Share Market Learning-Hindi

Share Market Learning-Hindi

Share

Share market learning , Basic to advance , Investment plans, Earning with job Etc.

07/03/2022

How to calculate implied volatility in excel for NSE Optipn

How to calculate implied volatility using excel

नमस्कार दोस्तो, आज हम सिखेंगे ऑप्शन चेन मे इंप्लाइड वोलैटिलिटी केसे कैलकुलेट करें अपनी एक्सेल शीट मे वो भी लाइव एंड आटोमेटिक अपडेट के साथ।

इम्प्लॉइड वोलैटिलिटी क्या होती हे:-

दोस्तों इम्प्लॉइड वोलैटिलिटी एक बहुत ही पेचीदा एनालिसिस होता है , जो कि किसी भी स्टॉक और इंडेक्स की एक साल की प्राइस मूवमेंट को दर्शाता है ,इससे कोई भी स्टॉक अगले एक साल के अंदर कितना ऊपर और नीचे जा सकता हे वो अनुमान लगाना आसान हो सकता है।इसे परसेंटेज (%) टर्म में पढ़ा जाता है।

How do you calculate implied volatility for Black Scholes in Excel

इम्प्लॉइड वॉलटिलिटी कैलकुलेट करना बहुत ही कठिन होता है , आम तौर पर इसको कैलकुलेट करने के लिए Black–Scholes model का उपयोग किया जाता है

Implied Volatility एक साल के लिए कैलकुलेट की जाती है , ये एनालिसिस बहुत ही क्रिटिकल होता है इसीलिए इंटरनेट पर इसकी जानकारी बहुत ही कम मिलती है और अगर मिलती भी है तो इसके लिए एक मोटी रकम वसूली जाती है,

पर मै इसे आप लोगों के लिए एक दम फ्री में लेकर आया हूँ। चलो इसको समझते हैं कि इसे अपने एक्सेल शीट में कैसे कॅल्क्युलेट करें।

iv कैलकुलेट करने से पहले हमें बाकी के सभी फेक्टर कैलकुलेट करने पड़ेंगे।

कोन कौन से पॉइंट इसको प्रभावित करते हैं पहले हमें उनको कैलकुलेट करना होगा जो की निचे क्रमानुसार हैं :-
१- d 1
२-d 2
३-Vega
४-Call Price /Put price

Note -1 ये सभी फार्मूला Excel 2016 और latest version में ही मिलेंगे।

यहाँ B 1 एक सेल का नंबर(इसको आप अपने अनुसार चेंज कर सकते हैं ) जहाँ हमें वो वैल्यू रखनी है अगर हम उन सभी वैल्यू जो कि हमें IV के लिए जरुरत पड़ने वाली है ऑटो अपडेट करते हैं तो हम IV लाइव मार्केट में कैलकुलेट कर सकते हैं।

ये method Nifty 50 की सभी एक्सपायरी के ऑप्शन पर काम करता है

B1- Expected Volatility
B2- Risk Free Rate
B3- Time of Expiration
B4- Current Index spot price
B5- Strick Price
B6- Current Call Price
B7- Current Put Price
B8- Calculated Call Price
B9- Calculated Put Price

Note-2 Time of Expiration Excel calculation=Expiry date-Current Date/365

Note-3 Risk free rate as per NSE will 10% (0.10 for exccel using)

Note-4 Expected Volatility will 20% (0.20 for excel using)

d 1 excel में कैलकुलेट कैसे करते हैं आगे फार्मूला से जानते हैं

d 1 =1/(B1*SQRT(B3))*(LN(B4/B5)+(B2+B1^ 2/2)*B3)

d1=1/(Expected Volatility*SQRT(Time of Expiration))*(LN(Current Index spot price/Strick Price)+(Risk Free Rate+Expected Volatility^ 2/2)*Time of Expiration)

d 1 के बाद d 2 excel में कैलकुलेट कैसे करते हैं आगे फार्मूला से जानते हैं

d2=d1-B1*SQRT(B3)

d2=d1-Expected Volatility*SQRT(Time of Expiration)

d 2 के बाद VEGA excel में कैलकुलेट कैसे करते हैं आगे फार्मूला से जानते हैं

VEGA=B4*SQRT(B3)*NORMDIST(d1,0,1,FALSE)

