मिशन शिक्षण संवाद

मिशन शिक्षण संवाद शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान, मानवता के कल्याण के लिए निशुल्क एवं निस्वार्थ स्वैच्छिक स्वयंसेवी
(1)

मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए एक बहुपयोगी पहल है।

मिशन शिक्षण संवाद हम सभी शिक्षकों का आपस में एक साथ स्वैच्छिक स्वयंसेवी के रूप में, स्व-अनुशासित, बिना किसी पद, पॉवर, प्रतिष्ठा एवं आपसी भेदभाव के एक-दूसरे के सहयोग और सम्मान के साथ, परिवार के रूप में शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान एवं मानवता के कल्याण के लिए प्रेम, विश्वास एवं सकारात्मक विचारों की शक्ति के साथ सतत कार्य करते हुए, शिक्षा, शिक्षण एवं आपसी सामन्जस्य के आधार को मेहनत एवं ईमानदारी से मजबूती प्रदान करना है। जिससे हम सभी शिक्षक सामाजिक सभ्यता को वर्तमान परिस्थितियों के अनुकूल सम्पादित करते हुए एवं अपने दायित्वों को पूरा करते हुए मानवता को सुखी एवं सम्मानित बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर सकें। शिक्षक एवं शिक्षार्थी को सीखने-सिखाने, सहयोग, संवाद, सम्मान एवं प्रोत्साहन के साथ आपस में मिलकर शिक्षा का उत्थान, शिक्षक का सम्मान और मानवता का कल्याण के अवसर प्रदान करते हुए आपसी प्रेम और विश्वास को मजबूती प्रदान करने की सतत कोशिश करना है। जिससे शिक्षार्थियों के माध्यम से मानवता के कल्याण के लिए समाज में सकारात्मक विचार का प्रवाह स्थाई रूप से सतत प्रवाहित होता रहे।

मिशन शिक्षण संवाद का लक्ष्य :-
"शिक्षा का उत्थान, शिक्षक का सम्मान और मानवता का कल्याण"

मिशन शिक्षण संवाद के प्रमुख चार कार्य हैं-
1- #परिवेश:- हम सभी का यथासम्भव प्रयास होगा कि विद्यालय और उसके आस-पास के परिवेश को आकर्षक एवं सकारात्मक ऊर्जा का केन्द्र बनाने के लिए आपसी सहयोग, संवाद और जनसहयोग से सदैव प्रयासरत रहेंगे।
2- #पढ़ाई (शिक्षण):- विद्यालय और शिक्षक की पहचान शिक्षण से है। कुशल और परिणामदायी "शिक्षण ही एक शिक्षक का आभूषण है।" इसलिए किसी भी परिस्थिति में शिक्षण को प्रथम कार्य समझते हुए शिक्षा को संस्कारों के साथ समाहित करते हुए गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे, क्योंकि "शिक्षण ही एक शिक्षक का अस्तित्व होता है" इसलिए शिक्षा के उत्थान के लिए किए जा रहे सार्थक, सकारात्मक, प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयासों को हम सब मिशन शिक्षण संवाद परिवार के सहयोगी शिक्षक आपसी सीखने-सिखाने के लिए एक-दूसरे से अवश्य साझा करेंगे। जिससे ज्ञानगंगा का प्रवाह अविरल बना रहे।
3- #प्रचार:- हम सब मिलकर एक - दूसरे के सहयोग से विद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियों तथा सामाजिक स्तर पर किये गये सकारात्मक कार्यों को यथासम्भव सम्पूर्ण समाज के बीच प्रचार और प्रसार करेंगे। जिससे समाज के बीच बन चुकी बेसिक शिक्षा एवं शिक्षक की नकारात्मक छवि को, सकारात्मक और सम्मानित छवि में बदलते हुए सामाजिक विश्वास को मजबूत कर सकेंगे। इसके लिए संकोच और शर्म छोड़कर एक-दूसरे के सक्रिय सहयोगी बनने एवं सतत बने रहने की आवश्यकता है।
4- #परिवार (पॉवर):- हम सभी जानते हैं कि बिना शक्ति के कोई भी कार्य सम्पादित नहीं किया जा सकता है। इसलिए उपर्युक्त कार्यों की सफलता के लिए हम सब बिना किसी व्यक्तिगत पद-प्रतिष्ठा और लोभ-लालच की उम्मीद के समानता के सिद्धान्त को अपनाते हुए परिवार के रूप में संगठित होकर एक-दूसरे के सहयोगी बनेंगे। जो प्रत्येक विद्यालय से लेकर प्रदेशों तक टीम भावना से स्वैच्छिक स्वयंसेवी के रूप में शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी एवं मानवता के हित और सम्मान की रक्षा के लिए काम करेंगे।

