17/07/2026
गोह थाना (औरंगाबाद) का लिखित कबूलनामा— न्याय की लड़ाई में एक और बड़ी जीत! 🔥
लगातार कानूनी संघर्ष, आरटीआई (RTI) और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग (केस नंबर: 2323/4/40/2026) के दबाव के बाद आखिरकार गोह थाना पुलिस को लिखित प्रतिवेदन जारी करना पड़ा है।
थाना ने लिखित रूप में स्वीकार किया है कि मेरे द्वारा मांगी गई 11/02/2025 की सीसीटीवी फुटेज के संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया है और वरीय पदाधिकारी का आदेश आते ही फुटेज उपलब्ध करा दी जाएगी।
जो पुलिस पहले आनाकानी कर रही थी, आज वह बैकफुट पर है। अब देखना यह है कि औरंगाबाद एसपी कार्यालय से यह अंतिम आदेश कब तक जारी होता है। एक आम नागरिक के अधिकारों की यह लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रहेगी! ✊
कृपया इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर कर प्रशासनिक पारदर्शिता में अपना सहयोग दें।
GohThana SocialMediaActivism Arwal BiharGrievance