VEGA=Current Index spot price*SQRT(Time of Expiration)*NORMDIST(d1,0,1,FALSE)

VEGA के बाद CALL ऑप्शन का actual price excel में कैलकुलेट कैसे करते हैं आगे फार्मूला से जानते हैं

Call Price=NORMDIST(d1,0,1,TRUE)*B4-NORMDIST(d2,0,1,TRUE)*B5*EXP(-B2*B3)

Call Price=NORMDIST(d1,0,1,TRUE)*Current Index spot price-NORMDIST(d2,0,1,TRUE)*Strick Price *EXP(-Risk Free Rate*Time of Expiration)

CALL ऑप्शन का actual price के बाद excel में IV कैलकुलेट कैसे करते हैं आगे फार्मूला से जानते हैं

IV for Call Option =-(B8-B6)/VEGA+B1

IV for Call Option =-(Calculated Call Price -Current Call Price)/VEGA +Expected Volatility

जैसे हमने कॉल IV को excel में कैलकुलेट किया था वैसे ही हम PUT ऑप्शन की IV कैलकुलेट करेंगे पर दो चेंज हमें करने होंगे पहला put ऑप्शन का price अलग फार्मूला से कैलकुलेट करना है दूसरा Put Option की IV का फार्मूला भी अलग उपयोग करना होगा जो की आगे मेने समझाया हे

PUT ऑप्शन का actual price excel में कैलकुलेट कैसे करते हैं आगे फार्मूला से जानते हैं

Put Price =-NORMDIST(-d1,0,1,TRUE)*B4+NORMDIST(-d2,0,1,TRUE)*B2*EXP(-B2*B3)

Put Price =-NORMDIST(-d1,0,1,TRUE)*Current Index spot price+NORMDIST(-d2,0,1,TRUE)*Strick Price*EXP(-Risk Free Rate*Time of Expiration)

PUT ऑप्शन का actual price के बाद excel में IV कैलकुलेट कैसे करते हैं आगे फार्मूला से जानते हैं

Put IV =-(B9-B7)/VEGA+B1
Put IV =-(Calculated Put Price -Current Put Price)/VEGA+Expected Volatility

Note -ये सभी फार्मूला Excel 2016 और latest version में ही मिलेंगे।

06/08/2021

Demat Aur Trading Account Kya Hota He ?

August 1, 2021 by Learning4Longrun.com

Demat और Trading अकाउंट क्या होता है ये कैसे ओपन किया जाता है ?
साथियों हमने अपने पिछले ब्लॉग में सीखा था कि शेयर मार्केट में काम करने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी उसमे एक टॉपिक Demat अकाउंट और Trading अकाउंट से रिलेटिव आया था।

जिसको कि आज हम विस्तार से समझेंगे जिसके बाद शेयर मार्किट में काम करने के लिए जो confusion आपके मन में आ रहा था,

वो आज हम स्पस्ट करेंगे तो बने रहिये मेरे साथ हमारे अपने नए सफर में जिसका उद्देश्य है बेसिक से लेकर एडवांस लेबल तक शेयर मार्केट की फुल जानकारी एकदम सरल भाषा में।

दोस्तों जैसे हम अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए एक बैंक अकाउंट खुलवाते हैं ठीक वैसे ही हम शेयर मार्किट में अपना अकाउंट खुलवाते हैं ,पर शेयर मार्केट में दो अकाउंट खुलवाने की जरुरत पड़ती है।

1-Demat अकाउंट
2-Trading अकाउंट

Demat अकाउंट क्या होता है ?


