26/01/2026
आज हमारे विद्यालय में 77 वां गणतंत्र दिवस का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय प्राचार्य जी द्वारा ध्वजारोहण (Jhandotolan) के साथ हुई। 🚩
इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से समां बांध दिया। बच्चों ने शिक्षा, संस्कृति और विज्ञान के अद्भुत संगम को प्रदर्शित करते हुए बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। नन्हे वैज्ञानिकों के प्रयोगों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी अभिभावकों का मन मोह लिया।