14/04/2026
आज हमारे विद्यालय आवासीय लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समारोह बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर नेशनल बुक के संचालक धनंजय सर एवं गब्बर सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित हुए। साथ ही विद्यालय के शिक्षक श्री विकास कुमार यादव जी तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके महान विचारों को याद किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर जी के संदेश—
“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”
को अपनाने का संकल्प लिया गया।