Demat Aur Trading Account Kya Hota He ?
पहले हम समझते हैं कि जब हम कोई शेयर खरीदते हैं तो वो Physically रूप में नहीं होते वो एक वर्चुअल रूप में होते हैं मतलब डिजिटल रूप में होते हैं।

जैसे कि मेने १०० शेयर किसी फ़ूड कंपनी के खरीदने हैं और उनको में अगले २० साल तक अपने पास रखना चाहता हूँ या फिर ऐसे समझें कि उनको में अपने रिटायरमेंट के समय तक रखना चाहता हूँ

तो जैसे हमारे पास रुपये को रखने के लिए एक सेविंग अकाउंट किसी भी बैंक में होता है जो रुपये को सेव रखता है ,

जब तक कि हमें उसकी जरुरत महसूस नहीं होती है।

ठीक वैसे ही हमें शेयर को सेव रखने के लिए शेयर मार्केट के सेविंग अकाउंट की जरुरत पड़ती है जिसे हम Demat अकाउंट के नाम से जानते हैं।

Demat अकाउंट काम कैसे करता है ?
जब हम कोई शेयर किसी से किसी से खरीदते हैं तो सबसे पहले हम एक आर्डर स्टॉक एक्सचेंज को देते हैं जब हमारा आर्डर कन्फर्म हो जाता है तो हमे अपने शेयर मिल जाते हैं But सवाल आता हे कि शेयर हम रखेंगे कहाँ पर ,

तो अब Demat अकाउंट का काम सुरु होता है एक्सचेंज से शेयर मिलाने के बाद वो चले जाते हैं सीधे हमारे Demat अकाउंट में।उसके बाद हम उन शेयर को Unlimited समय तक अपने पास रख सकते हैं , और जब चाहे उन्हें बेच सकते हैं।

Demat अकाउंट को कौन मैनेज करता है
असल में Demat अकाउंट गवर्मेन्ट की ही संस्था के अधीन खोला जाता है जहाँ आपके सभी शेयर का रिकॉर्ड रखा जाता है जो कि इंडिया में 2 संस्था हैं ,

A- CDSL
B- NSDL

सभी Demat अकाउंट इन्हीं दो संस्थाओं के अंदर खोले जाते हैं ,जिनको हम अपने स्टॉक ब्रोकर के द्वारा मैनेज कर सकते हैं ,

Trading अकाउंट क्या होता है ?
ट्रेडिंग अकाउंट वो अकाउंट होता है जहाँ हम अपना वो पैसा रखते हैं जिससे हम शेयर खरीद सकते हैं अब आपके मन एक सवाल आएगा कि ये तो बैंक अकाउंट में भी हम पैसा रखते हैं पर में आपको क्लियर कर देता हूँ ,

कि हम अपने बैंक अकाउंट में पैसा तो रख सकते हैं पर उससे शेयर नहीं खरीद सकते शेयर खरीदने के किये हमें अपना पैसा ट्रेडिंग अकाउंट में ट्रांसफर करना होता है।

ट्रेडिंग अकाउंट से ही पैसा एक्सचेंज को जाता है मतलब जिससे हमने शेयर लिए हैं उसके ट्रेडिंग अकाउंट में चला जाता है यानी सीधा सा मतलब है।

Trading अकाउंट काम कैसे करता है ?
Trading अकाउंट डायरेक्ट बैंक अकाउंट से लिंक होता है ,ट्रेडिंग अकाउंट में पहले हम अपने बैंक से पैसा ट्रंसफर करते हैं ,उसके बाद हम उस पैसे से शेयर ख़रीदनदने के लिए एक्सचेंज को आर्डर देते हैं ,

आर्डर complete होने के बाद पहले वो शेयर हमारे ट्रेडिंग अकाउंट में आ जाते हैं , हम उन शेयर को आज ही खरीदकर आज ही बेच देते हैं, But हम उन शेयर अपने पास नहीं रख सकते हैं क्योंकि trading अकाउंट हमें ये सुविधा प्रदान नहीं कर सकता।

Trading And Demat अकाउंट में क्या अंतर है ?
“Stock Market” -Trading अकाउंट डायरेक्ट बैंक अकाउंट से लिंक होता है इसमें हम केवल शेयर स्टॉक एक्सचेंज से खरीद और बेच सकते हैं ,

But Demat अकाउंट एक होल्डिंग अकाउंट होता है जिसमे हम शेयर ,mutual funds ,bonds And अन्य securities , Traded funds (ETF ) आदि hold करके रख सकते हैं।