मिशन शिक्षण संवाद की पहचान उसका चिह्न है जो हम सबको संदेश देता है कि-
आज़ाद भारत के आज़ाद परिंदे हैं हम, कलम की ताकत से हम सब हाथ से हाथ मिलाकर शिक्षा का उत्थान, शिक्षक के सम्मान एवं मानवता के कल्याण की नींव मजबूत करेंगे।

🇮🇳 #दैनिक_दक्षता_आकलन *1738*🇮🇳दिनांक- . 25.08.2026, दिन - मंगलवार *मिशन शिक्षण संवाद परिवार की प्रेरक पहल, प्रतियोगी परी...
25/08/2026

🇮🇳 #दैनिक_दक्षता_आकलन *1738*🇮🇳
दिनांक- . 25.08.2026, दिन - मंगलवार
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की प्रेरक पहल, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दैनिक दक्षता आकलन।*
👉 *आओ परखें ज्ञान(PS level)*
💻 लिंक https://forms.gle/eULt1UkyKiYkyjTF6
--------------------
--------------

मिशन शिक्षण संवाद परिवार की दैनिक क्विज़ में किसी तरह का सुधार अथवा सुझाव के लिए क्विज़ फॉर्म पर दिए गए नम्बर पर लिखें अथवा मिशन शिक्षण संवाद के व्हाट्सएप नम्बर- 9458278429 पर लिख कर सतत सुधार के साथ शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान एवं मानवता के कल्याण में सहयोगी बनें।

संकलन एवं निर्माण :
दैनिक क्विज़ टीम
मिशन शिक्षण संवाद

* #काव्यांजलि*टीम  # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,🔵🔴  * #काव्यांजलि_2920* 🔴🔵दिनांक- 25.08.2026, मं...
25/08/2026

* #काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 * #काव्यांजलि_2920* 🔴🔵

दिनांक- 25.08.2026, मंगलवार~~~~~~~~~
कक्षा- 04
विषय- वीणा (हिन्दी)
पाठ- 03
भाग- 01

*पत्तियाँ*

आओ बच्चों तुम्हें बताएँ,
आज पत्तियों के बारे में।
तरह-तरह की दिखती ये,
हम जाने इनके बारे में।।

​कोई लम्बी, तो कोई गोल,
पत्तियाँ होती है बड़ी अनमोल।
कुछ हाथी के कान जैसी, अरबी की होती है गोल।।

​नीम की पत्ती कड़वी-तीखी,
केले की है चौड़ी-बड़ी।
पीपल का है सुन्दर पात,
तुलसी देती सेहत का साथ।।

​हरी-हरी ये भोजन बनाएँ,
पेड़-पौधों की जान कहलाएँ।
ऑक्सीजन यह हमको देतीं,
सबकी साँसो मे जीवन भर देती।


🙏 *रचना:-*
मृदुला वर्मा (स०अ०)
प्रा० वि०- अमरौधा प्रथम
क्षेत्र- अमरौधा, कानपुर देहात

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

 #मिशन_शिक्षण_संवाद प्रस्तुत करता है, बेसिक की कविताओं का नया संग्रह-🎉🪴🇳🇪🌹🇳🇪🌹🇳🇪🪴🎉 #काव्यांजलि दैनिक सृजन दिनाँक- 25.08.2...
25/08/2026

