सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज अतरौली

  • Home
  • India
  • Atrauli
  • सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज अतरौली

सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज अतरौली An Excellent Institution in Hindi Medium of UP Board.........

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के सभी परीक्षार्थियों के लिए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली की ओर से हार्दिक शुभकामनायें...
17/02/2026

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के सभी परीक्षार्थियों के लिए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली की ओर से हार्दिक शुभकामनायें 💐

विद्यालय में आयोजित हुआ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह
13/02/2026

विद्यालय में आयोजित हुआ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली का पूर्व छात्र बना एयरफोर्स में वायु योद्धा।  Vidya Bharti Braj Pradesh ख्याली रा...
13/02/2026

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली का पूर्व छात्र बना एयरफोर्स में वायु योद्धा।

Vidya Bharti Braj Pradesh ख्याली राम विद्या भारती चौधरी ऋषिपाल सिंह भाजपा

**सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली के पूर्व छात्र का एयरफोर्स में चयन, विद्यालय में किया गया सम्मान**अतरौली। सरस्व...
12/02/2026

**सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली के पूर्व छात्र का एयरफोर्स में चयन, विद्यालय में किया गया सम्मान**

अतरौली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली के पूर्व छात्र **दीपक चौधरी पुत्र श्री राजकुमार निवासी फज़लपुर** का भारतीय वायुसेना (Air Force) में चयन होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। दीपक चौधरी का चयन **एयरमैन ग्रुप ‘X’** के अंतर्गत हुआ है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें **वायु योद्धा** के रूप में ट्रेनिंग प्राप्त हुई है।

अपने चयन की खुशी में दीपक चौधरी विद्यालय पहुंचे और सभी शिक्षकों को आभार व्यक्त कर आशीर्वाद प्राप्त किया किया। इस अवसर पर विद्यालय के **प्रबंधक श्री अरविन्द अग्रवाल** तथा **निदेशक श्री जगवीर सिंह** ने दीपक को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य घनश्याम सिंह, अश्विनी कुमार, यतेंद्र, पूर्व छात्र अनुपम शाक्य, अनिल, हरीश, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधक अरविन्द अग्रवाल ने कहा कि दीपक की यह उपलब्धि वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

दीपक चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि उन्हें जो मार्गदर्शन मिला, उसी के कारण आज यह मुकाम हासिल हो सका।

विद्यालय परिवार ने दीपक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए शुभेच्छाएं दीं।

*संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न**अतरौली। संघ शता...
12/02/2026

*संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न**

अतरौली। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली द्वारा आयोजित **सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026** का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार, **12 फरवरी 2026** को प्रातः 10 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में **आदरणीय गोविंद जी (विभाग प्रचारक, हरिगढ़)** उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में **प्रान्त सेवा प्रमुख मदन जी**, **जिला कार्यवाह रामकरण जी**, **जिला प्रचारक विश्वप्रताप जी**,प्रबंधक अरविन्द अग्रवाल जी, विद्यालय के **निदेशक जगवीर सिंह जी**, **प्रधानाचार्य घनश्याम जी**, पूर्व छात्र परिषद के **संयोजक अनुपम शाक्य**, अध्ययनरत संयोजक **अनिल**, स्वावलम्बी संयोजक **हरीश जी** एवं सह संयोजक **धर्मेंद्र** प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विभाग प्रचारक गोविन्द जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का भाव उत्पन्न करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से संघ परिचय, निरंतर अध्ययन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में बाल वर्ग में सूर्य प्रताप प्रथम, सोहन सिंह द्वितीय, सूर्यांश वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में वैभव कुमार तथा रोबिन ने संयुक्त रूप से प्रथम,गार्गी ने द्वितीय, तरुन तथा शिवानी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया, तरुण वर्ग में प्रिया चौहान ने प्रथम,विशाल तथा सृष्टि ने संयुक्त रूप से द्वितीय,चैतन्य राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ग में 10-10 सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विजयी प्रतिभागियों को **पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र** प्रदान कर सम्मानित किया गया। परीक्षा आयोजन समिति से आचार्य अश्विनी कुमार जी, राकेश जी, सुशील जायसवाल जी, सुभाष जी,सचिन जी तथा अन्य समस्त आचार्य परिवार ने पूर्ण मनोयोग से इस प्रतियोगिता को सफल बनाया.
कार्यक्रम के अंत में पूर्व छात्र परिषद संयोजक अनुपम शाक्य की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
Vidya Bharti Braj Pradesh

विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद अतरौली द्वारा संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम व पुरस्कार व...
11/02/2026

विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद अतरौली द्वारा संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम व पुरस्कार वितरण कल दिनांक 12 फरवरी 2026 प्रातः 10 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली में आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि आदरणीय गोविंद जी विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिगढ़ रहेंगे ।
सभी प्रतिभागी तथा पूर्व छात्र छात्रा सादर आमंत्रित हैं।

पुरस्कार वितरण 12 फरवरी 2026सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पाली मार्ग अतरौली में आयोजित होगा।सभी प्रतिभागी सादर आमंत्रि...
10/02/2026

पुरस्कार वितरण 12 फरवरी 2026
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पाली मार्ग अतरौली में आयोजित होगा।
सभी प्रतिभागी सादर आमंत्रित हैं।
आदरणीय गोविंद जी विभाग प्रचारक हरिगढ़ का पावन सानिध्य प्राप्त होगा 🚩

विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद अतरौली द्वारा संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आज *01 फरवरी 2026 रविव...
01/02/2026

विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद अतरौली द्वारा संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आज *01 फरवरी 2026 रविवार प्रातः 10 बजे से* आयोजित हुई जिसमें लगभग 600 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर पूर्व छात्र परिषद के पदाधिकारी तथा अन्य पूर्व छात्र, विद्यालय आचार्य परिवार तथा अभिभावक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का परिणाम व पुरस्कार वितरण 12 फरवरी को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली में होगा।

31/01/2026

आवश्यक सूचना -
विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद अतरौली द्वारा संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कल *01 फरवरी 2026 रविवार प्रातः 10 बजे से* सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली में आयोजित होगी...
उक्त सूचना सभी प्रतिभागियों को उपलब्ध करायें.

धन्यवाद
पूर्व छात्र परिषद अतरौली Vidya Bharti Braj Pradesh

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली में बसंत पंचमी उत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया गयाअतरौली (अलीगढ़)।सरस्वती विद्या ...
23/01/2026

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली में बसंत पंचमी उत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया
अतरौली (अलीगढ़)।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली में आज बसंत पंचमी का पर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्ज्वलन एवं हवन-यज्ञ के साथ किया गया। हवन में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने आहुतियाँ देकर विद्यालय एवं समाज के कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्रीमान जगवीर सिंह जी एवं प्रधानाचार्य श्रीमान घनश्याम सिंह जी उपस्थित रहे। उन्होंने माँ सरस्वती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्या, बुद्धि और संस्कारों से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण होता है। विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, भजन, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी सभी ने सराहना की। पूरे विद्यालय परिसर में पीले वस्त्रों व सजावट से बसंत ऋतु का मनोहारी दृश्य दिखाई दिया।
अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026दिनांक- 01 फरवरी 2026रजिस्ट्रेशन शुल्क - 50₹/तीन वर्गो में 1. बाल वर्ग कक्षा 5 से 82. किशो...
17/01/2026

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026
दिनांक- 01 फरवरी 2026
रजिस्ट्रेशन शुल्क - 50₹/
तीन वर्गो में
1. बाल वर्ग कक्षा 5 से 8
2. किशोर वर्ग कक्षा 9 से 10
3. तरुण वर्ग कक्षा 11,12 से उच्च शिक्षा
तीनों वर्गों में अलग अलग पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

Note - फॉर्म सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली से भी प्राप्त कर सकते हैं।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अतरौली में सामाजिक समरसता का खिचड़ी भोज कार्यक्रम संपन्नअतरौली (अलीगढ़)।सरस्वती विद्या ...
16/01/2026

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अतरौली में सामाजिक समरसता का खिचड़ी भोज कार्यक्रम संपन्न
अतरौली (अलीगढ़)।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अतरौली में सामाजिक समरसता खिचड़ी भोज कार्यक्रम बड़े उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र–छात्राओं, आचार्यों एवं अतिथियों ने मिलकर एक साथ भोजन किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं निदेशक श्रीमान जगवीर सिंह जी ने कहा कि
“समाज में समरसता और एकता बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। खिचड़ी भोज जैसे कार्यक्रम आपसी भेदभाव को मिटाकर सभी को एक सूत्र में बांधते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थी जीवन में संस्कार, सहयोग और सामाजिक समर्पण का भाव विकसित करना ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्यगण एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर एक पंक्ति में बैठकर भोजन किया, जिससे सामाजिक समानता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

Address

Saraswati Nagar, Pali Road
Atrauli
202280

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज अतरौली posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज अतरौली:

Shortcuts

Share

Category