Visit to site for more information www.learning4longrun.com

www.learning4longrun.com

18/03/2021

शेयर मार्केट में काम करने के लिए क्या क्या चाहिए

Share-market-me-kam-karane-ke-liye-kya-chahiye

शेयर मार्केट में काम करने के लिए कितनी पढाई होनी चाहिए।

दोस्तों अब आगे बढ़ने के बाद अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि “शेयर मार्केट में काम करने के लिए क्या क्या चाहिए ?”शेयर मार्केट में काम करने के लिए आपके पास क्या क्या होना जरुरी है , तो चिंता मत करो मै आपको इस ब्लॉग में पूरी तरह सन्तुस्ट करूँगा, तो चलिए सुरु करते हैं।

सबसे पहले आपके मन में ये सवाल आता है कि शेयर मार्केट में काम करने के लिए हमारी पढ़ाई कितनी होनी चाहिए ,क्या हमें किसी डिग्री की आवश्यकता पड़ेगी , क्या हमें किसी स्पेसल कोर्स की आवश्यकता पड़ेगी तो मेरा जवाब होगा जी नहीं .

Share-Market-Document


आपको घबराने की कोई जरुरत नहीं ,शेयर मार्केट को जरूरत है बस आपकी कठिन मेहनत की , आपकी लगन की, शेयर मार्किट की शुरुआत कैसे करें चलो इसको विस्तार से समझते हैं

शेयर मार्किट में आपको इतनी पढाई की आवश्यकता है की आप स्टॉक कंपनी के नाम को पढ़ सकें उसकी कुल कीमत को जोड़ और घटा सकें।

चलो एक बेसिक सा उदहारण देता हूँ की अगर मै अपने घर की सभी जिम्मेदारी आसानी से निभा रहा हूँ मतलब अपने किसी भी कारोबार को अगर मै आसानी से चला रहा हूँ उसका पूरा हिसाब किताब रख रहा हूँ



और उसमे आने वाले भविष्य में क्या जरुरत पड़ेगी अगर उसको मेने मैनेज कर लिया तो समझो कि मै शेयर मार्केट में भी काम कर सकता हूँ।

चलो छोड़ो अब आपको एक ऐसा उदाहरण देता हूँ कि आप बोलोगे तो ये तो बहुत ही आसान है , अगर आप कोई भी एंड्रायड मोबाइल फोन चला सकते हो तो आप बिंदास शेयर मार्केट में काम कर सकते हो।

क्या हमें शेयर मार्केट में काम करने के लिए इंग्लिश आनी चाहिए ?
अब आपके मन में ये दूसरा सवाल आ रहा होगा कि शेयर मार्केट में काम करने के लिए कितनी English आनी चाहिए तो चलो मै आपको बताता हूँ कि यदि आप मोबाइल में यूट्यूब और फेसबुक चला सकते हो तो बस इतनी ही इंग्लिश जरुरी है शेयर मार्केट में कम करने के लिए।

मतलब अगर आप कोई भी सर्च करके या मुंह से बोल के अपनी आवश्यकता के हिसाब से इंटरनेट से काम चला लेते हो तो बस इतना ही चाहिए।

चलो इसको और भी आसान करते हैं की हमें इंग्लिश में किसी भी कंपनी का नाम पढ़ना आना चाहिए दूसरा कंपनी के शेयर की कीमत को जोड़ना घटाना आना चाहिए।

क्या शेयर मार्केट में काम करने के लिए कंप्यूटर जरुरी है ?
साथियो हर एक इंसान के मन में शेयर मार्केट को लेकर बहुत से सवाल आते ही रहते हैं जिसमे कि दूसरे नंबर का सवाल है कि क्या शेयर मार्केट में काम करने के लिए कंप्यूटर की आवश्यकता पड़ेगी तो चलो इस पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

आज कल टेक्नोलॉजी इतनी आगे है की मोबाइल और कंप्यूटर में अब ज्यादा अंतर नहीं बचा है शेयर मार्केट के सभी काम जैसे शेयर खरीदना बेचना म्यूच्यूअल फंड्स खरीदना बेचना लाइव मार्केट में प्राइस चेक करना ये सभी काम मोबाइल से बहुत ही आसानी हो जाते हैं।