#मिशन_शिक्षण_संवाद प्रस्तुत करता है, बेसिक की कविताओं का नया संग्रह-
🎉🪴🇳🇪🌹🇳🇪🌹🇳🇪🪴🎉

#काव्यांजलि दैनिक सृजन
दिनाँक- 25.08.2026, मंगलवार

10320- *एक प्रयास और*
ज्योति सागर' सना, बागपत

✏️ *संकलन-*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

🏅 *प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु PS-14🏅* दिनांक व दिन: 25/08/2026 & मंगलवारविषय-  #गणित प्रकरण-  ूल  #प्राथमिक_स्तर   #शीट_क्...
25/08/2026

🏅 *प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु PS-14🏅*
दिनांक व दिन: 25/08/2026 & मंगलवार
विषय- #गणित
प्रकरण- ूल
#प्राथमिक_स्तर
#शीट_क्रमांक_14


वीडियो देखने हेतु यूट्यूब लिंक👉 https://youtu.be/vqFRL3Ew1hU?si=jsUCh9mc38iHaxtD

🙏🇮🇳 मित्रों आप सभी से निवेदन है कि आप इन्हें अपने विद्यालय के किसी एक श्यामपट्ट पर लिख कर विद्यालय में नियमित रूप से छात्रों को कार्य पुस्तिका में नियमित लिखवाकर प्रतियोगिता के लिए तैयारी करवाएं तथा सप्ताह के अन्त में इसका साप्ताहिक/मासिक टेस्ट रखें और बच्चों को प्रोत्साहित भी करें।
#नवोदय_प्रवेश_परीक्षा_कक्षा_9
#विद्याज्ञान
#छात्रवृत्ति_परीक्षा #प्रतियोगी_परीक्षा

#श्रेष्ठा ासीय_विद्यालय_प्रवेश_परीक्षा
#आश्रम_पद्घति_विद्यालय_प्रवेश_परीक्षा
👉निवेदन 🙏🏻
नोट:-
_कृपया विद्यालय समय में समूहों पर आपात और अतिआवश्यक मैसेज के अतिरिक्त कोई भी मैसेज, फोटो/श्यामपट फोटो, वीडियो अथवा ऑडियो न भेजें। उक्त विवरण से जुड़े किसी भी सुझाव या समस्या के समाधान के लिए 9458278429 पर विद्यालय समय के बाद सम्पर्क करें।

_✏️सहयोग और संकलन:_
📝टीम #पढ़ाई_से_प्रतियोगिता_तक #मिशन_शिक्षण_संवाद

🏅 *प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु UPS-14🏅* दिनांक व दिन: 25/08/2026 & मंगलवार विषय-  #गणित प्रकरण -  #प्रतिशत   #साधारण_ब्याज_...
25/08/2026

🏅 *प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु UPS-14🏅*
दिनांक व दिन: 25/08/2026 & मंगलवार
विषय- #गणित
प्रकरण - #प्रतिशत #साधारण_ब्याज_एवं_चक्रवृद्धि_ब्याज
#जूनियर_स्तर
#शीट_क्रमांक_14


वीडियो देखने हेतु यूट्यूब लिंक👉 https://youtu.be/SL2T00b4cW0

🙏🇮🇳 मित्रों आप सभी से निवेदन है कि आप इन्हें अपने विद्यालय के किसी एक श्यामपट्ट पर लिख कर विद्यालय में नियमित रूप से छात्रों को कार्य पुस्तिका में नियमित लिखवाकर प्रतियोगिता के लिए तैयारी करवाएं तथा सप्ताह के अन्त में इसका साप्ताहिक/मासिक टेस्ट रखें और बच्चों को प्रोत्साहित भी करें।
#नवोदय_प्रवेश_परीक्षा_कक्षा_9
#विद्याज्ञान
#छात्रवृत्ति_परीक्षा #प्रतियोगी_परीक्षा

