Amit Kumar DIET Sitapur

Amit Kumar DIET Sitapur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Amit Kumar DIET Sitapur, Educational Research Center, Sitapur Road, Area.

25/04/2026
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), खैराबाद-सीतापुर में दिनांक 23 अप्रैल 2026 को संस्थान की वार्षिक पत्रिका “अक्षम...
25/04/2026

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), खैराबाद-सीतापुर में दिनांक 23 अप्रैल 2026 को संस्थान की वार्षिक पत्रिका “अक्षमाला” (सत्र 2023-24) का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के सभागार में दोपहर 1:00 बजे से किया गया, जिसमें शिक्षाविदों, प्रशिक्षुओं तथा गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं पूर्व उप शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रिका का विमोचन करते हुए कहा कि “अक्षमाला” केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि शिक्षण-प्रशिक्षण की सृजनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं को निरंतर नवाचार और शोधपरक कार्यों में संलग्न रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक डॉ. राजेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह पत्रिका शिक्षकों और प्रशिक्षुओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करती है तथा उनके विचारों और अनुभवों को व्यापक स्तर पर साझा करने का अवसर देती है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कालेज, सीतापुर के द्वारा प्रशिक्षुओं को पत्रिका की विषय वस्तु की प्रसंशा करते हुए बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

समारोह के दौरान पत्रिका में प्रकाशित लेखों, कविताओं एवं शोध कार्यों की सराहना की गई। विभिन्न प्रतिभागियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और इस प्रकार के आयोजन को शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार, प्रवक्ता डायट के द्वारा एवं समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और सृजनात्मकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

26/01/2026

Address

Sitapur Road
Area

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amit Kumar DIET Sitapur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share