रा० व० मा० पाठशाला बनी मटेरनी

  • Home
  • India
  • Arki
  • रा० व० मा० पाठशाला बनी मटेरनी

रा० व० मा० पाठशाला बनी मटेरनी About GSSS BANI MATERNI

GSSS BANI MATERNI was established in 1949 and it is managed by the Department of Education. It is located in Rural area.

It is located in DHUNDAN block of SOLAN district of Himachal Pradesh.

अब सरकारी स्कूलों में टाट पट्टी पर नहीं बैठेगा कोई भी बच्चा, शिक्षा विभाग ने स्कूलों से मांगी डेस्क की डीमांड।
28/04/2026

अब सरकारी स्कूलों में टाट पट्टी पर नहीं बैठेगा कोई भी बच्चा, शिक्षा विभाग ने स्कूलों से मांगी डेस्क की डीमांड।

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी से बारहवीं तक के सभी बच्चों को फ्री स्टेनलेस स्टील की वाटर बोतल दी जाए...
17/04/2026

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी से बारहवीं तक के सभी बच्चों को फ्री स्टेनलेस स्टील की वाटर बोतल दी जाएगी।
■ आदेश जारी।
■ सभी बच्चों की डिटेल मांगी गई।

10/03/2026
21/02/2026

90's kid's

21/02/2026

ज़िला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के परिसीमन की प्रारूप अधिसूचना प्रकाशित