#श्रेष्ठा ासीय_विद्यालय_प्रवेश_परीक्षा
#आश्रम_पद्घति_विद्यालय_प्रवेश_परीक्षा
👉निवेदन 🙏🏻
नोट:-
_कृपया विद्यालय समय में समूहों पर आपात और अतिआवश्यक मैसेज के अतिरिक्त कोई भी मैसेज, फोटो/श्यामपट फोटो, वीडियो अथवा ऑडियो न भेजें। उक्त विवरण से जुड़े किसी भी सुझाव या समस्या के समाधान के लिए 9458278429 पर विद्यालय समय के बाद सम्पर्क करें।

_✏️सहयोग और संकलन:_
📝टीम #पढ़ाई_से_प्रतियोगिता_तक #मिशन_शिक्षण_संवाद

 #दैनिक_नैतिक_प्रभात - 147/2026*25 अगस्त 2026 (मंगलवार)* #बाल_कहानी-  #समस्या_समाधान-------------------राधा नाम की लड़की...
25/08/2026

#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 147/2026
*25 अगस्त 2026 (मंगलवार)*
#बाल_कहानी- #समस्या_समाधान
-------------------

राधा नाम की लड़की कक्षा पाँच की छात्रा थी। वह बहुत ही होशियार थी। वह केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि सभी क्षेत्रों में बहुमुखी प्रतिभा की धनी थी।
एक दिन उसके माता, "पिता की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। राधा बहुत परेशान हुई। उसके दो छोटे-छोटे भाई थे। अब राधा ने स्कूल जाना बन्द कर दिया।
जब कुछ दिन के बाद स्कूल की अध्यापिका जी को पता चला तो वह राधा के घर गयी और बोली, "राधा बेटा! तुम स्कूल क्यों नहीं आ रही हो?" राधा ने अपनी सारी कहानी बता दी। अध्यापिका भी पहले सोच में पड़ गई। फिर उन्होंने पूछा, " बेटा! तुम्हारे भाई कितने बड़े हैं?" राधा ने बताया "मेरा शनि तीन वर्ष का है और बनी तो अभी दो बर्ष का ही है।
अध्यापिका जी के कहने पर राधा ने शनि को आँगनबाड़ी में दाखिला करवा दिया।
और बनी को लेकर स्कूल आने लगी। इस तरह उसकी पढ़ाई भी चलती रही। अब वह भाइयों का भी ख्याल रख सकती थी।

#संस्कार_सन्देश -
सच! प्रत्येक समस्या का समाधान सम्भव है। हम अगर धैर्य और विवेक से सोचें तो राह हमारे सामने आ जाती हे।

कहानीकार-
#अंजनी_अग्रवाल (स०अ०)
उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरुआ,
सरसौल कानपुर नगर (उ०प्र०)

✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_नैतिक_प्रभात

🎉आपका दिन मंगलमय हो 🎊💐 #अमृतवाणी_संदेश_152💐😌 जीवन के अमृत संदेश, प्रेरणा और सीख!👉  *आज का अमृतवाणी संदेश (संत कबीरदास जी...
24/08/2026

🎉आपका दिन मंगलमय हो 🎊
💐 #अमृतवाणी_संदेश_152
💐

😌 जीवन के अमृत संदेश, प्रेरणा और सीख!

👉 *आज का अमृतवाणी संदेश (संत कबीरदास जी)*

*दोहा*

जल में बसै कमोदिनी, चंदा बसै अकास ।
जो है जाको भावता, सो ताही के पास ॥

भावार्थ:
कमलिनी (कमल का फूल) पानी में रहती है और चंद्रमा दूर आकाश में बसता है, फिर भी वे एक-दूसरे के बेहद प्रिय हैं और दूर रहते हुए भी प्रेम से जुड़े रहते हैं। इस दोहे का अर्थ है कि जो व्यक्ति जिसका सच्चा प्रिय या आत्मीय होता है, वह शारीरिक दूरी के बावजूद हमेशा उसके हृदय के पास ही रहता है। प्रेम और संबंध में भौतिक दूरी नहीं, बल्कि मन का गहरा लगाव और भावनाएँ मायने रखती हैं।

