Anil kumar Singh

Call Directions Website Contact the school

Anil kumar Singh Assistant Professor S. Sinha College Aurangabad Bihar

RSS की प्रार्थना का हिन्दी में अनुवाद ... पढ़िये और सोचिये  कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भारत माता के प्रति भावना क्या ह...
15/09/2024

RSS की प्रार्थना का हिन्दी में अनुवाद ... पढ़िये और सोचिये कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भारत माता के प्रति भावना क्या है 🚩

1. नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे, त्वया हिन्दुभूमे सुखं वर्धितोsहम्। 🚩
हे प्यार करने वाली मातृभूमि! मैं तुझे सदा (सदैव) नमस्कार करता हूँ। तूने मेरा सुख से पालन-पोषण किया है। 🚩

2. महामङ्गले पुण्यभूमे त्वदर्थे, पतत्वेष कायो नमस्ते नमस्ते।। १।। 🚩
हे महामंगलमयी पुण्यभूमि! तेरे ही कार्य में मेरा यह शरीर अर्पण हो। मैं तुझे बारम्बार नमस्कार करता हूँ। 🚩

3. प्रभो शक्ति मन्हिन्दुराष्ट्राङ्गभूता, इमे सादरं त्वाम नमामो वयम् त्वदीयाय कार्याय बध्दा कटीयं, शुभामाशिषम देहि तत्पूर्तये। 🚩
हे सर्वशक्तिशाली परमेश्वर! हम हिन्दूराष्ट्र के सुपुत्र तुझे आदर सहित प्रणाम करते है। तेरे ही कार्य के लिए हमने अपनी कमर कसी है। उसकी पूर्ति के लिए हमें अपना शुभाशीर्वाद दे। 🚩

4. अजय्यां च विश्वस्य देहीश शक्तिम, सुशीलं जगद्येन नम्रं भवेत्, श्रुतं चैव यत्कण्टकाकीर्ण मार्गं, स्वयं स्वीकृतं नः सुगं कारयेत्।। २।। 🚩
हे प्रभु! हमें ऐसी शक्ति दे, जिसे विश्व में कभी कोई चुनौती न दे सके, ऐसा शुद्ध चारित्र्य दे जिसके समक्ष सम्पूर्ण विश्व नतमस्तक हो जाये। ऐसा ज्ञान दे कि स्वयं के द्वारा स्वीकृत किया गया यह कंटकाकीर्ण मार्ग सुगम हो जाये। 🚩

5. समुत्कर्षनिःश्रेयसस्यैकमुग्रं, परं साधनं नाम वीरव्रतम्
तदन्तः स्फुरत्वक्षया ध्येयनिष्ठा, हृदन्तः प्रजागर्तु तीव्राsनिशम्। 🚩
उग्र वीरव्रती की भावना हम में उत्स्फूर्त होती रहे, जो उच्चतम आध्यात्मिक सुख एवं महानतम ऐहिक समृद्धि प्राप्त करने का एकमेव श्रेष्ठतम साधन है। तीव्र एवं अखंड ध्येयनिष्ठा हमारे अंतःकरणों में सदैव जागती रहे। 🚩

6. विजेत्री च नः संहता कार्यशक्तिर्, विधायास्य धर्मस्य संरक्षणम्। परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रं, समर्था भवत्वाशिषा ते भृशम्।। ३।। ।। भारत माता की जय।। 🚩
हे माँ तेरी कृपा से हमारी यह विजयशालिनी संघठित कार्यशक्ति हमारे धर्म का सरंक्षण कर इस राष्ट्र को वैभव के उच्चतम शिखर पर पहुँचाने में समर्थ हो। भारत माता की जय।.. 🚩

अब आप ही विचार करे कि RSS की विचारधारा कैसी है... 🚩🚩
नफरत और घृणा का चश्मा उतार कर संघ को देखने की कोशिश करें। साथ ही संघ को समझना है तो संघ की शाखाओं में आकर समझें।
संघ ने कभी यह दावा नहीं किया वो हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि यह समझता है कि संघ समाज का हिस्सा है और राष्ट्रीय मुद्दों के लिए समाज ही प्रतिनिधित्व करता है। । संघ व्यक्ति निर्माण पर अपना ध्यान केंद्रित करता है। समाज को दोष देना निष्क्रिय लोगों का काम है संघ चाहता है व्यक्ति निर्माण के रास्ते में समाज शक्तिशाली, संगठित एवं राष्ट्र के लिए काम करने वाला हो। जो संघ को साधारणतया नहीं समझता है वह भी जातिवाद का लांछन तो कभी नहीं लगाता क्योंकि वह जानता है किस संघ में जातिवाद कोई स्थान नहीं है। व्हाट्सएप पर पोस्ट करने वाले को एक साधारण आदमी जितना ज्ञान होना तो आवश्यक है।