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा जी ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ज़िला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) संख्या 1 से 17 के परिसीमन की प्रारूप प्रस्तावना की अधिसूचना प्रकाशित कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार दाड़ला निर्वाचन क्षेत्र में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम सभा बेरल, चाखड, दाड़ला, रौडी, बरायली, दसेरन, क्यारड, ग्याणा, कशलोग, कोटलू, मांगल, बागा, मांगु, नवगांव, पारनु, संघोई, सन्याड़ी मोड व सेवड़ा चण्डी को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार धुन्धन निर्वाचन क्षेत्र में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम सभा हनुमान बड़ोग, बखालग, बलेरा, साई, बड़ोग, बसन्तपुर, धुन्धन, कुंहर, जघून, मटेरनी, पट्टा, घनागूघाट, सारमा, सरयांज, शहरोल, सूरजपुर, दांवटी व दानोघाट को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार भूमती निर्वाचन क्षेत्र में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम सभा सरली, भूमती, सानण, चम्यावल, समोग, डुमैहर, बनोह, मान, पलानियां, चईयां धार, रोहांज जलाना, देवरा, कोटली, पलोग, खनलग, दधोगी, बातल, कुनिहार, कोटी व हाटकोट को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार वाकना निर्वाचन क्षेत्र में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम सभा कनैर, जधाणा, ममलीग, सतड़ोल, सायरी, काहला, कोट, वाकना, पौधना, छावशा, देलगी, क्वारग, जाबल जमरोट व हरिपुर तथा विकास खण्ड सोलन की ग्राम सभा पट्टाबरावरी को भी सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार दंघील निर्वाचन क्षेत्र में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम सभा सिरीनगर, मही, बीशा, सैंज, तुन्दल, बांजणी, सकोडी, चायल, नगाली, झाजा, हिन्नर, रहेड़, दंघील, बाशा, मशीवर व सेरबनेड़ा तथा विकास खण्ड सोलन की ग्राम सभा धरोट को भी सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार सलोगड़ा निर्वाचन क्षेत्र में सोलन विकास खण्ड की ग्राम सभा बसाल, जौणाजी, कोठों, ओच्छघाट, पड़ग, सलोगड़ा, सन्होल, सेरी, शामती, नौणी मझगांव, शमरोड़, डांगरी, आंजी व सपरून को सम्मिलित किया गया है।
इसी प्रकार अधिसूचना के अनुसार चेवा निर्वाचन क्षेत्र में सोलन विकास खण्ड की ग्राम सभा अन्हेच, बड़ोग, सुल्तानपुर, बोहली, चामत भडेच, चेवा, देवठी, रणों, काबाकलां, शडियाणा, तोप की बेड़, कोरों, भारती, जाडली, कक्ड़हट्टी, भोजनगर व नेरीकलां को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार धर्मपुर निर्वाचन क्षेत्र में धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम सभा आंजी मातला, बनासर, मेहलों, चम्मों, धर्मपुर, गुल्हाड़ी, हुडंग, जाबली, कोटी नाम्ब, प्राथा, रौडी, कोटला व नरायणी को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार टकसाल निर्वाचन क्षेत्र में धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम सभा चामियां, गनोल, गडखल सनावर, कसौली गडखल, सनवारा, कोट, नाहरी, निचली गांगुडी, जंगेशु, टकसाल, अम्बोटा व कामली को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार दाड़वा निर्वाचन क्षेत्र में पट्टा विकास खण्ड की ग्राम सभा कृष्णगढ़, बढलग, बाड़िया, भावगुडी, बुघार कनैता, चण्डी, दाड़वा, ढकरियाणा, घड़सी, गोयला, जाडला, मन्ढेसर व जगजीत नगर तथा विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम सभा कोटबेजा को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार मंधाला निर्वाचन क्षेत्र में पट्टा विकास खण्ड की ग्राम सभा बरोटीवाला, सूरजपुर, हरिपुर संढोली, गुल्लरवाला, भटोलीकलां, नालका, कालुझिण्डा, मंधाला, पट्टानाली, कैंडोल, साई व सौडी तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा थाना को भी सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार खेड़ा निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा ढेला, लेही, किशनपुरा, नन्दपुर, मलपुर, मानपुरा, सुनेहड़, लोधीमाजरा व खेड़ा को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार रडियाली निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा किरपालपुर, भाटियां, ढांगनिहाली, मंझोली, गागुवाल, प्लासीकलां, रडियाली व राजपुरा को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार दभोटा निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा बरूणा, भोगपुर, माजरा, रेडु उपरला, गोलजमाला, कशमीरपुर, रिया, दभोटा, रत्योड़, नवगांव व पंजैहरा को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार बारियां निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा बारियां, बधोखरी, बेहडी, बायला, चमदार, छियाछी, दिग्गल, मनलोगकलां, चिल्लड, मटूली, बवासनी, रामशहर व मित्तियां को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार नन्ड निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा लूनस, नन्ड, भियुखरी, धरमाणा, डोली, कयार कनैता, कोइडी, लग, जयनगर, मलौण, कोहू, पोले दा खाला, रतवाड़ी, सरौर, सौर व चडोग को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार बगलैहड निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा बेरछा, घोलोंवाल, जगतपुर, जोघों, जुखाडी, करसौली, खिल्लियां, कुण्डलु, बाहा, मस्तानपुर, मलैहणी, घड़याच, बघेरी, जगनी व बगलैहड़ को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि ज़िला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) संख्या 1 से 17 के परिसीमन की प्रारूप प्रस्तावना सार्वजनिक अवलोकन के लिए उपायुक्त कार्यालय, ज़िला परिषद व पंचायत समितियों के कार्यालय तथा समस्त ग्राम पंचायतों के कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी।
उपायुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति ज़िला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) संख्या 1 से 17 के परिसीमन की प्रारूप प्रस्तावना के सम्बन्ध में कोई आपत्ति अथवा आक्षेप दर्ज करवाना चाहता है तो पुष्ट आधार सहित उपायुक्त कार्यालय में सात दिन के भीतर प्रस्तुत कर सकता है। इसके उपरांत किसी भी आपत्तियों व आक्षेपों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जिलाधीश महोदय ने सोलन जिला में गैस वितरण के दिन व स्थान तय कर अधिसूचना जारी की...सोलन ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा...
09/02/2026

जिलाधीश महोदय ने सोलन जिला में गैस वितरण के दिन व स्थान तय कर अधिसूचना जारी की...

