Govt.College Sahrai Dist.Ashoknagar

Govt.College Sahrai Dist.Ashoknagar विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और ना?

विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और नागरिकता के संस्कार देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति इस बात की अनुमति देती है कि छात्र फिजिक्स, केमेस्ट्री पढ़ते हुए भी हिंदी का विद्वान बन सके, संस्कृत का ज्ञान प्राप्त कर सके, इतिहास का अध्ययन कर सके। शिक्षा एकांगी नही होती। ज्ञान का मतलब है संपूर्ण ज्ञान।

विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण                 सूचना...     ▶️ स्नातक  स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइ...
01/05/2026

विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण
सूचना...
▶️ स्नातक स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन प्रक्रिया
01मई 2026 से प्रारंभ
शैक्षणिक सत्र 2026-27 कॉलेज एडमिशन की पूरी जानकारी अब सीधे आपके फोन पर
आज ही डाउनलोड करें
ePravesh मोबाइल ऐप

*🙏 केवल जिला अशोकनगर (म.प्र.)*                      अति-आवश्यक सूचना #विकसित_भारत_यूथ_पार्लियामेंट_2026* हेतु विद्यार्थि...
25/02/2026

*🙏 केवल जिला अशोकनगर (म.प्र.)*
अति-आवश्यक सूचना
#विकसित_भारत_यूथ_पार्लियामेंट_2026* हेतु विद्यार्थियों के पंजीयन संबंधी सूचना
#विकसित_भारत_यूथ_पार्लियामेंट” कार्यक्रम। में दिए गए QR कोड स्कैन कर अथवा उपरोक्त लिंक के माध्यम से पंजीयन करें।
#जिला –
https://mybharat.gov.in/pages/event_detail?event_name=Viksit-Bharat-Youth-Parliament-2026-ASHOK-NAGAR&key=964135326964
*इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक संवाद, राष्ट्र निर्माण एवं नीति-निर्माण की समझ को विकसित करना है।*
अतः सभी इकाइयाँ अपने स्तर पर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन सुनिश्चित करें और इसकी जानकारी शीघ्र प्रेषित करें। सभी *कार्यक्रम अधिकारियों* से अनुरोध है कि अपने-अपने महाविद्यालयों में प्रचार-प्रसार कर विद्यार्थियों को सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित करें
प्रेषक: डॉ. अतुल गुप्ता
जिला संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला – अशोकनगर(म.प्र.)

रिसर्च की राह पर एमपी भारत सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'वन नेशन-वन सब्सक्रिप्शन' के क्रियान्वयन में देश में  अव्वल ...
14/01/2026

रिसर्च की राह पर एमपी

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'वन नेशन-वन सब्सक्रिप्शन' के क्रियान्वयन में देश में अव्वल मध्यप्रदेश


CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Inder Singh Parmar
Jansampark Madhya Pradesh
Ministry of Education

स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा चंदेरी में औद्योगिक भ्रमण एवं एक्सपोजर विजिट सम्पन्न । शासकीय महाविद्...
11/01/2026

