08/09/2025
चौधरी मोटाराम मील मेमोरियल गर्ल्स स्कूल में शिक्षक दिवस पर संस्था अध्यक्ष चौधरी जयमल राम जी मील द्वारा सभी अध्यापिकाओं को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में अध्यक्ष महोदय द्वारा कहा गया कि अच्छे शिक्षक में समर्पण की भावना अवश्य होनी चाहिए जिससे वह वर्तमान में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन प्रदान कर सके। मोटाराम मील मेमोरियल बालिका फाउंडेशन क्लासेस कॉर्डिनेटर डॉक्टर पूनम गौतम ने कहा कि वर्तमान के इस artificial intelligence (AI) युग में बहुमुखी प्रतिभाशाली शिक्षकों की नितांत आवश्यकता है, और शिक्षकों को अपने आपको निरंतर अपडेट रखना जरूरी है। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार गोदारा चौधरी मोटाराम मेमोरियल गर्ल्स स्कूल 74 LNP पदमपुर (निरवाना)
03/09/2025
चौधरी मोटाराम मील मेमोरियल बालिका विद्यालय 74 एलएनपी तहसील पदमपुर कैंपस निरवाना ( राजस्थान बोर्ड हिंदी माध्यम) में पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं के अभिभावकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मीटिंग में अभिभावकों को छात्राओं के प्रथम परख परीक्षा का रिपोर्ट कार्ड दिया गया व विद्यालय द्वारा नि:शुल्क चलाई जा रही फाऊंडेशन क्लासेस की प्रोग्रेस के बारे में बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापक सुनील गोदारा द्वारा अपने संबोधन में अभिभावकों को जानकारी दी गई कि विद्यालय छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं की तैयारी करवाने के लिए कृत संकल्प है और विद्यालय में इस प्रकार का शैक्षिक वातावरण तैयार किया गया है कि क्षेत्र की बालिकाएं तनाव मुक्त होकर अध्यापन कार्य करें व अपना भविष्य उज्जवल बनाएं। कार्यक्रम में विद्यालय में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को संस्था अध्यक्ष चौधरी जयमल राम जी मील, विद्यालय प्रधानाध्यापक सुनील गोदारा फाऊंडेशन क्लासेस कोऑर्डिनेटर डॉ पूनम गौतम और एमआरएम कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर अरविंद गौड़ द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पैरेंट्स टीचर मीटिंग में मोटाराम मील मेमोरियल बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय मे अध्यापन कार्य करवाने वाली उच्च शिक्षित और अनुभवी टीम का परिचय अभिभावकों के साथ करवाया गया।
27/08/2025
चौधरी मोटाराम मील मेमोरियल बालिका विद्यालय ( हिंदी माध्यम राजस्थान बोर्ड ) 74LNP तहसील पदमपुर कैंपस निरवाना में कक्षा 6, 7, 8 की छात्राओं ने विद्यालय द्वारा आयोजित की गई फाउंडेशन कक्षाओं की परीक्षा में भाग लिया। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। फाउंडेशन कक्षाओं की कोऑर्डिनेटर डॉ पूनम गौतम ने बताया कि विद्यालय में नि:शुल्क फाउंडेशन कक्षाएं 6th स्टैंडर्ड से लगाई जा रही है। फाउंडेशन कक्षाओं में अनुभवी प्राध्यापको द्वारा पढ़ाया जा रहा है। विद्यालय प्राचार्य सुनील गोदारा ने इस अवसर पर छात्राओं और अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि बीकानेर संभाग में इस तरह की कक्षाओं और परीक्षाओं का आयोजन करने वाला यह प्रथम कन्या विद्यालय है। संस्था अध्यक्ष चौधरी जयमल राम जी मील द्वारा इस अवसर समस्त व्याख्याताओ और छात्राओं व अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि फाउंडेशन कक्षाएं लगाने वाली छात्राएं निश्चित ही भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में अपने परिवार, संस्था व गांव का नाम रोशन करेगी। उल्लेखनीय है इस प्रकार की कक्षाओं का आयोजन कोटा की foundation कक्षाओं के pattern पर किया जा रहा है। फाउंडेशन परीक्षा में प्रथम स्थान डिंपल और कीर्ति ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर मिष्टी व संध्या रही तृतीय स्थान हर्षिता ने प्राप्त किया।
14/08/2025
चौधरी मोटाराम मील मेमोरियल बालिका विद्यालय की छात्राओं व स्टाफ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
29/07/2025
Ch.M.R.M . MEMORIAL GIRLS SCHOOL HARIYALI TEEJ FESTIVAL .
11/07/2025
Happy birthday God bless you.
27/06/2025
चौधरी मोटाराम मील मेमोरियल शिक्षण समिति 5 एन आर डी निरवाना द्वारा क्षेत्र वासियों की अनुशंसा पर संभाग की बालिकाओं को अनुशासित एवं संस्कारित शिक्षा प्रदान करने हेतु एमआरएम कैंपस निरवाना में एम आर एम मेमोरियल बालिका विद्यालय (राजस्थान बोर्ड, हिंदी माध्यम) वर्तमान सत्र 2025/26 से प्रारंभ कर दिया गया है। शिक्षण समिति अध्यक्ष महोदय जयमल राम जी मील द्वारा इस विद्यालय की फीस इस प्रकार रखी गई है जिससे आम ग्रामीण वासी अपनी बालिकाओं को इस विद्यालय में सुविधापूर्वक पढ़ा सके। विद्यालय का संचालन उच्च शिक्षा प्राप्त अनुभवी एवं प्रशिक्षित टीम के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। विद्यालय का संचालन नई शिक्षा नीति के अनुसार किया जाएगा यह बीकानेर संभाग का एकमात्र हिंदी माध्यम का बालिका विद्यालय होगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल कूद के मैदान, थिएटर कक्षा कक्ष, एयर कूल्ड बालिका छात्रावास की सुविधा उपलब्ध रहेगी और साथ ही कोटा एवं सीकर की तर्ज पर फाऊंडेशन क्लासेस अनुभवी शिक्षकों द्वारा लगाई जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।