30/07/2024
अनूपपुर बंद-बाजार बंद-सम्पूर्ण बंद
+++++++++++++++++++
01 अगस्त 2024 सम्पूर्ण अनूपपुर बंद
**********
अपील
*******
सम्माननीय व्यापारी बंधुओं!
लगभग आधे दशक से ज्यादा समय व्यतीत हो गया फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा और कार्य को प्रारंभ हुई लेकिन सरकार और प्रशासन की कुंभकर्णी निंद्रा के कारण अभी तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है फ्लाईओवर के अधूरे निर्माण के चलते शहर दो भागों में विभाजित हो गया और संपर्क बाजार और लाइन पार का टूट गया जिसके चलते दोनों और के व्यापारियों सहित नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जहां एक ओर आवागमन अवरुद्ध होने से व्यापार प्रभावित हुआ है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले किसान, सब्जी व्यापारीयों के व्यवसाय पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, लाईन पार जिला चिकित्सालय जिला न्यायालय, महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थाओं के होने के कारण नागरिकों सहित दूरदराज से आने वाले नागरिक समाज को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ।
एक और बस स्टैंड रेलवे स्टेशन से आने वाले जिला मुख्यालय से अनयंत्र स्थान के नागरिकों को उपरोक्त कार्यो के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में शीघ्र ही ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाना समय की फौरी आवश्यकता है ।नागरिक समाज द्वारा बार-बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन, आवेदन अनुरोध पत्र प्रस्तुत किया गया किंतु आज तक कोई सकारात्मक पहल जिला प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है ,वहीं दूसरी ओर रेलवे अनूपपुर का प्लेटफार्म क्रमांक 1 से 04 के बीच का ओवर ब्रिज भी लंबे समय से टूटा हुआ है इसके निर्माण की गति भी कछुआ चाल चल रही है उपरोक्त परिस्थितियों के मद्देनजर अनूपपुर जिला मुख्यालय का संपूर्ण नागरिक समाज जिला प्रशासन को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए सांकेतिक रूप से एक दिवसीय बाजार बंद का आव्हान कर रहा है ।
अतः समस्त व्यापारी बंधुओ से अनुरोध है कि 1 अगस्त 2024 को अपने व्यावसायिक संस्थान 24 घंटे के लिए पूर्ण बंद कर इस मांग का समर्थन करें।
निवेदक
++++++
जिला फ्लाईओवर संघर्ष समिति अनूपपुर