सोलन ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा जी ने ज़िला के मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस सिलेंडर की सुचारू और समय पर आपूर्ति के लिए सभी एल.पी.जी. गैस एजेंसियों के संबंध में रूट चार्ट की अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार मैसर्ज़ विपुल गैस एंजेसी सोलन द्वारा खनोग व गलानग में प्रत्येक माह की 05 तारीख, बड़ोग में प्रत्येक माह की 09 तारीख, गड़खल, आंजी, शमलेच वाया डीपीएस में प्रत्येक माह की 10 तारीख, सेरी अप्पर वॉटर टैंक में प्रत्येक माह की 12 तारीक, सुल्तानपुर मार्ग से ज़ीरो पॉइन्ट से एम.एम.यू. तक में प्रत्येक माह की 15 तारीख, फेकेडे का नाला सुल्तानपुर में प्रत्येक माह की 16 तारीख, गांधीग्राम से ज़ीरो पॉइन्ट कुमारहट्टी में प्रत्येक माह की 17 तारीख, मनलोग व दयोठी में प्रत्येक माह की 18 तारीख, भोजनगर, नेरी व काबाकलां में प्रत्येक माह की 20 तारीख, धर्मपुर में प्रत्येक माह की 23 तारीख, कुमारहट्टी में प्रत्येक माह की 25 तारीख, दयोठी (कायलर से खडयाणा) तथा रणो में प्रत्येक माह की 27 व 28 तारीख, चामतभडेच व बाडाकून में प्रत्येक माह की 29 तारीख, गडासर व दौलाँजी में प्रत्येक माह की 30 तारीख, ओच्छघाट (मझगाँव से ओच्छघाट) में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे वीरवार को, नौणी में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे वीरवार, कयलोधार व नौणी में प्रत्येक माह के तीसरे वीरवार, बसाल व तारफैक्टरी में प्रत्येक माह के रविवार, एपीएस डगशाई में मांग के अनुरूप, शामती में प्रत्येक माह के शनिवार, कांऊगड़ी में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार तथा डमरोग में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे मंगलवार को गैस वितरित की जाएगी।

अधिसूचना के अनुसार मैसर्ज़ जगदम्बा गैस एजेंसी सोलन द्वारा टैंकरोड में प्रत्येक माह के सोमवार, तारफैक्टरी में प्रत्येक माह के मंगलवार, रबौन में प्रत्येक माह के बुधवार, बरार रोड में प्रत्येक माह के वीरवार, कथेड में प्रत्येक माह के शुक्रवार, क्लीन में प्रत्येक माह के शनिवार, ओच्छघाट, नौणी व दौलाँजी में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे रविवार, दयोठी में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे रविवार, कोटला में प्रत्येक माह के पहले रविवार, चम्बाघाट में प्रत्येक माह के वीरवार और शुक्रवार, बसाल में प्रत्येक माह के मंगलवार, सलोगड़ा में प्रत्येक माह के शुक्रवार, गलानग में प्रत्येक माह पहले और तीसरे वीरवार, कोरण, बड़ोग व नगाली में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार, शमलेच, चिल्ला व डीपीएस अंजी में प्रत्येक माह के बुधवार, ब्रुरी में प्रत्येक माह के शुक्रवार, धारों की धार में प्रत्येक माह की 27 तारीख, अश्वनी खड्ड में प्रत्येक माह की 28 तारीख, कून बाडा व दयोठी में प्रत्येक माह की 30 तारीख तथा शमरोड, गढ़ासर व रणों में प्रत्येक माह के तीसरे सोमवार को गैस वितरित की जाएगी।

अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (एचपीएससीएससी) गैस एजेंसी सोलन द्वारा शक्ति नगर व बजरोल में प्रत्येक माह के सोमवार, करोल विहार, बसाल रोड, भवारा व एचएफसीएल में प्रत्येक माह के मंगलवार, सन्नी साइड, सेर क्लीन व चम्बाघाट में प्रत्येक माह के बुधवार, मेला मैदान, सलोगड़ा व मनसार में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे वीरवार, सलोगड़ा, ब्रुरी, कोणार्क होटल, डिज़ल पंप व फ्रेंडस कॉलोनी में प्रत्येक माह के वीरवार, क्लीन, बाईपास व सपरुन में प्रत्येक माह के शुक्रवार, ओच्छघाट, नौणी, धर्जा, गौडा, टिक्करी तांजी व रेह काटल में प्रत्येक माह के पहले, तीसरे सोमवार, दूसरे, चौथे शुक्रवार व अंतिम शुक्रवार, बाई पास कथेड़, कथेड़, एम.आर.ए.डी.ए.वी. स्कूल, सी.एम. मेगा बाज़ार व न्यू कथेड़ में प्रत्येक माह के शनिवार, चामुण्डा कॉलोनी व गुरुस्थान में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार, दवासी फ्लोग में प्रत्येक माह के वीरवार, शिल्ली, दामकडी, जौणाजी, मशीवर, कोटला व ओयली में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे वीरवार तथा बेलगांव, अश्वनी खड्ड, ढोल का जुब्बड़, कुरगल, टकरयाणा, हिन्नर, रेहेड, कनाह, बायला बस्ती व धारों की धार में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शुक्रवार को गैस वितरित की जाएगी।
अधिसूचना के अनुसार मैसर्ज़ सुबाथू भारत गैस द्वारा थड़ी, सुबाथू, रडियाणा, कुठाड, देलगी, पनसोडा, रणो, कटनी, जीहू, रौड़ी, ओलगी, कक्कड़हट्टी, शील, खायरी, भारती, धर्मपुर, कुमारहट्टी, सोलन, ओच्छघाट व जाबली में सप्ताह के आधार पर गैस वितरित की जाएगी।
अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (एचपीएससीएससी) गैस एजेंसी कण्डाघाट द्वारा पुलिस थाना, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व एच.डी.एफ.सी. बैंक में प्रत्येक माह की 02 तारीख, पढ़ाव व लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रत्येक माह की 03 तारीख, साधुपुल, दोची, दुनो व शिलडू में प्रत्येक माह की 04 तारीख, दुनो, मिहानी, आर.एम. स्कूल, चायल, बांजनी व टिक्कर में प्रत्येक माह की 05 तारीख, क्वारग, शिल्हाडी, मालगा व देयो चौकी में प्रत्येक माह की 07 तारीख, मंझोल व गुराश में प्रत्येक माह की 08 तारीख, क्यारीघाट, वाकनाघाट व जे.पी. गेट में प्रत्येक माह की 09 तारीख, मोमेहर, छावशा, देलगी व भारती में प्रत्येक माह की 10 व 11 तारीख, ध्यारीघाट, कैथलीघाट, शालाघाट, लछोग, कोट किदोर, आंजी सुनारा, गरू व पौधना में प्रत्येक माह की 12 तारीख, मालगा, मंझोल व गुराश में प्रत्येक माह की 14 तारीख, बीशा, तुन्दल व सैंज में प्रत्येक माह की 17 तारीख, बाशा, बघेटु व दोलग में प्रत्येक माह की 18 तारीख, डेढघराट, मही व मानसर में प्रत्येक माह की 20 तारीख, पपलोल, बखेला, डुमैहर व गडोग में प्रत्येक माह की 23 तारीख, साधुपुल, दोची व दुनो में प्रत्येक माह की 24 तारीख, मिहानी, चायल, टिक्कर, नगाली व कनोडी में प्रत्येक माह की 25 तारीख, अश्वनी खड्ड, झाझा व धंगील में प्रत्येक माह की 26 तारीख, जधारी व सिरीनगर में प्रत्येक माह की 27 तारीख तथा हाथो, सलुमणा, पलेच, धरोट व डिग्री कॉलेज कण्डाघाट के क्षेत्र में प्रत्येक माह की 28 तारीख को गैस वितरित की जाएगी।

अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (एचपीएससीएससी) गैस एजेंसी अर्की द्वारा मज्याट, जखोली, कोखरी व डाँगरी में प्रत्येक माह की 3 तारीख, बातल में प्रत्येक माह की 4 व 23 तारीख, गाहर में प्रत्येक माह की 5 व 23 तारीख, नगर पंचायत अर्की में प्रत्येक माह की 6, 7, 17, 18, 26 व 27 तारीख, मटेरनी, काथला, शैली, जयनगर व सोयली में प्रत्येक माह की 8 तारीख, लोहारघाट, जोबी, मलौण, जयनगर, साईं व कुरमला में प्रत्येक माह की 9 तारीख, बलेरा, सरली, चुनाड़ व छयोडखड्ड में प्रत्येक माह की 10 तारीख, जोबड़ी, सोयली, बजयोणा व बडोग में प्रत्येक माह की 11 तारीख, मांजू, जलाणा, राहु, ब्यूली, टागंटा व मनान में प्रत्येक माह की 12 तारीख, रौडी, खनलग, माँजू, बंगौरा, गलोग व धाडूधार में प्रत्येक माह की 13 तारीख, पलोग, गलोग, बथालंग, चइयाँ, पालकड़ी व गोहड़ी में प्रत्येक माह की 14 तारीख, घुमारी, शालाघाट, खिड़ीघाटी व कोठी-जमोगी में प्रत्येक माह की 15 तारीख, दधोगी, मायावन, घुमारी, गादा, गलोथ, फावन व कोटली में प्रत्येक माह की 16 तारीख, शहरोल, हरथू, बंसतपुर, कल्याणपुर व पुराइना में प्रत्येक माह की 19 तारीख, बखालग, चंदपुर, घाराणू, बपडोन, बनिया देवी व चथयाणा में प्रत्येक माह की 20 तारीख, च्मयावल, सैंज, सुजझायिला, कोठी, कोलका व दसल में प्रत्येक माह की 21 तारीख, देवरा, शेरी, सरोण, धाइना, पंजपिपलू, झूण्डला व भझोलू में प्रत्येक माह की 22 तारीख, डुमैहर, पपलोटा व लादी में प्रत्येक माह की 24 तारीख तथा भूमती, शानण, रामपुर, बडमल, बडैन व सल्याट में प्रत्येक माह की 25 तारीख को गैस वितरित की जाएगी।
अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (एचपीएससीएससी) गैस एजेंसी दाड़लाघाट द्वारा दाड़लाघाट, स्यार व नौणी में प्रत्येक माह की 4, 13 व 25 तारीख, कंधर व बागा में प्रत्येक माह की 3 व 18 तारीख, चण्डी, कशलोग व चनावग में प्रत्येक माह की 21 तारीख, चण्डी, कशलोग व काहली में प्रत्येक माह की 5 तारीख, बेरल में प्रत्येक माह की 3 तारीख, माँगू व ग्याणा में प्रत्येक माह की 5 व 24 तारीख, रौडी व दमसार में प्रत्येक माह की 6 व 23 तारीख, भराड़ीघाट व दाड़लामोड में प्रत्येक माह की 29 तारीख, दाड़लामोड, छामला व भराड़ी में प्रत्येक माह की 8 व 29 तारीख, पिपलूघाट व धुन्धन में प्रत्येक माह की 2 व 15 तारीख, शीलघाट, कोयल व सनोग में प्रत्येक माह की 9 तारीख, सूरजपुर, भलेड व सरयांज में प्रत्येक माह की 10 तारीख, दाती, शेरपुर व घनागुघाट में प्रत्येक माह की 11 तारीख, पारनू, सेरा व समाणा में प्रत्येक माह की 14 तारीख, नवगाँव, फनोदन व चाखड़ में प्रत्येक माह की 17 तारीख, दानोघाट, कोलका व कराड़ाघाट में प्रत्येक माह की 19, मलावण में प्रत्येक माह की 24 तारीख, मलोखर व मलोथी में प्रत्येक माह की 27 तारीख, हवानी कोल में प्रत्येक माह की 18 तारीख तथा समलोह में प्रत्येक माह की 29 तारीख को एल.पी.जी. गैस वितरित की जाएगी।
अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (एचपीएससीएससी) गैस एजेंसी कुनिहार द्वारा मान, बवासी, लडहेच व मनलोगकलां में प्रत्येक माह की 3 तारीख, दिग्गल, जाबल, बढ़लग, खरड़हट्टी में प्रत्येक माह की 4 तारीख, दाड़वा व चण्डी में प्रत्येक माह की 5 तारीख, बनलगी, कुठाड व कक्कड़हट्टी में प्रत्येक माह की 6 तारीख, लोअर थडी, बस अड्डा सुबाथू व सांगरी में प्रत्येक माह की 7 तारीख, पट्टाबरोवरी, बणी, जाब्बलजमरोट, बिल, भरोल, आँजी व देलगी में प्रत्येक माह की 9 तारीख, बनियादेवी, जुबला, नवोदय विद्यालय, भानवाह व बुघार में प्रत्येक माह की 11 तारीख, शारडाघाट, शहाला, ममलीग, सेरीघाट, सेरी व बशील में प्रत्येक माह की 12, कोठी, चापला व गुग्गामाडी मैदान में प्रत्येक माह की 13 तारीख, बंगयार, प्लास्ता, बांजणी, शारडाघाट, कुमहाली, सतडोल व कांशीपट्टा में प्रत्येक माह की 14, बजहोल, जघाणा, कुफ्टू, कनेर, रूगडा व बँगार में प्रत्येक माह की 15 तारीख, बनोह, मण्डला, चण्डी, घडसी, घडसीब्राहमणा व धयाला में प्रत्येक माह की 17, भात की हट्टी, मनेसी, बुघारकनैता व रामपुर में प्रत्येक माह की 18 तारीख, हारथ, दुर्गापुर, चायला, कोटला, थीम्बर व बमोट में प्रत्येक माह की 19 तारीख, जाडली, गम्बरपुल, हरिपुर, शिवशंकरगढ़ व काकडा में प्रत्येक माह की 20 तारीख, ममलीग, जखड़यून, नेरी, धरीन व जधोड में प्रत्येक माह की 22 तारीख, मंडेसर, बनियारा व तरंगाला में प्रत्येक माह की 23 तारीख, खारटू, नयानगर व कक्कड़हट्टी में प्रत्येक माह की 24 तारीख, अप्पर व निचली थडी, सुबाथू मैदान, रडियाणा व गुग्गामाडी में प्रत्येक माह की 25 तारीख, जाबलजमरोट, पट्टाबरोवरी, दोची, कोटी, खाड़की व बनालग में प्रत्येक माह की 27 तारीख, सायरी, दाउंसी व मसादू में प्रत्येक माह की 28 तारीख, नम्होल, हरिपुरगांव, टुकारी व ग्रोण-घाटी में प्रत्येक माह के अंतिम शुक्रवार, कुनिहार बाज़ार व कोठी में प्रत्येक माह के वीरवार व सोमवार तथा कोटला, ऊँचागाँव, तालब, नगर, श्यावन व अर्की रोड में प्रत्येक माह के बुधवार को गैस वितरित की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल नहीं होंगे पंचायत चुनावहिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों का आयोजन फिलहाल टल गया है। राज्य सरकार ...
09/10/2025