आप अपने मोबाइल को अलग अलग एप के साथ बहुत ही आसानी से शेयर मार्केट के सारे काम कर सकते हैं।

अब सवाल आता है कि कंप्यूटर की जरुरत कब पड़ेगी तो आपको समझता हूँ कि जब हम शेयर मार्किट को technical analysis के द्वारा समझते हैं तो हमें जरूर एक कंप्यूटर कि जरुरत पड़ेगी अब सवाल आता है कि पहले ही लेना है या बाद में ले सकते हैं तो मै आपको बताता हूँ।

पहले शेयर मार्केट की फुल जानकारी लो उसके हर एक पहलू को बेहतर तरीके से समझो ,उसमे बहुत ही छोटे अमाउंट के साथ सीखो समझो जब कुछ लगे कि अब एडवांस लेबल की जानकारी लेनी है तब आप अपनी आवश्यकता के अनुसार एक कंप्यूटर या लैपटॉप खरीदो।

शेयर मार्केट में काम करने के लिए किस टाइप का बैंक अकाउंट होना चाहिए

अब अगला सवाल आता है कि शेयर मार्केट में काम करने के लिए किस टाइप का बैंक अकाउंट होना चाहिए चलो इस को आसानी समझते हैं की शेयर मार्केट में काम करने लिए कोई भी बैंक का अकाउंट हो जिसमे कि नेट बैंकिग या UPI पेमेंट की सुविधा हो उससे हम शेयर मार्केट में काम कर सकते हैं।

शेयर मार्किट में काम करने के लिए कोन कोन से डॉक्यूमेंट जरुरी हैं
ये सवाल आपके मन में आना जरुरी है की शेयर मार्केट में काम करने के लिए कोन से डॉक्यूमेंट होना जरुरी है जिनके बिना हम शेयर मार्केट में काम नहीं कर सकते तो , “So” Friends मै निचे कुछ “Points” बताता हों जो की आपको जरुरी ही हैं

a) आधार कार्ड
b) पेन कार्ड
c) बैंक अकाउंट
d) ईमेल आईडी
e)डीमेट अकाउंट
f)ट्रेडिंग अकाउंट
g) पैसा
आधार कार्ड क्यों चाहिए ?
आपने KYC का नाम जरूर सुना होगा मतलब कस्टमर का वेरिफिकेशन जिसमे कि आपका रहने का पता आ जाता है और आपकी फोटो की गवर्नमेंट की तरफ से वेरिफिकेशन आती है मतलब आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं ये कन्फर्म करने के लिए एक प्रमाण की आवश्यकता होती है जो कि आज सबसे प्रसिद्ध आधार कार्ड ही को माना जाता है ,इसलिए आधार कार्ड जरुरी होता है शेयर मार्केट में काम करने के लिए।

PAN कार्ड क्यों जरुरी है शेयर मार्केट में ?
वैसे तो पैन कार्ड आज के समय में हर एक काम करने के लिए चाहिए क्योंकि आपकी सभी फाइनांसियल एक्टिविटी इसमें आ जाती हैं या फिर आसान भाषा में ये समझें कि गवर्नमेंट आपके हर पैसे से जुड़े लेन देन का रिकॉर्ड चाहती है

आपकी इनकम कितनी हो रही है आप अपनी इनकम के हिसाब से गवर्नमेंट को टैक्स दे रहे हैं या नहीं इन सब चीजों का रिकॉर्ड रखने के लिए पैन कार्ड कम्पलसरी होना ही चाहिए।

बैंक अकाउंट होना भी जरुरी है शेयर मार्केट में काम करने के लिए
सायद इसमें आपको कोई भी confusion नहीं होगा कि बैंक अकाउंट क्यों चाहिए पर मै आपको बताता हूँ की जिस पैसे से आपको शेयर खरीदने हैं वो पैसा हमें अपने बंक अकाउंट से ट्रेडिंग अकाउंट में ट्रांसफर करना होता है तो सीधी सी बात है बैंक अकाउंट तो चाहिए ही।

