारायणा मिशन स्कूल का यही है मिशन!"
​आइए, इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और अपनी धरती मां को फिर से हरी-भरी बनाएं।
​🌳 आज ही पौधा लगाएं, उसकी तस्वीर कमेंट बॉक्स में साझा करें और दूसरों को भी प्रेरित करें! 🌳
​ #विश्व_पर्यावरण_दिवस #पेड़_लगाओ_जीवन_बचाओ #प्रकृति_रक्षण

28/05/2026

"शिक्षा का असली मकसद केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और धैर्य का निर्माण करना है।" 📚

​✨ प्रिय अभिभावकों, सादर प्रणाम!

​नए शैक्षणिक सत्र (New Session) की शुरुआत हुए एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है। इस खास मौके पर, हम नारायणा मिशन स्कूल (Narayana Mission School) परिवार की ओर से आप सभी अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
​आपके द्वारा हमारे स्कूल पर दिखाए गए अटूट विश्वास और भरोसे के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! 🙏 आपने अपने जिगर के टुकड़े को, उनके उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी हमें सौंपकर जो भरोसा हम पर जताया है, वह हमारे लिए अमूल्य है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपका बच्चा यहाँ न सिर्फ बेहतरीन शिक्षा पाएगा, बल्कि एक सफल और नेक इंसान बनेगा। हमें पूरा भरोसा है कि आपका बच्चा जीवन में बहुत बेहतर करेगा और आप सभी का आशीर्वाद व सहयोग हमेशा हमारे साथ बना रहेगा। ❤️

​🎉 नए बच्चों का हार्दिक स्वागत! 🎉

इस सत्र में जिन नए बच्चों ने हमारे स्कूल में प्रवेश लिया है, उनका हम 'नारायणा मिशन स्कूल' परिवार में दिल से स्वागत करते हैं!🙏

​हम भली-भाँति समझते हैं कि हर माता-पिता अपने बच्चे के भविष्य के लिए बहुत सारी उम्मीदें और सपने लेकर हमारे पास आते हैं। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ आपने अपने बच्चे का दाखिला हमारे स्कूल में कराया है, आने वाले समय में आपकी वह उम्मीद और हमारा प्रयास मिलकर एक दिन ज़रूर बड़ा रंग लाएगा। आपके बच्चों की सफलता ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है।

​आइए, मिलकर अपने बच्चों के सुनहरे कल की नींव रखें! 🤝

​📍 पता: नागा बीघा रोड, औरंगाबाद (बिहार)
📞 संपर्क करें: 9693129936, 7479942764

25/05/2026

"संघर्ष से सफलता तक का सफर…
ने यह साबित किया कि असली सफलता सिर्फ खुद आगे बढ़ने में नहीं, बल्कि हजारों बच्चों का भविष्य बनाने में होती है।
मेडिकल नीट की तैयारी से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाने तक, उन्होंने अपने जीवन में लगातार मेहनत, संघर्ष और समर्पण किया। Narayana Classes के माध्यम से बच्चों को मार्गदर्शन दिया और फिर 'नारायणा मिशन स्कूल" की स्थापना कर बेहतर शिक्षा का सपना साकार किया।
उनकी कहानी हर उस छात्र, शिक्षक और युवा के लिए प्रेरणा है जो मेहनत और शिक्षा की ताकत पर विश्वास करता है।

#सतीशरंजन #सफलताकीकहानी #प्रेरणा #शिक्षाकीशक्ति #नारायणमिशनस्कूल #मेहनतकाफल #युवाओंकीप्रेरणा #शिक्षाक्रांति #बिहारकीशान #सपनोंकीउड़ान #संघर्षसेसफलता #एजुकेशनफ़ोरेल

Photos from Narayana mission school's post 18/05/2026

प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन का 15वां स्थापना दिवस समारोह पटना के रवीन्द्र भवन में ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ।
बिहार के 38 जिलों से लगभग 3000 चयनित प्राचार्य एवं निदेशकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari, पूर्व राज्यपाल Ganga Prasad एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष Syed Shamayel Ahmad द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मेधावी छात्रों, उत्कृष्ट प्राचार्यों एवं निदेशकों को सम्मानित किया गया। औरंगाबाद जिला इकाई को “सर्वश्रेष्ठ जिला अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सभी अतिथियों ने सराहना की।























Photos from Narayana mission school's post 16/05/2026

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की 15वीं वर्षगांठ...

कल दिनांक 17 मई, रविवार को पटना के ऐतिहासिक रविंद्र भवन में भव्य आयोजन होने जा रहा है।
इस गौरवपूर्ण अवसर का उद्घाटन बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री Mithilesh Tiwari करेंगे।
माननीय संरक्षक अध्यक्ष श्री शमाइल अहमद की गरिमामयी उपस्थिति में बिहार के 38 जिलों से आए निजी विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं निदेशकगण को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा।
✨ शिक्षा, सम्मान और एकता का ऐतिहासिक संगम ✨
#प्राइवेटसचूलएसोसिएशन











Photos from Narayana mission school's post 03/05/2026

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 3 अप्रैल को आर डी पब्लिक स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर औरंगाबाद जिला एवं विभिन्न प्रखंडों के सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में संगठन के 15 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 मई को पटना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही औरंगाबाद जिला इकाई की नवगठित कार्यकारिणी को सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष श्री हरीश प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, यू-डायस पोर्टल, अपार आईडी सहित निजी विद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। सभी ने एकजुट होकर बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए संकल्प लिया।

Want your school to be the top-listed School/college in Aurangabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Naga Bigha Road
Aurangabad
824101