​बच्चों के लिए नैतिक संदेश:
प्यारे बच्चों, इस दोहे से हमें यह सीख मिलती है कि सच्चे मित्र और अपने प्रियजन (जैसे हमारे माता-पिता या दूर रहने वाले दोस्त) हमेशा हमारे दिल के करीब रहते हैं, भले ही वे हमसे दूर हों। प्रेम और दोस्ती में दूरी कभी बाधा नहीं बनती; असली रिश्ता मन और विचारों के सच्चे जुड़ाव से बनता है। इसलिए हमें दूसरों के प्रति अपने मन में सच्चा स्नेह और सम्मान रखना चाहिए।

संपादन और संकलन
टीम अमृतवाणी संदेश
मिशन शिक्षण संवाद

🎉आपका दिन शुभ हो 🎊💐 #बाल_जिज्ञासा_1320💐😌 जानिए क्या, क्यों और कैसे? *पृथ्वी अंतरिक्ष में गिरती क्यों नहीं है?*संपादन और ...
24/08/2026

🎉आपका दिन शुभ हो 🎊
💐 #बाल_जिज्ञासा_1320💐
😌 जानिए क्या, क्यों और कैसे?


*पृथ्वी अंतरिक्ष में गिरती क्यों नहीं है?*

संपादन और संकलन
टीम बाल जिज्ञासा
मिशन शिक्षण संवाद

*🌞आपका दिन शुभ हो🌞*🙏🇮🇳🙏•••••••••••••••••••• #दैनिक_श्यामपट्ट_संदेश_कार्य- २०८२ - 2082•••••••••••••••••••*दिनांक/Date:* 2...
24/08/2026

*🌞आपका दिन शुभ हो🌞*🙏🇮🇳🙏
••••••••••••••••••••
#दैनिक_श्यामपट्ट_संदेश_कार्य- २०८२
- 2082
•••••••••••••••••••
*दिनांक/Date:*
25/08/2026



*दिन/Day:* मंगलवार/Tuesday
श्रावण शुक्ल त्रयोदशी
विक्रम संवत् 2083
•••••••••••••••••••
🌈 *आज का सुविचार/Today's Thought*🌈
"शिक्षा से आत्मसम्मान मिलता है और जीवन में नई पहचान बनती है।"
"Education gives self-respect and creates a new identity in life."

🔰 *सामान्य ज्ञान/General Knowledge* 🔰
प्रश्न:- भारत में शिक्षा का अधिकार अधिनियम कब लागू किया गया?
उत्तर:- 1 अप्रैल, 2010
Question:- When was the Right to Education Act implemented in India?
Answer:- April 1, 2010

📗 *आज का शब्द/Today's word* 📗
मेथिका - मेथी - Fenugreek (फेन्यूग्रीक)

🗓️ *Special/विशेष*🗓️
*पुण्यतिथि/ DeathAnniversary*
1. मेजर दुर्गा मल्ल
(आजाद हिन्द फौज के प्रथम गोरखा सैनिक )
(शहादत दिवस)
25 अगस्त, 1944

2. हरिभाऊ उपाध्याय
(भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी)
पुण्यतिथि
25 अगस्त, 1972

Major Durga Malla – First Gorkha Soldier of the Indian National Army (INA) – Martyrdom Day ( August 25, 1944)

Haribhau Upadhyaya – Eminent Indian Writer, Freedom Fighter and Social Reformer – Death Anniversary (August 25, 1972)

*रोचक तथ्य/Amazing Fact*

"मछलियाँ आँख के लेंस को आगे-पीछे खिसकाकर फोकस करती हैं, जबकि मनुष्य आँख के लेंस की वक्रता (आकार) बदलकर फोकस करते हैं।"

फेसबुक 👉
_____________________

___________________________________
🙏🇮🇳 मित्रों आप सभी से निवेदन है कि आप इन्हें अपने विद्यालय के किसी एक श्यामपट्ट पर लिख कर विद्यालय में नियमित रूप से छात्रों को श्यामपट्ट कार्य विवरण को बताएँ। श्यामपट्ट में विद्यालय का नाम व जनपद भी अंकित करें। विद्यालय उपरांत आप उस श्यामपट्ट की फोटो कमेंट बॉक्स में भेजें। माह के अंत में दैनिक श्यामपट कार्य का टेस्ट रखें और बच्चों को प्रोत्साहित भी करें।
👉निवेदन 🙏🏻
नोट:-कृपया विद्यालय समय में समूहों पर आपात और अतिआवश्यक मैसेज के
अतिरिक्त कोई भी मैसेज, फोटो/श्यामपट्ट फोटो, वीडियो अथवा ऑडियो न भेजें।
_🖍सहयोग और संकलन:_
🔲टीम #श्यामपट्ट #मिशन #शिक्षण #संवाद

🌍  ंसार 🌍दिनांक- 24.08.2026 (सोमवार)विषय-  #हिन्दी  #अंग्रेजी🔯0️⃣1️⃣🔯TLM Name-   Class- Primary Level Subject- English M...
24/08/2026

🌍 ंसार 🌍
दिनांक- 24.08.2026 (सोमवार)
विषय- #हिन्दी #अंग्रेजी

🔯0️⃣1️⃣🔯

TLM Name-

Class- Primary Level
Subject- English
Material used- Chart paper, sketch colours, fevicol, marker, scissor etc.
Learning Outcomes- Students have knowledge about action words.
TLM Made by-
Laxmi(A.T.)
P.S.Shrinagar
Block- Nandgaon
District- Mathura
State- Uttar Pradesh

🔯0️⃣2️⃣🔯

TLM Name-

Class- Primary Level
Subject- English
Material used- Waste box of card board, fluorescent sheets, tape, marker, fevicol, scissor etc.
Learning Outcome- Students will able to understand the use of articles a, an and the.
TLM Made by-
Dr. Neetu Shukla (H.T.)
Model P.S. Bethar 1
Block- S. Karan
District- Unnao
State- Uttar Pradesh

🔯0️⃣3️⃣🔯

TLM का नाम-
#स्वर_ज्ञान
विषय - हिन्दी
कक्षा- प्राथमिक स्तर
प्रयुक्त सामग्री- कार्ड बोर्ड, कलर, ब्रश, मार्क, ग्लू आदि।
लर्निंग आउटकम- बालवाटिका के छात्र स्वरों को जानने में सक्षम होते हैं।
TLM निर्माणकर्ता-
गीता यादव (प्र०अ०)
प्रा० वि० ललकीपुरवा
वि० क्षे०- घाटमपुर
जनपद- कानपुर नगर
राज्य- उत्तर प्रदेश

🔯0️⃣4️⃣🔯

TLM का नाम-
#पर्यायवाची_शब्द
विषय- हिन्दी
कक्षा- प्राथमिक स्तर
प्रयुक्त सामग्री- चार्ट पेपर, स्केच पेन, पेंसिल, कैंची, स्केल आदि।
लर्निंग आउटकम- छात्र- छात्राओं के शब्द- भण्डार एवं भाषा-अभिव्यक्ति में वृद्धि होती है।
TLM निर्माणकर्ता-
प्रियंका रावत (स० अ०)
प्राo विo नगला मानसिंह
वि० क्षे०- लोधा
जनपद- अलीगढ़
राज्य- उत्तर प्रदेश

🔯0️⃣5️⃣🔯

Name of TLM -
Subject - English
Class - Primary Level

Materials Used -
Chart Paper, Sketch Colours, Scissors, Colourful Tape, White Sheet

Learning Outcomes -
1. Identification of colours
2. Development of concentration and attention
3. Visual sensory development
4. Language development
5. Connecting with daily life

TLM made By -
Monika (Asst. Teacher)
Primary School Gajta
Block - Manikpur
District - Chitrakoot
State - Uttar Pradesh

-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-
📝 *संकलन-*
TLM टीम,
#मिशन_शिक्षण_संवाद

Address

MISSION SHIKSHAN SAMVAD SALAIYA
Auraiya
206129

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मिशन शिक्षण संवाद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to मिशन शिक्षण संवाद:

Shortcuts

Share