12/07/2026
(हिंदी के लिए नीचे स्क्रॉल करें)
Weekly Highlights from Jeevanshala
✨ At Jeevanshala, learning never stops, for children and teacher-learners alike!
• Senior students learnt percentages, while younger children made herbariums to understand plants and leaves.
• Hindi classes focused on assessments and building new words using vowel signs (matras).
• Science came alive through hands-on experiments on physical changes and cloud formation.
• On Saturday, while children enjoyed extended playtime, teacher-learners watched a film by the Muskan organization on innovative teaching methods and reflected on building stronger, more trusting relationships with students.
जीवनशाला की साप्ताहिक झलकियाँ
✨ जीवनशाला में सीखने का सफर सिर्फ बच्चों का नहीं, टीएल का भी है!
• सीनियर बच्चों ने प्रतिशत सीखा, जबकि छोटे बच्चों ने हर्बेरियम बनाकर पौधों और पत्तियों को समझा।
• हिंदी की कक्षा में बच्चों ने आकलन दिया और मात्राओं की मदद से नए शब्द बनाना सीखा।
• विज्ञान की कक्षाओं में बच्चों ने प्रयोगों के ज़रिए भौतिक परिवर्तन और बादलों के बनने की प्रक्रिया को समझा।
• शनिवार को बच्चों के खेल के दौरान टीएल ने मुस्कान नामक शैक्षणिक संस्थान की फ़िल्म देखकर नए शिक्षण तरीकों और बच्चों के साथ भरोसेमंद रिश्ता बनाने पर चर्चा की।