Govt Sr Sec School Phaphrana

Govt Sr Sec School Phaphrana Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Govt Sr Sec School Phaphrana, School, Near Falgu tirth Phaphrana, Assandh.

https://youtube.com/shorts/0ztAEP2bYyI?si=kHL6sx5whLU-xuFYविद्यालय में P M Poshan के तहत मध्याह्न भोजन की कुछ झलकियां ।
17/12/2025

https://youtube.com/shorts/0ztAEP2bYyI?si=kHL6sx5whLU-xuFY

विद्यालय में P M Poshan के तहत मध्याह्न भोजन की कुछ झलकियां ।

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

12/12/2025

विद्यालय के लिए अत्यंत खुशी के पल
ज़िला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के 4 होनहारों ने अपना परचम लहराकर अपने माता,पिता , शिक्षकों और अपने गांव का नाम रोशन किया ।
विज्ञान अध्यापक श्री सन्दीप भारद्वाज एवं आदरणीया मैडम अनामिका जी के विशेष मार्गदर्शन से विद्यालय के बच्चे राज्य स्तर तक पहुंचे ।
बच्चों की इस विशेष उपलब्धि पर समस्त ग्रामवासियों, विद्यालय स्टाफ एवं होनहार विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं ।

हमारे विद्यालय की आठवीं कक्षा के होनहार छात्र वंश सुपुत्र श्री बलवान सिंह ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के थिएटर ग्रुप में ...
19/11/2025

हमारे विद्यालय की आठवीं कक्षा के होनहार छात्र वंश सुपुत्र श्री बलवान सिंह ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के थिएटर ग्रुप में ब्लॉक लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
ज़िला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इस होनहार छात्र की प्रतिभा को पहचान कर तराशने का कार्य श्रीमती अनामिका जी (प्राध्यापिका राजनीति शास्त्र) ने किया ।

13/11/2025

राजकीय विद्यालय फफड़ाना के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में किया शानदार प्रदर्शन
असंध । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फफड़ाना के विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 10 पुरस्कार प्राप्त किए। छात्र छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 5 पुरस्कार रोल प्ले, 4 पुरस्कार मॉडल मेकिंग, और 1 पुरस्कार पोस्टर मेकिंग में।
इस परियोजना में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने और उनकी तैयारी में मदद करने में राजनैतिक शास्त्र विज्ञान प्रवक्ता अनामिका और विज्ञान शिक्षक संदीप भारद्वाज ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को न केवल तकनीकी ज्ञान दिया, बल्कि प्रस्तुति कला और आत्मविश्वास विकसित करने में भी मदद की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार ने छात्र छात्राओं की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का भी प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्राप्त सफलता से यह प्रमाणित है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फफड़ाना में शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखा जाता बल्कि छात्र छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान, सृजनात्मक सोच और प्रयोगात्मक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और टीम वर्क की भावना को भी बढ़ावा देती हैं।

14/05/2025

बच्चो की हिंदी और संस्कृत की नोटबुक

विद्यालय परिवार की तरफ से आप सब को Dr. B.R. Ambedkar ji की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं ।
14/04/2025

विद्यालय परिवार की तरफ से आप सब को Dr. B.R. Ambedkar ji की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं ।

NSQF के तहत बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण NDRI KARNAL
11/02/2025

NSQF के तहत बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण NDRI KARNAL

Under NSQF

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025
27/01/2025

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025

GSSS PHAPHRANA

Address

Near Falgu Tirth Phaphrana
Assandh
132039

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt Sr Sec School Phaphrana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Govt Sr Sec School Phaphrana:

Shortcuts

Share

Category