केसा बैंक अकाउंट चाहिए ?
हमे पैसा ट्रांसफर करने के लिए आज कल दो या तीन माध्यमों की जरुरत होती है

1 -इंटरनेटबैंकिंग
2 -UPI पेमेंट
3 -कोई भी money transaction ऍप (गूगल ऐप )

इनमे इंटरनेटबैंकिंग और upi पेमेंट से तो हर ट्रेडिंग अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किये जा सकते हैं पर money transaction ऍप कोई कोई ट्रेडिंग अकाउंट ही सपोर्ट करता है



ईमेल आईडी क्यों चाहिए शेयर मार्केट में काम करने के लिए
ये बेसिक सवाल है पर बहुत ही लोगों के मन एक बार परेशानी जरूर पैदा करता है तो मै आपको आसान सी भाषा में स्पष्ट कर देता हूँ अगर हम जब कोई भी एंड्रायड मोबाइल चलाते हैं

तो उसको सबसे पहले चलाने के लिए एक मेल आईडी बनाते हैं जिससे प्ले स्टोर को मैनेज करते हैं ठीक उसी तरह एक मेल आईडी चाहिए होती है जिससे हम अपने शेयर के लेन देन का पूरा हिसाब किताब जान सकते हैं

क्योंकि आज कल पत्र वाला समय नहीं रहा जिसमे हम कोई मैसेज लिखकर भेजते थे आज के इस डिजिटल युग में हम कोई भी मैसेज ईमेल के द्वारा आसानी से भेज सकते हैं

समझो शेयर से जुडी सभी जानकारी डीमेट अकाउंट से जुडी सभी जानकारी , ट्रेडिंग अकाउंट से जुडी सभी जानकारी और समय समय होने नियमो में बदलाव को जानने के लिए हमे शेयर मार्केट में भी एक मेल की आवश्यकत होती है

अब एक बेसिक सा सवाल आ रहा होगा कि अपने एंड्रॉयड मोबाइल वाली ईमेल आईडी हम इसमें यूज़ कर सकते हैं कि नहीं तो बता दूँ जरूर कर सकते हैं नयी मेल आईडी बनाने की कोई जरुरत नहीं है।



क्या शेयर मार्केट में काम करने के लिए डीमेट अकॉउंट जरुरी है
अब आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा की डीमेट अकाउंट क्या है और कैसे काम काम करता है चलो इसे समझते हैं।

दोस्तों जिस तरह से हम अपना पैसा बैंक अकाउंट में रखते हैं ठीक उसी तरह जब हम शेयर खरीदते हैं तो उसको रखने के लिए हमें भी एक अकाउंट चाहिए होता है जिसे हम डीमेट अकाउंट के नाम से जानते हैं।

ट्रेडिंग अकाउंट होना जरुरी क्यों है
अब आप सोच रहे होंगे की ट्रेडिंग अकाउंट क्या होता है तो आपको में आसान भासा में बताता हूँ कि जब हम कोई शेयर बेचते और खरीदते हैं वो उसके लिए एक प्लेटफार्म होना जरुरी है उसी प्लेटफार्म को हम शेयर मार्केट की भाषा में ट्रेडिंग अकाउंट कहते हैं



कितना पैसा जरुरी है शेयर मार्केट में काम करने के लिए
ये सवाल वो है जो सबसे पहले और बाद में मतलब हर समय पर आता है कि हमें शेयर मार्किट में काम करने के लिए कितने पैसे की जरुरत पड़ती है।

तो चलिए इसको बड़े आराम से समझते हैं हमें एक एंड्रायड मोबाइल चाहिए जो कि कम से कम 7000 रुपये का तो आएगा ही दूसरा एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन चाहिए जो की महीने का 300 रुपये तो होगा ही।

तीसरा ट्रेडिंग अकाउंट चाहिए जो की फ्री में और अच्छी सर्विस वाला चाहिए तो 500 रुपये में आसानी से खुल जाता है।

