11/08/2017
राव नेतराम पब्लिक स्कूल सलीमपुर के खिलाड़ियों ने खंड स्तर पर हुई प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है |
अटेली खंड की यह खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को अटेली में संपन्न हो गई | इसमें राव नेतराम पब्लिक स्कूल सलीमपुर के विधर्थियों ने सभी खेलों में बढ़ - चढ़कर भाग लिया और प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करके जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है |
स्कूल सचिव कुबेर सिंह ने बताया की लड़कियों की कब्बडी टीम ने अंडर- 11 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया | इस टीम में जाह्नवी पुत्री श्री कुबेर सिंह , प्रिया पुत्री श्री मनोज , पूजा पुत्री श्री बलवान , मुस्कान पुत्री श्री प्रमोद , खुशबू पुत्री श्री जोगेन्दर , सपना पुत्री श्री रामपाल , वर्षा पुत्री श्री बीरेंदर सिंह शामिल रही |
अंडर- 11 लॉन्ग जम्प में जाह्नवी पुत्री श्री कुबेर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |
इसी तरह अंडर-11 लड़कों में निखिल पुत्र श्री महेन्दर ने शॉटपुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया |
अंडर-14 आयु वर्ग में छात्रा मुस्कान पुत्री श्री निरंजन सिंह ने 100 मीटर रेस में प्रथम व 200 मीटर में द्वितीय स्थान एवं लॉन्ग जम्प में प्रथम स्थान प्राप्त किया है| अंडर-14 में छात्रा नतीशा पुत्री श्री नरेश ने 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया | अंडर-14 रिले रेस ( 4 × 100 ) में संध्या पुत्री श्री निरंजन सिंह , मोनिका पुत्री श्री विक्रम , दिव्या पुत्री श्री नरेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |
इसी तरह अंडर-14 लड़कों में अंकुल पुत्र श्री हरिओम ने शॉटपुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया |
अंडर-17 आयु वर्ग में छात्रा मुस्कान पुत्री श्री जगदीश ने 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान , कविता पुत्री श्री महेन्दर ने 800 मीटर रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया |
अंडर-17 आयु वर्ग में छात्रा अंतिम पुत्री श्री हरिओम ने डिस्कस थ्रो व शॉटपुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया |
लड़कियों की खो-खो टीम ने अंडर- 17 आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया |
अंडर-17 आयु वर्ग छात्र मंजीत पुत्र श्री रतन सिंह ने हाई जम्प में प्रथम स्थान , तरुण पुत्र श्री भगीरथ ने शॉटपुट में द्वितीय स्थान , राहुल पुत्र श्री पवन ने डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया |
अंडर-17 आयु वर्ग छात्र हिमांशु व पुनीत ने बैडमिंटन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया |
बच्चों की इन उपलब्धियों पर संस्था सचिव कुबेर सिंह व समस्त शिक्षकगणों ने उनके स्कूल आगमन पर स्वागत किया और जिला स्तर पर सफल होने की प्रेरणा देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |