20/04/2026
आज दिनांक २०/०४/२०२६ को अग्निशमन सप्ताह के शुभ अवसर पर ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में
बच्चों को अग्नि से बचाव हेतु जानकारी एवं अग्निशामक यंत्रों और हेल्प लाइन नम्बरों की
जानकारी अग्निशामक विभाग के पदाधिकारियों द्वारा दी गई तथा बच्चों को इस विषय में
और उत्साहित करने के लिए उनके बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I
इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अग्निशामक विभाग के पदाधिकारियों द्वारा मैडल,
कॉपी और पेन द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को संतावना पुरस्कार
दिया गया I
बच्चों के बीच इस तरह के आयोजन से बच्चों के सामाजिक और बौद्धिक स्तर
का समुचित विकास होता है अतः ज्ञान गंगा परिवार अग्निशामक विभाग के सभी पदाधिकारियों
को सम्मान पूर्वक हार्दिक धन्यवाद देता है और उनसे आग्रह करता है की इसी तरह समय समय
पर बच्चों को मार्गदर्शन करते रहें I