अब सबसे बेस कीमती सवाल आता है कि शेयर खरीदने के लिए कितने अमाउंट की आवश्यकता होगी तो अगर शुरुआत से हम पहले शेयर मार्केट की जानकारी लेंगे और उसके साथ साथ बहुत ही छोटे अमाउंट के साथ इसकी शुरुआत करेंगे तो हमें कम से कम 5000 रूपए से स्टार्ट कर सकते हैं।

कुल मिलके आपको 7000 +300 +500 +5000 =12800 रुपये की आवश्यकता पड़ेगी जिसमें मोबाइल और इंटरनेट तो आपके पास होगा ही।



इस पोस्ट की जानकारी आपको केसी लगी ये कमेंट करके जरूर बतायें और आगे की जानकारी के जुड़े रहे हमसे
धन्यवाद

https://learning4longrun.com/

18/03/2021

Stock market aur Share market kya hai इसको कैसे सीखें 2021 में

stock market aur share market kya hai

क्या हम 2021 में स्टॉक मार्किट की शुरुआत कर सकते हैं Stock market aur Share market kya hai इसको कैसे सीखें 2021 में क्या “Share Market” में फ्यूचर बना सकते हैं स्टॉक मार्किट में जॉब के साथ भी छोटी छोटी कमाई की आसान सी शुरुआत कर सकते हैं

में आपको इसकी बेसिक से एडवांस लेबल की जानकारी दूंगा और साथ ही इन्वेस्टमेंट से कैसे हम बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हे इसके बारे पूरी जानकारी दूंगा वो भी एक दम फ्री .

share market me paise kaise kamaye
दोस्तो आज शेयर मार्किट में छोटी सी एक जानकारी के भी कुछ लोग कोर्स बेच रहे हैं इन सबसे बच के रहना ही भलाई है आपको हर जानकारी जब फ्री में उपलब्ध है तो पैसे क्यों बर्बाद किये जाएँ जो बिगनर होते हैं वो एक दिन में ही अमीर बनना चाहते हैं पर ऐसा कोई भी कारोबार नहीं है जो एक रात में अमीर बना दे ,

अगर कोई आपको ऐसे सपने दिखा रहा है तो वो आपको सिर्फ मुर्ख बना रहा है और कुछ भी नहीं।

सीधी सी बात है जब हम कोई भी छोटे से छोटा कोर्स करते हैं तो 2 “And” 3 साल लगते हैं तो शेयर मार्किट एक या दो दिन में कैसे सीखा जा सकता है। शेयर मार्किट को पहले हमें समझना होगा फिर बहुत ही छोटे अमाउंट से इसकी शुरुआत की जा सकती है।

Friends “So” शेयर मार्केट को सोखने के बाद स्टार्ट किया जाय तो इससे कम पैसे में स्टार्ट होने वाला बिजनेस कोई नहीं है। “शेयर मार्किट को कैसे समझे “,”शेयर मार्किट क्या है” इसको समझते हैं……

Stock-market-aur-Share-market-kya-hai

stock market aur share market kya hai इसको कैसे सीखें 2021 में,नाम में ही इसका मतलब छिपा है इसको आसान भाषा में अगर समझा जाये तो स्टॉक का मतलब भंडार से है

जिसको एक नजर से ऐसा समझना आसान होगा कि मेरे पास कुछ अनाज है , जिसका वजन १०० किलोग्राम है ,जिसकी आज मुझे कुछ जरुरत नहीं है पर हो सकता है कि आने वाले समय में किसी को बहुत अधिक जरुरत होगी जिसकी आज कीमत १०० रुपये है में अगर उसको अगर आने वाले समय में बेचूंगा तो मुझे उसमे मुनाफा होगा मतलब उसको १५० रुपये में बेचूंगा तो ५० रुपये का मुनाफा होगा .