स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा चंदेरी में औद्योगिक भ्रमण एवं एक्सपोजर विजिट सम्पन्न । शासकीय महाविद्यालय, सहराई के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चंदेरी में एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण एवं एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस भ्रमण को बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के सदस्य अभय सिंघाई,धर्मेश दांगी (थाना प्रभारी, सहराई),अम्बरीश वैश्य (जनपद पंचायत सदस्य) , के. पी. चौहान (प्राचार्य, शा.माधव विद्यालय सहराई),श्रवण पुष्पधा ( पूर्व जनपद पंचायत सदस्य) , डॉ. अतुल गुप्ता (प्राचार्य, शा.महा. सहराई) , रविन्द्र कुमार रीतोरिया (टी.पी.ओ.),मनोज जैन आदि गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे ।इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय उद्योगों की कार्यप्रणाली, पारंपरिक हस्तशिल्प एवं ऐतिहासिक धरोहरों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।
औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राणपुर में चंदेरी की प्रसिद्ध साड़ी उद्योग इकाइयों का अवलोकन किया। यहां छात्रों को फैक्ट्री में धागा बनाने की प्रक्रिया, धागों के विभिन्न प्रकार, धागे की गुणवत्ता की पहचान, साड़ी बुनाई की संपूर्ण प्रक्रिया तथा साड़ी निर्माण में प्रयुक्त पारंपरिक करघों की विस्तृत जानकारी दी गई इस दौरान मुरादपुर पंचायत के सरपंच मुकेश रैकवार द्वारा विलेज क्राफ्ट का भ्रमण कराया और घरों के बाहर बनी हुई साड़ी की डिज़ाइन को देखकर विद्यार्थी आश्चर्य चकित हुए इसके बाद दीक्षा बुंदेला (मैनेजर)द्वारा हैंडलूम कैफे का भ्रमण कराया गया ।प्राणपुर से प्रस्थान के बाद चन्देरी हैंडलूम का औद्योगिक भ्रमण किया यहा आधुनिक मशीनों की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने कच्चे माल से लेकर तैयार साड़ी तक की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से देखा और उद्योग से जुड़े तकनीकी एवं व्यावसायिक पहलुओं को समझा। इससे छात्रों को वस्त्र उद्योग में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं की भी जानकारी मिली।यह सब जानकारी हैंडलूम के डिप्टी डायरेक्टर के.एन.गुप्ता के मार्गदर्शन में मिली ।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने चंदेरी में लगी टेंट सिटी का भ्रमण किया यहा मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रबंधक अभिषेक पांडेय एवं टेंट सिटी के प्रबंधक विवेक साहू जी द्वारा इवेंट मैनेजमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और अंत मे ऐतिहासिक चंदेरी से संबंधित पुरातत्व मूर्तियो की प्रदर्शनी चंदेरी संग्रहालय में देखकर मन खुशी से झूम उठा और यहा का एक्सपोजर विजिट किया, जहां उन्हें चंदेरी के गौरवशाली इतिहास, स्थापत्य कला, सांस्कृतिक विरासत एवं चंदेरी के ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान छात्रों को बताया गया कि किस प्रकार ऐतिहासिक धरोहरें पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करती हैं। यह सब जानकारी संग्रहालय के पुरातत्व अधीक्षण डॉ. शम्भुनाथ यादव के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई ।भ्रमण के दौरान सभी विद्यार्थियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई, जिससे उनका बौद्धिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान बढ़ा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई, जिससे लगभग 40 छात्रों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। पूरे भ्रमण के दौरान अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण बना रहा।

अपने हाथों से सहजन के पेड़ लगाए थे और अब पत्तियों से पावडर बना लिया। सहजन का पावडर (moringa powder)  हम किसानों को सहजन ...
30/11/2025

अपने हाथों से सहजन के पेड़ लगाए थे और अब पत्तियों से पावडर बना लिया।
सहजन का पावडर (moringa powder)

हम किसानों को सहजन की सूखी पत्तियां dry leaves का ये बड़ी कंपनियां 120 रुपए से लेकर 150, 180 और बहुत अधिक हुआ तो 200 रुपए किलो इससे ज्यादा कीमत नहीं देती।

पर वहीं जब वो खुद 150 वाली सहजन पत्तियों का पाउडर बनाकर तैयार करते हैं तो उसकी कीमत 1000, 1500, 1800, 2000 रुपए किलो और इससे अधिक तय करते है, हां हम यह भी मानते हैं की कंपनियों का ट्रांसपोर्ट कास्ट, स्टाफ कास्ट, प्रोसेसिंग कास्ट, ब्रांडिंग कास्ट मार्केटिंग कास्ट, पैकेजिंग कास्ट यह सब आता होगा, पर वह कितना होगा कितने गुना ज्यादा हो सकता है, इतना बड़ा अंतर तो नहीं होगा। यानी किसान को बहुत कम और कस्टमर को बहुत अधिक, बीच का जो बड़ा प्रॉफिट है बड़ा मार्जिन है वो खुद।

किसान को तो 150 या 180 या बहुत ज्यादा 200 ही मिले 1 किलो के, जिसने सबसे ज्यादा मेहनत की और लागत लगाई, देख रेख की और कई किलो ताजी हरी पत्तियों को जब सुखाया 2,4 दिन तब जाकर 1 किलो तैयार हुईं powder बनाने लायक।।

हम ऐसे नहीं करते,,,, यानी जब तक हम किसान अपने खेत से उपजी चीजों का, फसलों का मूल्य संवर्धन यानी value eddition नहीं करेंगे तब तक हमें अपनी उपज, लागत और मेहनत की उचित कीमत नहीं मिलने वाली.

जब हम अपनी फसल खड़ी और कच्ची मार्केट, मंडी में देते हैं तो कीमत मार्केट और मंडी तय करती है, पर वही जब हम डायरेक्ट न बेचकर उनका कोई प्रोडक्ट बनाते हैं तो उसकी कीमत हम खुद तय करते हैं..

