14/11/2025
वीणा वादिनी शिशु मंदिर विद्यालय बेला में भारत के पहले प्रधानमंत्री चाचा पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जन्म जयंती पर होने वाले बाल दिवस पर विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया गया। जिसमे क्रिकेट, कब्बडी, खो खो सहित कई खेल खिलाये जाने के बाद चॉकलेट, कोल्ड्रिंक व समोसे बाटकर बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनायें दी गयी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र बाबू मिश्रा, निदेशक दिव्यांश मिश्रा, प्रधानाचार्या अनुपम, शिक्षक घनश्याम चौबे, गुलशन, दीक्षा राणा, प्रिंसी,सोनी, प्रीति, कुमकुम,साधना, अंशिका व रचना मौजूद रही।