पर उसी समय कोई दूसरा आदमी मुझे आकर कहता है कि इस अनाज को मुझे देदो जिसका मूल्य में आपको 200 रुपये दूंगा , मतलब मुझे आज ही दोगुना मुनाफा हो रहा है तो में अगर मुनाफा को देखकर उस अनाज को उसी खरीददार को बेच देता हूँ तो वह स्टॉक उस आदमी के पास चला जायेगा और मेरे पास शून्य हो जायेगा।



शेयर मार्किट में मुनाफा क्या है ?
आपको इसका मतलब समझ में आने लगा होगा कोई वस्तु एक आदमी से दूसरे आदमी के पास या अनगिनत आदमी के पास आती जाती रहती है और वो उसके मूल्य में थोड़ा बहुत मुनाफा देखकर उसका आदान प्रदान करते रहते हैं , ये अनगिनत आदमी का समूह एक बाजार बन जाता है ,उसको ही हम एक सुधरी हुई भाषा में “स्टॉक मार्केट “के नाम से जानते हैं



अब आप सोच रहे होंगे ये तो हम अपने निजी जीवन में देखते रहते हैं पर उसको तो स्टॉक मार्केट नहीं बोला जाता है ,ये प्रश्न आपके मन में आना जरुरी भी है ,चलिए आपको में बिलकुल आसान भाषा में समझाता हूँ की वो वस्तु अगर वही रहे ,या उसको एक अद्रश्य मानकर सिर्फ हम उसके मूल्य को ही आधार मान लें और उसका ही आदान प्रदान करें तो इस तरह से किया गया लेन देन भी एक बाजार कहलाता है।

स्टॉक कैसे खरीदे और बेचे जाते हैं ?
जैसे हमने पिछले उदाहरण में देखा कि वस्तु का आदान प्रदान एक हाथ से दूसरे हाथ में हो रहा है जिसमे की एक वस्तु प्रमाण के तौर पर सामने दिखाई भी दे रही है ,पर जब वह वस्तु अद्रश्य मानकर उसका आदान प्रदान होगा तो उसमे जरूर एक माध्यम की आवश्यकता होगी



जिसमे कि उसके मूल्य और मात्रा का पूरा हिसाब रखा जायेगा अब उस हिसाब किताब को रखने वाला एक इंसान हो सकता है पर जब वह बहुत बड़ी मात्रा में होता है तो उसको नियमित रखने के लिए एक समूह की आवश्यकता होती है जो स्टॉक को एक दूसरे को हस्तांतरित करता है उसको ही एक सुधरी भाषा में “स्टॉक एक्सचेंज “कहा जाता है



जो कि भारत में” NSE” The National Stock Exchange of India और “BSE” के नाम से जाने जाते हैं दोनों का काम एक जैसा ही है।


शेयर क्या होता है ?
शेयर क्या होता है ? Stock market aur share market Kya Hai शेयर बाजार का मतलब क्या होता है? आपको आसान भाषा में समझाता हूँ , आपने स्टॉक के उदहारण में देखा कि एक भंडार होता है पर जब ये भंडार बहुत बड़ी मात्रा में होता है तो कोई भी सिंगल आदमी उसको खरीदने में असमर्थ होता है



उसको खरीदने के लिए बहुत पूंजी की आवश्यकता होती है , इसको ही आसान बनाने के लिए उस स्टॉक को छोटे छोटे भागों में बाँट दिया जाता है इस छोटे से भाग को ही शेयर कहा जाता है .



शेयर की कीमत Kya hoti hai?
चलो एक उदहारण से इसको समझते हैं की कोई एक संस्था (company)है जिसकी कुल कीमत 100 रुपये है उसको स्टॉक मार्केट में जाने से पहले 50 छोटे छोटे भागों में बाँट दिया जाय तो उसके एक सबसे छोटे भाग की कीमत 2 रुपये होगी ,



मतलब उसको अगर शेयर मार्किट की भाषा में समझा जाय तो उसक एक शेयर 2 रुपये का होगा। जिसको हम अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीद सकते हैं।


Friends जानकारी आपको कैसी लगी आगे इसी तरह से बेसिक से बेसिक जानकारी दूंगा , आपको पोस्ट Stock market aur Share market kya hai इसको कैसे सीखें 2021 में का कंटेंट कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं ।



धन्यवाद

learning4longrun.com

Want your school to be the top-listed School/college in Aurangabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Pl No 50 Flat No B/10 Rama Nagar
Aurangabad
431005