जैसे गेहूं, चना, सरसों, गन्ना, धान, धनियां, मिर्च, हल्दी या अन्य कुछ भी...
वहीं पर जब हम गेहूं से आटा बनाते हैं, चना से बेसन बनाते हैं, सरसों से तेल निकलते हैं, गन्ना से गुड और सिरका बनाते हैं, धान से चावल निकलते हैं, धनिया मिर्च हल्दी का पाउडर बनाते हैं. या ऐसे और भी फसलों से कोई प्रोडक्ट तैयार करते हैं तो उसकी कीमत हम तय करते हैं।

हां शुरुआत में किसानों को मार्केट में दिक्कत होगी थोड़ा समय लगेगा पर नामुमकिन नहीं है, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में काफी कुछ तैयार किया जाए,अलग-अलग फसलें उगाई जाए और उनका लोकल स्तर पर कोई ना कोई प्रोडक्ट तैयार किया जाए।

और इसमें सबसे ज्यादा किसानों के उन पढ़े-लिखे युवाओं को बच्चों को आगे आना चाहिए जो 8-10 हजार की नौकरी के लिए गुजरात, मुंबई,दिल्ली भटक रहे हैं, उनको प्रोडक्ट तैयार करने से लेकर ब्रांडिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग का कार्य सम्हालना चाहिए।।

इसमें देश की एफपीओ FPO का भी काफी अच्छा रोल होता जा रहा है, पर बहुत कम FPO हैं, ज्यादातर फार्म मशीनरी बैंक ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के मिलने तक ही सीमित हो गई हैं, कुछ यह पो हैं जो किसानों के उत्पादन को किसी न किसी प्रोडक्ट में बदलकर उन्हें पैकेजिंग ब्रांडिंग और मार्केटिंग दे रही हैं.


















20/11/2025
भारत सरकार के निर्देशानुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में यूनिटी मार्च का आयोजन 21 नबम्व...
20/11/2025

भारत सरकार के निर्देशानुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में यूनिटी मार्च का आयोजन 21 नबम्वर 2025 को प्रातः 09 बजे से अम्बेडकर भवन अशोकनगर से किया गया है। एकता पद यात्रा के सफल आयोजन के संबंध में कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह द्वारा माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता में विस्तृत जानकारी दी।
प्रेसवार्ता में कलेक्‍टर ने बताया कि जिले में एकता पद यात्रा का आयोजन 21 नबम्वर 2025 को प्रातः 09 बजे अम्बेडकर भवन अशोकनगर से प्रारम्भ होकर शंकरपुर मगदरा, मोहरीराय, तमोईया चक्क, सिंकन्दरा, बण्डा झौरा से होते हुये तूमैन पर समाप्ति होगी। उन्‍होंने बताया कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना,MY Bharat के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएँ आयोजित कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य युचाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक, सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।इसी पहल के तहत, 6 अक्टूबर 2025 को मंत्रालय ने Sardar@150 Unity March की शुरुआत की। यह भारत सरकार और MY Bharat की पहल है, जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पद‌यात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा/चित्र पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रमाणपत्र वितरण होगा। उन्‍होंने बताया कि यह पदयात्रा सरदार पटेल के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करेगी। कलेक्‍टर द्वारा मीडिया के माध्‍यम से सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से इस ऐतिहासिक पदयात्रा में अधिकतम सहभागिता का आह्वान किया।


17/11/2025

आप सब इस वीडियो 👆🏻 को अवश्य देखे - और इस वीडियो को देखकर यह समझे की आपको S.I.R. FORM कैसे भरना है, एवं फार्म भरते समय इन बातों का ध्यान रखना है...

यह वीडियो अधिक से अधिक फारवर्ड व शेयर करें इस वीडियो मे दी गयी जानकारी हिंदुस्तान मे रहने वाले हर नागरिक के लिये बहुत जरूरी है.... ✍🏻

SIR FORM अवश्य भरे और भारत सरकार और चुनाव आयोग का सहयोग करें... 🙏🏻🙏🏻

Address

Hansnagar Khalilpur, State Highway 19, Chanderi Bhopal Road Sahrai Dist Ashoknagar (M. P)
Ashoknagar
473444

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt.College Sahrai Dist.Ashoknagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Govt.College Sahrai Dist.Ashoknagar:

Shortcuts

Share

Category