MMPS's KIDS WORLD

MMPS's KIDS WORLD MMPS KIDS WORLD ASSANDH

06/04/2025

Wishing you all a very Happy Ram Navami!
Jai Shri Ram!

On this divine day, Lord Shri Ram was born—an embodiment of righteousness, virtue, and compassion.
May his blessings fill your life with peace, happiness, and strength.

"When you walk the path of truth, Lord Ram walks with you."

Celebrate the spirit of devotion and dharma.

16/12/2021

हर पैरेंट्स के एक या दो बच्चे होते हैं और कभी कभार आप उनकी शरारतों पर झल्ला कर उनकी कनपटी तक सेंक देते है तो ज़रा सोचिएगा कि एक शिक्षक इतने सारे बच्चों को कैसे संभालता है...

आप खुद टी वी या मोबाइल में व्यस्त हैं। आपका बच्चा आपके पास आता है। आप उस अधखिले फूल को झिड़क देते है-- "जाओ भागो पढ़ाई करो।" ज़रा मन को शांत करके विचारियेगा कि एक मास्टर किस तरह अलग-अलग बुद्धिलब्धि वाले और अलग अलग अभिरुचि वाले बच्चों को 45 मिनट तक एक सूत्र में बाँध के रखता है।

*आपका बच्चा दिनभर गेम खेलता है, घर पर पढ़ता नही है। इसकी भी शिकायत आप टीचर से करते हैं--- "क्या करें, हमारा मुन्ना तो हमारी बात ही नही सुनता। ज़रा डराइये इसे*।"
(अरे भाई बच्चे को डराना है तो उसे किसी बाघ के सामने ले जाओ।)

*आप "गुरु ब्रह्मा" टाइप की बातें रटते है पर आप भगवान तो छोड़िए, टीचर को इंसान तक नही मानते। आप ये मानने को तैयार ही नही कि टीचर का व्यक्तिगत जीवन भी है, उसकी भावनाएं भी है, उसकी लिमिटेशंस भी हैं*।

आप कहते है कि बच्चे को डांट-डपट के रखिये। सरकार कहती है कि किसी बच्चे को मारना तो दूर, अगर गधा-उल्लू-पाज़ी भी कहा तो मास्टरजी की मास्टरी भुलवा दी जाएगी।

अन्य विभागों के कर्मचारियों की तरह शिक्षक सिर्फ एक वेतन-भोगी नही होता। इसमें सिर्फ सेवा का आदान प्रदान नही होता छात्र-शिक्षक के बीच तमाम मानवीय मूल्यों का भी लेन-देन होता है।

आप अपने छोटे-मोटे काम कराने के लिए सरकारी कर्मचारियों के आगे दाँत चियारते रहते है। हाथ जोड़ते है, पैर पकड़ते है। लेकिन टीचर जो कि आपकी सन्तान को शिक्षा दे रहा है, उसकी एक गलती आपसे बर्दाश्त नही होती।

*आप का बच्चा, वो बच्चा जिसके लिए आपने मंदिरों और अस्पतालों के जाने कितने चक्कर काटे होंगे*, अगर एक ही चीज़ 3-4 बार पूछ लें तो आपके शरीर का तापमान बढ़ जाता है। अब जरा सोचिये कि टीचर किस धैर्य के साथ बताता है कि 3+1 और 1+3 दोनों बराबर होते है भले ही ये एक दूसरे के विपरीत नज़र आते हैं।

टीचर ने रात में किसी टॉपिक की तैयारी की। सुबह 45 मिनट तक तन-मन से उस टॉपिक को क्लास में प्रस्तुत किया। पूरे आत्मविश्वास के साथ वो क्लास से पूछता है--- अब तो समझ गए सब लोग!

और पीछे वाली बेंच पर बैठे रवि और पंकज उदास होकर बोलें-- सर एक बार और बता दीजिए....

खैर टीचर की नौकरी करने का एक फायदा ये है कि मूर्खता पूर्ण सवालों, कटाक्षों, व्यंग्योक्तियों और नासमझों की बातों पर गुस्सा तो बिल्कुल नही आता। हँसी भी नही आती। आती है सिर्फ दया। आता है सिर्फ प्यार।

(अगर आपने अपने जीवन में किसी से, कभी भी, कहीं भी, कुछ भी सीखा है तो वो आपका शिक्षक ही है। )

सभी शिक्षक बंधुओ को समर्पित एवं सभी सम्मानित अविभावकों को चिंतन करने हेतु प्रेषित।
🌹🙏🏻🕉🇮🇳🕉🙏🏻🌹
एक शिक्षक की कलम से✅✅

Address

KARNAL Road ASSANDH (KARNAL)
Assandh
132039

Opening Hours

Monday 9am - 2:30pm
Tuesday 9am - 2:30pm
Wednesday 9am - 2:30pm
Thursday 9am - 2:30pm
Friday 9am - 2:30pm
Saturday 9am - 2:30pm

Telephone

+919416903123

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MMPS's KIDS WORLD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to MMPS's KIDS WORLD:

Shortcuts

Share

Category