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल नहीं होंगे पंचायत चुनाव
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों का आयोजन फिलहाल टल गया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अभी पंचायत चुनाव करवाने की कोई योजना नहीं है।



🔊 'दो साल से कम उम्र के बच्चों को ना दे सर्दी-खांसी की दवा - स्वास्थ्य मंत्रालय।।
04/10/2025

🔊 'दो साल से कम उम्र के बच्चों को ना दे सर्दी-खांसी की दवा - स्वास्थ्य मंत्रालय।।

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अटेंडेंस को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी -समर स्कूलों में सभी अध्यापक और अन्य कर्मचारियों की उ...
25/09/2025

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अटेंडेंस को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी
-समर स्कूलों में सभी अध्यापक और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति सुबह 9.30 बजे से पहले -और विंटर क्लोजिंग स्कूल्स में उपस्थिति सुबह 10.30 बजे से पहले दर्ज करने के ऑर्डर जारी
-सभी को इससे पहले लगानी होगी अटेंडेंस
-VSK पोर्टल के माध्यम से अटेंडेंस लगाना अनिवार्य किया गया ।



अब स्कूलों में छात्रों को फोन ले जाने पर लगा बैन, अध्यापक भी कक्षा में नहीं ले जा सकेंगे फोन, अधिसूचना जारी !
19/09/2025

अब स्कूलों में छात्रों को फोन ले जाने पर लगा बैन, अध्यापक भी कक्षा में नहीं ले जा सकेंगे फोन, अधिसूचना जारी !

Address

Bani Materni
Arki
173221

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+911796234935

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when रा० व० मा० पाठशाला बनी मटेरनी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to रा० व० मा० पाठशाला बनी मटेरनी:

Shortcuts

Share

Category