आदर्श समाज निर्माणआदर्श समाज की रचना केवल रट लगाने से नहीं होगी. उस लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर कष्ट उठाने पड़ेंगे. श्...
05/06/2023

आदर्श समाज निर्माण

आदर्श समाज की रचना केवल रट लगाने से नहीं होगी. उस लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर कष्ट उठाने पड़ेंगे. श्री गुरुजी के अनुसार –

- संपूर्ण समाज की एकात्मता का अनुभव
- पूर्ण राष्ट्र की सेवा
- अपना सुख-दुःख भूलकर भी अपने बंधुओं के लिए सर्वस्वार्पण करते जाना
- इसी से संपूर्ण मानव समाज के साथ समान सुख-दुःख की भूमिका उत्पन्न होगी
- यह सारा कार्य धर्मभाव जागरण से ही संभव होगा

इस महान ध्येय को श्री गुरुजी ने अपने 33 वर्ष के जीवनकाल में बार-बार दोहराया है. आत्मौपम्य दृष्टि से सभी को समान देखते हुए, निरपेक्ष प्रेम भाव से समाज के सभी अंगों, प्रत्यंगों के साथ एकात्म भाव जगाने का प्रयास निरंतर किया. उनके लिए ‘समरसता’ यह दिखावे का शब्द नहीं था, जीवन व्यवहार का दर्शन था.

23/03/2023
“When you are doing any work, do not think of anything beyond. Do it as worship. As the highest worship and devote your ...
22/03/2023

“When you are doing any work, do not think of anything beyond. Do it as worship. As the highest worship and devote your whole life to it for the time being.”
Congratulations
,,

सभी पत्रकार बंधुओं को आभार
22/03/2023

सभी पत्रकार बंधुओं को आभार

नववर्ष की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं।
22/03/2023

नववर्ष की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं।

वाणिज्य संकाय में सफलता का परचम लहराने वाली मेरी छात्रा सौम्या शर्मा को बिहार टॉपर बनने की अनंत शुभकामनाएं।
21/03/2023

वाणिज्य संकाय में सफलता का परचम लहराने वाली मेरी छात्रा सौम्या शर्मा को बिहार टॉपर बनने की अनंत शुभकामनाएं।

आज देव प्रखण्ड के सिमरी निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,भागलपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्री बिजेन्द्र जी के पिताजी के श्र...
16/03/2023

आज देव प्रखण्ड के सिमरी निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,भागलपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्री बिजेन्द्र जी के पिताजी के श्राद्ध कर्म में सम्मिलित हुए।यहां संघ के दक्षिण बिहार प्रान्त के सह बौद्धिक प्रमुख श्री उपेन्द्र भाई त्यागी जी,धर्मजागरण संयोजक श्री बिनोद जी सभी जिला प्रचारकों, मनोहर जी, पुष्कर जी, अभिषेक जी विभाग प्रचारकों, देवेन्द्र जी, सुरेन्द्र जी, राणा जी, इंद्र नारायण जी एवं दर्जनों नए पुराने स्वयंसेवकों से मिलना हुआ।

होली की अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ।धर्म की जय करें।अधर्म का नाश करें।प्राणियों में सद्भावना स्थापित करें।और समस्त विश्व का ...
08/03/2023

होली की अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ।
धर्म की जय करें।
अधर्म का नाश करें।
प्राणियों में सद्भावना स्थापित करें।
और समस्त विश्व का कल्याण करें।

वंदेमातरम, भारत माता की जय🙏

ग्राम सिमरी निवासी श्रीमान बिजेन्द्र कुमार जी,विभाग प्रचारक,भागलपुर विभाग,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दक्षिण बिहार के पिताज...
05/03/2023

ग्राम सिमरी निवासी श्रीमान बिजेन्द्र कुमार जी,विभाग प्रचारक,भागलपुर विभाग,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दक्षिण बिहार के पिताजी स्वर्गीय रामचरित्र सिंह का आज 3.30 पूर्वाह्न(a.m.)में निधन हो गया है।वे लम्बे समय से अस्वस्थ थे ।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
#भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि.
नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः। न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः।।

आप सभी को वसन्त पंचमी सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
26/01/2023

आप सभी को वसन्त पंचमी सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

मां भारती के वीर सपूत महाराणा प्रताप जी के पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।Hariom Commerce Classes
19/01/2023

मां भारती के वीर सपूत महाराणा प्रताप जी के पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
Hariom Commerce Classes

Address

Aurangabad
824101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anil kumar Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Anil kumar Singh:

Shortcuts

Share

Category