07/03/2026
बिहार की मोनिका श्रीवास्तव ने IIT टॉपर से लेकर BPSC और UPSC में शानदार सफलता हासिल की। दो बार UPSC क्रैक कर AIR-16 प्राप्त कर वह IAS अधिकारी बनीं, और उनकी कहानी देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई।
बिहार के औरंगाबाद जिले की बेटी मोनिका श्रीवास्तव (Monika Srivastava) ने UPSC परीक्षा 2025 के रिजल्ट में ऑल इंडिया 16वां रैंक हासिल कर जिले और पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस शानदार सफलता के बाद जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। मोनिका सत्येन्द्र नगर, औरंगाबाद की रहने वाली हैं। उनके पिता बी.के. श्रीवास्तव जिला परिषद में सहायक अभियंता हैं और मां भारती श्रीवास्तव गृहिणी हैं।
मोनिका बचपन से ही पढ़ाई में तेज थीं। शुरुआती पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर और DAV पब्लिक स्कूल से की। स्कूल स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने IIT की प्रवेश परीक्षा में बिहार टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। IIT गुवाहाटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने कई प्रतिष्ठित ग्लोबल कंपनियों में काम किया, लेकिन उनका सपना सिर्फ नौकरी करना नहीं बल्कि समाज के लिए कुछ बड़ा करना था।
देश और समाज के लिए काम करने के उद्देश्य से मोनिका ने कॉर्पोरेट करियर छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। उनकी मेहनत रंग लाई और वर्ष 2022 में BPSC परीक्षा में उन्होंने छठा स्थान हासिल किया, जिससे प्रशासनिक सेवा में उन्हें जगह मिली। इस सफलता ने मोनिका को यह विश्वास दिलाया कि उनका लक्ष्य बड़ा है और देश सेवा के लिए UPSC की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।
औरंगाबाद की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी की परीक्षा में पूरे भारत देश में 16वां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया है. मोनिका की अब तक की जर्नी बेहद प्रेरक है. मोनिका ने हर परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े है.
मोनिका के पिता जिला परिषद औरंगाबाद में सहायक इंजीनियर
मोनिका श्रीवास्तव औरंगाबाद जिला मुख्यालय के सत्येन्द्र नगर निवासी इंजीनियर बी. के. श्रीवास्तव एवं भारती श्रीवास्तव की बेटी हैं. मोनिका के पिता बी. के. श्रीवास्तव वर्तमान में जिला परिषद औरंगाबाद में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं. मोनिका की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर और डीएवी पब्लिक स्कूल औरंगाबाद से हुई. वह पहले IIT की प्रवेश परीक्षा में बिहार टॉपर बनी थी.
2022 में BPSC में मोनिका ने प्राप्त किया था छठां स्थान
वर्ष 2022 में BPSC में छठां स्थान लाकर प्रशासनिक सेवा में प्रवेश, उसके बाद वर्ष 2024 में UPSC परी